Media24Media.com: पीएम नरेंद्र मोदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पीएम नरेंद्र मोदी. Show all posts
Showing posts with label पीएम नरेंद्र मोदी. Show all posts

PM MODI LIVE : छत्तीसगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, देखिये सीधा प्रसारण

No comments Document Thumbnail

 PM MODI LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। मंगलवार को दोपहर 2 बजे वो रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से हेलीकाप्टर के माध्यम से वो शक्ति के लिए रवाना हो गए हैं। शक्ति में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।



PM मोदी ने IIT भिलाई कैंपस का किया वर्चुअल लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअली भिलाई के आईआईटी के नवनिर्मित स्थाई परिसर का लोकार्पण किया साथ ही घोषणाएं भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू से भिलाई के आईआईटी के स्थाई कैंपस और कवर्धा और कुरुद स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। सीएम विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिलाई पहुंचे।


उल्लेखनीय है कि, आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।

पीएम सूर्य घर: गरीबों के लिए मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मुफ्त मिलेगी बिजली

No comments Document Thumbnail

 PM Surya Ghar Yojana : पीएम नरेंद्र मोदी ने नागरिको को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इस योजना को पूरा करने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरु की जा रही है।


पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि ‘‘सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा,‘‘75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।’’

सब्सिडी देगी सरकार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक सभी केंद्र सरकार सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े।

छतों पर सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

मोदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में छतों पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

यहां करना पड़ेगा आवेदन

प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्ताओं और विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘pmsuryaghar.gov.in’ पर आवेदन करके पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट, उम्मीदों पर भारी ‘परंपरा’, नहीं बदला टैक्स स्लैब

No comments Document Thumbnail

 Budget 2024:  पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम आम बजट को ‘ऐतिहासिक, समावेशी और नवोन्मेषी’ करार दिया. पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट 2047 के ‘विकसित भारत’ की नींव को मजबूत करने की गारंटी है. बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है जो विकसित भारत के चार स्तंभों क्रमश: युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा.


पीएम मोदी ने वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है. उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षा का प्रतिबिंब भी है. उन्होंने कहा, ‘‘अर्थशास्त्रियों की भाषा में कहें तो ये एक प्रकार से ‘स्वीट स्पॉट’ है. इससे भारत में 21वीं सदी के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के साथ ही युवाओं के लिए अनगिनत रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे.’’


प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में वंदे भारत स्टैंडर्ड की 40 हजार आधुनिक बोगियां बनाकर, उन्हें सामान्य यात्री ट्रेनों में लगाने का ऐलान किया गया है. उन्होंने कहा कि इससे देश के अलग-अलग रेल रूट पर करोड़ों यात्रियों में आरामदायक यात्रा का अनुभव बढ़ेगा. उन्होंने कहा, ‘‘इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करने और उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर भी जोर दिया गया है.’


उन्होंने कहा, ‘‘गांवों और शहरों में गरीबों के लिए हमने चार करोड़ से अधिक घर बनाए और अब हमने दो करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है. हमने दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया है.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों की बहुत मदद की है और अब आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा.


पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, एक करोड़ घरों पर लगेगा सोलर पैनल, जानें क्या है 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना'

No comments Document Thumbnail

अयोध्या से लौटते ही पीएम मोदी ने सूर्योदय योजना का ऐलान किया है जिसके तहत 1 करोड़ घरों के छत पर सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगाए जाएंगे. उन्होने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर समारोह ने लोगों के घरों में छत पर सौर प्रणाली लगाने के उनके संकल्प को मजबूत किया है.


मोदी ने एक्स पर कहा, "अयोध्या से लौटने के बाद मैंने अपना पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार एक करोड़ घरों में छत पर सौर प्रणाली स्थापित करने के लक्ष्य के साथ 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' शुरू करेगी।"

उन्होंने अयोध्या से लौटने के बाद यहां अधिकारियों के साथ योजना पर चर्चा करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जहां उन्होंने अभिषेक समारोह में भाग लिया था।

उन्होंने कहा, दुनिया भर के भक्त हमेशा "सूर्यवंशी" भगवान राम के प्रकाश से ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल गरीबों और मध्यम वर्ग के बिजली बिल को कम करेगी बल्कि भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनाएगी

पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि इससे मध्यम वर्ग और गरीब का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा. आपको बता दें, पीएम मोदी ने अयोध्या से लौटते ही नई दिल्ली में एक खास बैठक की, जिसके बाद उन्होंने यह बड़ी घोषणा की. 


क्या यह ज़रूरी है, देश के बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग करने वालों से पीएम नरेंद्र मोदी की अपील

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कुछ परिवारों द्वारा विदेश में शादी समारोह करने के चलन पर सवाल उठाया  पीएम ने इस तरह के आयोजनों को देश में ही करने की अपील की उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग (destination wedding) की जगह अगर देश में ही शादियां की जाएं तो देश का पैसा देश के बाहर नहीं जाएगाउन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी को शादियों की खरीदारी करते समय भारत में बने उत्पादों को ही महत्व देना चाहिए

उन्होंने कहा कि जब से शादी की बात सामने आई है, एक बात उनको काफी समय से बार-बार परेशान कर रही है.अपने दिल का दर्द अगर वह अपने परिवार वालों को नहीं बताएंगे तो किसको बताएंगेपीएम ने कहा कि शादी का सीजन भी शुरू हो चुका है, कुछ व्यापारिक संगठनों ने इस शादी सीजन में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई है

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा तो संभव ही नहीं कि जिस तरह की व्यवस्था आप चाहते हैं वह देश में न हो सके. उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे आयोजन करेंगे तो व्यवस्थाएं भी विकसित होंगी. यह बहुत बड़े परिवारों से जुड़ा विषय है पीएम ने उम्मीद जताई कि उनका यह दर्द उन बड़े परिवारों तक जरूर पहुंचेगा. इसके साथ ही पीएम ने कहा कि जब लोग बड़े स्तर पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी लेते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत उस देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. पीएम ने कहा कि भारत में आज साफ दिखता है कि देश की 140 करोड़ जनता अनेक परिवर्तनों का नेतृत्व कर रही है

पीएम मोदी ने कहा कि जरा सोचिए, आजकल कुछ परिवारों द्वारा विदेश जाकर शादियां करने का नया माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्या यह बहुत जरूरी है उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर लोग शादी अपने देश की धरती पर करेंगे तो देश का पैसा देश में ही रहेगा ऐसी शादियों में देश के लोगों की कुछ न कुछ सेवा करने का मौका मिलेगा उन्होंने कहा कि इस तरह से गरीब लोग भी अपने बच्चों को आपकी शादी के बारे में बता सकेंगे. पीएम ने कहा कि क्या आप 'वोकल फॉर लोकल' के इस मिशन का विस्तार कर सकते हैं? हम अपने देश में ऐसी शादियां क्यों नहीं करते

पीएम ने कहा कि इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण इस त्योहारी सीजन में देखने को मिला है. पिछले महीने 'मन की बात' में उन्होंने वोकल फॉर लोकल' यानी स्थानीय उत्पाद खरीदने पर जोर दिया था पिछले कुछ दिनों के अंदर ही 4 लाख से ज्यादा का कारोबार हुआ दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में करोड़ों का कारोबार हुआ पीएम ने कहा त्योहारों के दौरान लोगों में मेड इन इंडिया उत्पाद खरीदने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया. अब हमारे बच्चे भी दुकान पर कुछ भी खरीदते समय यह देखने लगे हैं कि उस पर मेड इन इंडिया लिखा है या नहीं इतना ही नहीं, आजकल लोग ऑनलाइन सामान खरीदते समय मूल देश की जांच करना नहीं भूलते 

पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से 'स्वच्छ भारत अभियान' की सफलता प्रेरणा बन रही है, वैसे ही 'वोकल फॉर लोकल' की सफलता 'विकसित भारत-समृद्ध भारत' के द्वार खोल रही है। वोकल फॉर लोकल का ये अभियान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है वोकल फॉर लोकल अभियान रोजगार और विकास की गारंटी हैपीएम ने कहा कि लगातार दूसरे साल दीवाली के मौके पर नकद भुगतान कर सामान खरीदने का चलन कम हुआ है लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं, यह भी बहुत उत्साहित करने वाला है 


नाम बदलने से नहीं बदल जाएगा भ्रष्टाचार का इतिहास', पीएम मोदी ने BRS, इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

No comments Document Thumbnail

तेलंगानापीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कामारेड्डी में एक चुनावी रैली के दौरान इस विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' और सत्तारूढ़ BRS (बीआरस) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भले ही TRS ने अपना नाम बदलकर BRS (बीआरएस) कर लिया और 'संप्रग' (यूपीए) ने अपना नाम बदलकर 'इंडिया' गठबंधन कर लिया, लेकिन इससे उनके भ्रष्टाचार और कुशासन का इतिहास नहीं बदल सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र समिति BRS (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच समानता यह है कि वे लोगों को धोखा देने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, अचानक 'टीआरएस' को 'बीआरएस' बना दिया गया। इस साल ही 'यूपीए' को 'इंडिया' गठबंधन बनाया गया। देश के लोग इन चालों को अच्छी तरह समझते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'नाम बदलने से उनका भ्रष्टाचार, कुशासन और वोट बैंक की राजनीति का इतिहास कभी नहीं बदल सकता। सच्चाई यह है कि देश के कई राज्यों में लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है।' प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि लोग 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीआरएस को सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने कहा कि लोग बीआरएस, कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं और हवा भाजपा के पक्ष में है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा का घोषणापत्र गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और भाजपा के वेंकटरमण रेड्डी कामारेड्डी से चुनाव लड़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है: PM मोदी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । पीएम नरेंद्र मोदी ने  मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार से की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पस्‍त, अस्‍त है। राज्‍य में कुशासन है।


पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में मतदान से साफ है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वे बोले मैं मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर रहा हूं। मोदी बोले यह चलाचली की बेला है। अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है।

आने वाली देव दीपावली छत्तीसगढ़ के लिए नया आनंद लेकर आएगी। जिस कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ को लूटा है वह कांग्रेस देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएगी। मोदी ने महादेव एप घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें राज्‍य के प्रमुख कांग्रेस नेताओं के करीबी भी हैं। सरकार को इसका जवाब देना चाहिये। इसी के साथ पीएससी चयन में भी घोटाला हुआ है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आज मैं विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवाओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं उनके फैसले को, भाजपा के प्रति उनके विश्वास को, भाजपा के प्रति उनके लगाव को आदरपूर्ण नमन करना चाहता हूं।

उन्‍होंने कहा कि दिल्ली से जो पत्रकार मित्र और राजनीतिक विश्लेषक आते हैं वो सीना तानकर कहते हैं शर्त लगा लो, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री(भूपेश बघेल) खुद हार रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है। पहला चरण कांग्रेस पस्त, दूसरा चरण कांग्रेस अस्त, प्रथम चरण के मतदान से ये साफ हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप कर रहे हैं, ये आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं आपके तप के लिए विकास करके आपको लौटाऊंगा, ये गारंटी देता हूं।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की पहली सभा मुंगेली में हो रही है। यह सभा जमकुही मैदान गीधा बायपास पर रखी गई है। सभा की शुरुआत में छत्‍तीसगढ़ भाजपा अध्‍यक्ष अरुण साव ने संबोधित किया।


मुंगेली जिले के अंतर्गत ग्राम की आमसभा में भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले के पक्ष में मोदी सभा को संबोध‍ित करने पहुंचे। मुंगेली, पथरिया, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर होने से यहां के भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग सुबह नौ बजे से पहुंच गए। मुंगेली के जमकुही में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।


प्रधानमंत्री की दूसरी सभा महासमुंद के बेमचा मैदान पर आयोजित की गई है। छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने इसे विजय संकल्‍प महारैली का नाम दिया है।


PM Narendra Modi Threat : पीएम नरेंद्र मोदी को जान का खतरा, NIA को मिली धमकी

No comments Document Thumbnail

 मुंबई । मुंबई पुलिस को धमकी भरा एक मेल मिला है। इसमें प्रधानमंत्री और अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को धमाके से उड़ाने की वार्निंग दी गई। गुरुवार रात मिले इस मेल में सेंडर ने इसके बदले भारत सरकार से 500 करोड़ रुपये की मांग की है। साथ ही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहाई भी मांगी गई है। मालूम हो कि बिश्नोई दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कई मैच होने हैं। ईमेल में कहा गया कि आतंकी गुट ने हमलों को अंजाम देने के लिए पहले से ही अपने लोगों को तैनात कर दिया है।


पुलिस के अनुसार, यह धमकी भरा मेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भेजा गया था जिसकी सूचना उसने मुंबई पुलिस को दी है। माना जा रहा है कि यह मेल यूरोप से भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘एनआईए से हमें ईमेल मिला है। इसे लेकर हमने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। हमें वह ईमेल आईडी भी मिली है जिससे एनआईए को ईमेल भेजा गया था। फिलहाल हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती जांच में यह मेल यूरोप से भेजा गया मालूम पड़ता है।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेल में दी गई धमकी फर्जी भी मालूम पड़ती है। यह विदेश में बैठे किसी व्यक्ति की शरारत हो सकती है। हालांकि, सभी क्रिकेट मैचों की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सिक्योरिटी बढ़ाई जा सकती है।

धमकी भरे मेल में कहा गया, ‘अगर सरकार हमें 500 करोड़ रुपये देने और लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में विफल रही तो हम नरेंद्र मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ा देंगे। हिंदुस्तान में तो सब कुछ बिकता है और हमने भी कुछ खरीदा है। तुम कितना भी सुरक्षित रहो मगर हमसे नहीं बच पाओगे। अगर कोई बात करना चाहते हो तो इस ईमेल पर ही करो।’ गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी विश्व कप मैचों पर हमले की धमकी दे चुका है। पन्नू के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है। उसने तीन सप्ताह पहले ही शाहीद निजार की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी।

अहमदाबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने FIR में कहा कि पन्नू ने किसी विदेशी नंबर से पहले से रिकॉर्ड किए संदेश के जरिए देश के लोगों को धमकी दी। साइबर अपराध शाखा के उप निरीक्षक एचएन प्रजापति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया, ‘संज्ञान में आया है कि कई लोगों को फोन नंबर +447418343648 से पहले से रिकॉर्ड धमकी भरा संदेश मिला है। जिन-जिन लोगों को यह संदेश मिला है उनमें से कई ने विभिन्न माध्यमों के जरिए पुलिस को इसकी शिकायत की है। मोबाइल फोन उपयोगकर्ता के कॉल उठाने के बाद बजने वाले पहले से रिकॉर्ड किए गए संदेश में कहा गया कि 5 अक्टूबर को क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत नहीं होगी, बल्कि ‘विश्व आतंक कप’ की शुरुआत होगी। सिख्स फॉर जस्टिस खालिस्तानी झंडों के साथ अहमदाबाद में धावा बोलने जा रहा है।’

 

महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण विकास को देता है गति - पीएम नरेंद्र मोदी

No comments Document Thumbnail

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज महिला सशक्तिकरण पर जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण विकास को गति देता है और शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती है। मोदी ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति भी इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं। वे विनम्र जनजातीय पृष्ठभूमि से आती हैं और वे अब दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रही हैं और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा बल की प्रमुख कमांडर के रूप में कार्य कर रही हैं। इस लोकतंत्र की जननी में सभी को, शुरुआत से ही, मतदान देने का अधिकार समान रूप से मिला है। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधी जी का चरखा भी एक महिला जिनका नाम गंगा बेन है, उनको ही मिला था। जब महिला सशक्त होती हैं तो दुनिया सशक्त होती है। आर्थिक सशक्तिकरण विकास को बढ़ावा देता है। शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को बढ़ावा देती है, उनका नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाजें सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती हैं। लोकतंत्र की इस जननी में भारतीय संविधान द्वारा शुरू से ही महिलाओं सहित सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार समान रूप से दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ने का अधिकार भी समान आधार पर दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित महिला प्रतिनिधि आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक परिवर्तन की प्रमुख एजेंट रही हैं। 14 लाख की आबादी के साथ, भारत में ग्रामीण स्थानीय निकायों में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएँ हैं। स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की सक्रियता भी परिवर्तन के लिए एक शक्तिशाली शक्ति रही है।

मोदी ने कहा कि महामारी के समय में, स्वयं सहायता समूह और निर्वाचित महिला प्रतिनिधि हमारे समुदायों के लिए समर्थन के स्तंभ बनकर उभरे। भारत में 80% से अधिक नर्सें और दाइयां महिलाएं हैं। महामारी के दौरान वे हमारी रक्षा की पहली पंक्ति थे। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास हमारे लिए एक प्रमुख प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लगभग 70% ऋण महिलाओं को स्वीकृत किए गए हैं। ये रुपये तक के ऋण हैं। इसी तरह, स्टैंड अप इंडिया के तहत 80% लाभार्थी महिलाएं हैं जो ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के लिए बैंक ऋण ले रही हैं।


PM Modi ने किया मेट्रो से सफ़र, यात्रियों से की बातचीत , जाना उनका हाल

No comments Document Thumbnail

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की सवारी की, जहां उनका मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। दिल्ली मेट्रो में प्रधानमंत्री के दृश्य सोशल मीडिया पर साझा किए गए। मेट्रो में प्रधानमंत्री यात्रियों से बातचीत करते भी दिखे। एक अन्य वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यात्रियों से बात करते हुए भी दिखाया गया है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेट्रो की सवारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को मेट्रो की सवारी की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के लिए जाते समय। युवाओं को अपने सह-यात्री के रूप में पाकर खुश हूं।’’ प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक की आधारशिला रखेंगे। ये भवन विश्‍वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यानी आज दिल्ली विश्वविद्यालय जा रहे हैं, जिसे देखते हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और एक हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों तथा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मोदी इस विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी तीन इमारतों की आधारशिला रखेंगे और कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे। ये अत्याधुनिक इमारतें कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक के लिए होंगी।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ हमने एक हजार से अधिक जवानों को तैनात किया है जिसमें अर्धसैनिक बल के जवान शामिल हैं। त्रिस्तरीय जांच प्रणाली के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।’’ विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि कोई भी काले कपड़े नहीं पहनेगा, सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी और पूर्वाह्न दस बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे।

 

 

दिसंबर तक सभी को लग जाएगी वैक्सीन- प्रकाश जावड़ेकर

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। वैक्सीनेशन और वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी के हमलों के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बड़ा बयान सामने आया है। भारत में वैक्सीनेशन अभियान दिसंबर के पहले ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगस्त से वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी आएगी। दिसंबर तक 108 करोड़ लोगों को 216 करोड़ टीके की व्यवस्था होगी।





बता दें कि यह केंद्रीय मंत्री का यह बयान तब आया है जब देश में कोरोना वैक्सीन की किल्लत है। वहीं प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने टूलकिट की स्क्रिप्ट के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए हैं।





केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘राहुल गांधी जी दिसम्बर तक भारत में 216 करोड़ नए टीके आएंगे। जो कि 108 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को लगेंगे। भय फैलाने का कार्य ना करें। भारत सबसे तेज और सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला आज दूसरा देश है। 20 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं।’





प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा, ‘राहुल जी अगर आपको वैक्सीन का महत्व आज समझ आ रहा है तो जब कोवैक्सीन आई थी तब उसपर आपने प्रश्नचिन्ह क्यों लगाया था? लोगों के मन में भ्रम ना पैदा करें। प्रधानमंत्री जी ने खुद कोवैक्सीन ली तब भी आपकी नौटंकी बंद नहीं हुई। वैक्सीनेशन में कांग्रेस शासित राज्यों में गड़बड़ी हो रही है।’


नए संसद भवन का आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे भूमि पूजन , 2022 तक पूरा हो सकता है निर्माण

No comments Document Thumbnail

भारत को एक नया संसद भवन (New Parliament Building) मिलने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानी 10 दिसंबर को इस नए संसद भवन का भूमि पूजन करेंगे।पीएम मोदी आज आयोजित एक समारोह में नए संसद भवन (New Parliament Building) का भूमि पूजन (Bhoomi Pujan ceremony) करेंगे। इस समारोह की शुरुआत इंडिया गेट (India Gate) के पास दोपहर 12:55 पर होगी।पीएम मोदी करीब 1 बजे भूमि पूजन करेंगे।इसके बाद 1:30 पर सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन होगा।पीएम मोदी संसद के नए भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद समारोह को संबोधित भी करेंगे।





निगम मंडल की सूची को लेकर नहीं बन पा रही सहमति, पीसीसी चीफ भी हुए नाराज !





93 साल पुराने संसद भवन की जगह नया संसद भवन 64,500 वर्ग मीटर में होगा।नई इमारत अक्टूबर 2022 तक तैयार होने की संभावना है, ताकि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर इसी भवन में सत्र का आयोजन हो।नए संसद भवन में लोकसभा का आकार मौजूदा से तीन गुना ज्यादा होगा।राज्यसभा का भी आकार बढ़ेगा।नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा।






https://twitter.com/PMOIndia/status/1336673409107976194?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1336673409107976194%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Findia-hindi%2Fpm-modi-to-lay-foundation-stone-of-new-parliament-building-today-know-here-everything-about-new-sansad-bhawan-4256277%2F




नए संसद भवन का डिजाइन एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है।अधिकारियों के मुताबिक नया संसद भवन साल 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नए भारत की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप होगा।यह अगले 100 साल की जरूरतों के मद्देनजर बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में सांसदों की संख्या बढ़ने पर भी किसी तरह की कोई परेशानी न हो।









सचिवालय के मुताबिक नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिसमें संयुक्त सत्र के दौरान 1224 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। इसी तरह राज्य सभा कक्ष में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी।





तीन गुना बड़ी होगी नया संसद भवन





मंत्रालय के मुताबिक नया संसद भवन अत्याधुनिक, तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगा।सोलर सिस्टम से ऊर्जा बचत भी होगी।मौजूदा संसद भवन से सटी त्रिकोणीय आकार की नई इमारत सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगी। नई लोकसभा मौजूदा आकार से तीन गुना बड़ी होगी और राज्यसभा के आकार में भी वृद्धि की गई है।नए भवन की सज्जा में भारतीय संस्कृति, क्षेत्रीय कला, शिल्प और वास्तुकला की विविधता का समृद्ध मिलाजुला स्वरूप होगा।डिजाइन योजना में केंद्रीय संवैधानिक गैलरी को स्थान दिया गया है, आम जनता भी इसे देख सकेंगे।





भूकंप के तेज झटके को भी झेल लेगी इमारत





नए संसद भवन के निर्माण के दौरान पर्यावरण अनुकूल कार्यशैली का इस्तेमाल होगा।नए भवन में उच्च गुणवत्ता वाली ध्वनि तथा दृश्य-श्रव्य सुविधाएं, बैठने की आरामदायक व्यवस्था, आपातकालीन निकासी की व्यवस्था होगी।इमारत उच्चतम संरचनात्मक सुरक्षा मानकों का पालन करेगी।वहीं भूकंप के तेज झटके भी इमारत झेल लेगी।









नए संसद भवन के भूमि पूजन समारोह में पीएम मोदी के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल होंगे।साथ ही केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, संसद सदस्य, सहित लगभग 200 लोग लाइव ऑनलाइन के माध्यम से भूमि पूजन समारोह में शामिल रहेंगे।









बता दें कि वर्तमान संसद भवन का निर्माण 6 साल में पूरा हुआ था, जिसका निर्माण 83 लाख रुपए की लागत से हुई थी।सेन्ट्रल लेजिस्लेटिव असेम्बली की पहली बैठक 19 जनवरी 1927 को संसद भवन में ही हुई थी।जो अभी 60 फीट पर स्थित है।जिसका क्षेत्रफल लगभग छह एकड़ है।










पीएम मोदी सहित सीएम बघेल ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

No comments Document Thumbnail

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का आज यानी 9 दिसंबर को जन्मदिन है। सोनिया गांधी आज 74 साल की हो गईं हैं। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने देश में महीनों से चल रहे कोरोना संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों (Central agricultural laws) के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।





टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने कहा क्रिकेट को अलविदा, अपने कप्तानों का किया शुक्रिया अदा





वहीं बीते साल भी उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि और महिला सुरक्षा पर चिंताओं के मद्देनजर अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। बता दें कि कोरोना के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।





पीएम मोदी ने सोनिया को दी जन्मदिन की बधाई





सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता सहित लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।'






https://twitter.com/narendramodi/status/1336540064189300737




सीएम भूपेश बघेल ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई





वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी हैं।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1336506565260574720





https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1336567953731383296




साल 1946 में इटली के लुसियाना में हुआ था सोनिया का जन्म





बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म इटली के लुसियाना में 9 दिसंबर 1946 को हुआ था। वहीं विदेश में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने साल 1968 में शादी कर ली थी। सोनिया गांधी अपने पति और पूर्व पीएम राजीव गांधी की मौत के बाद से कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल रही हैं। जानकारी के मुताबिक शादी से पहले सोनिया गांधी का नाम एन्टोनिया माईनो था, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया।






https://twitter.com/ASD_Surguja/status/1336548545122320384




कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रही है सोनिया गांधी





वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रही है।





पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर





राजनीतिक जानकारों के मुताबिक सोनिया गांधी राजनीति में नहीं आना चाहती थी। वहीं इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पति राजीव गांधी को पीएम बनाए जाने के बाद भी सोनिया काफी परेशान थी, लेकिन कुछ समय बाद ही राजीव गांधी की भी हत्या कर कर दी गई।





राजनीति में नहीं आना चाहती थी सोनिया





ऐसे समय में सोनिया गांधी को कांग्रेस की कमान संभालने के लिए कहा गया था , लेकिन सोनिया इसके लिए बिलकुल तैयार नहीं थी। हालांकि इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को समझाया। इसके बाद सोनिया गांधी को बताया गया कि उनको कांग्रेस का अध्यक्ष चुन लिया गया है।









इस फैसले को सुनकर सोनिया गांधी ने कहा था कि वो इस फैसले को स्वीकार नहीं कर सकती। इसके बाद नरसिंह राव को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि 1997 में सोनिया ने पार्टी की कमान संभाली, जिनके अगुवाई में 2004 में कांग्रेस फिर से सत्ता में आई, जिसमें मनमोहन सिंह ने 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.