Media24Media.com: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट. Show all posts
Showing posts with label पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट. Show all posts

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुआ विस्फोट, 4 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला सहारनपुर का है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बारूद में ब्लास्ट होने से आग ने भयानक रूप ले लिया। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक राहुल समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाकों की वजह से शवों के हिस्से 500 मीटर दूर तक बिखरे मिले। 

जानकारी के मुताबिक एक मजदूर की रीढ़ की हड्‌डी पुलिस को आधे किमी दूर खेत में मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं 6 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 3 से ज्यादा मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि मलबे में दबी लाशों को ढूंढा जा सके।

बारुद में आग लगने से हुआ विस्फोट

फैक्ट्री अंबाला रोड पर सरसावा और सुराणा के बीच स्थित है। फैक्ट्री खेत में बनी हुई थी। शनिवार को रोजाना की तरह करीब 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक फैक्ट्री के एक कोने में आग लग गई। इससे पहले कि मजदूर उसको बुझा पाते। आग बारुद तक पहुंच गई। तेज धमाकों के साथ आग फैल गई, जिससे मजदूरों को बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। आग के गुबार 3 किमी दूर से देखे गए। 

कई घंटों के बाद पाया गया आग पर काबू

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि रेस्क्यू ठीक से नहीं हो सका। अग्निशमन और पुलिस विभाग देर शाम तक बचाव कार्य में जुटा रहा। बचाव कार्य के बीच अंधेरा होने से जनरेट मंगवाया गया। आग लगने के सटीक कारण जांच के बाद ही अग्निशमन विभाग बता पाएगा। इसलिए सभी पहलुओं की जांच हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस जारी किया गया था।

कलेक्टर ने  CMO से ली घटना के बारे में जानकारी

कलेक्टर अखिलेश सिंह ने CMO से बात की। ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके। कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत वाले कर्मचारियों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। इस हादसे में मरने वालों में 3 लोगों की पहचान हो गई है। इसमें सलेमपुर के राहुल, बलवंतपुर के सागर सैनी और बलवंतपुर के कार्तिक सैनी शामिल हैं। जबकि घायलों में सलेमपुर के वंश का नाम सामने आया है। इसके अलावा हादसे के बाद सलेमपुर के अमित और वर्द्धन लापता चल रहे हैं। उन्हें ढूंढा जा रहा है।

CM योगी ने जताया दुख

वहीं CM योगी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। CM ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को सकुशल निकालने और घायलों का सही इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। 

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 की मौत 

इससे पहले उत्तर प्रदेश के शामली के एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट हो गया था। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  धमाका इतना भयानक था कि वहां मौजूद चार लोगों के चीथड़े उड़ गए। वहीं वहां मौजूद बहुत से लोग इसकी चपटे में आ गए थे। पुलिस ने बताया था कि ये विस्फोट कैराना कस्बे में स्थित एक आचार बनाने की फैक्ट्री में हुआ, यहां अवैध रूप से पटाखा बनाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कैराना के जंगल में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी, जहां हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई थी। 

इससे पहले भी हो चुके हैं विस्फोट

वहीं करनाल की एक पटाखा फैक्ट्री में भी विस्फोट हो गया था। नगला चौक के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बारूद और कैमिकल मिलाते समय जबरदस्त ब्लास्ट हुआ था। इस दौरान मिक्सिंग यूनिट में काम कर रहा एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बारूद में हुआ विस्फोट इतना जोरदार था कि पैकिंग यूनिट की छत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, जिंदा जलने से 7 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां औद्योगिक क्षेत्र बाथू में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिसमें जिंदा जलने से 7 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने घटनास्थल पर 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। मामले की जानकारी मिलते ही डीसी राघव शर्मा की प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं उद्योग को लेकर पंचायत से लेकर प्रशासन तक के सभी लोगों ने अवैध करार देते हुए कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार किया है।

जिला के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित बाथू में मंगलवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए बड़े ब्लास्ट के बाद भीषण आगजनी में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 12 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि आग पर काबू पाने तक 7 लोग मौत के मुंह में समा चुके थे। कुछ ही देर में घटना की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।

'पटाखे बनाने की जानकारी किसी को नहीं'

DC और SP समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी और उद्योग विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्राम पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा का कहना है कि इस उद्योग के यहां कार्यरत होने की जानकारी उन्हें भी नहीं थी। इस उद्योग को संचालित करने के लिए किसी प्रकार की NOC पंचायत से नहीं ली गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि 1 साल पहले तक यहां पर धर्म कांटा बनाने का काम चल रहा था। लिखित धर्म कांटा बनाने का काम कब बंद हुआ और कब पटाखे बनाने यहां पर शुरू किए गए किसी को भी कोई जानकारी नहीं है।

मामले की उच्चस्तरीय जांच

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि उद्योग के संबंध में तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। घटना में 7 लोग जिंदा जलने से मौत का शिकार बने हैं। दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती करवाए गए हैं। हरोली पुलिस को घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं DC ऊना राघव शर्मा ने भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया है। DC ऊना राघव शर्मा ने भी माना की यह उद्योग अवैध रूप से जहां कार्य कर रहा था। DC ऊना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बचाव कार्यों को पूरा करने की है उसके बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी। 

वहीं घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है, जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साथ ही PM मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से दो-दो लाख रुपये देने का ऐलान किया है। PM ने कहा कि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इससे पहले भी हो चुके हैं विस्फोट

इससे पहले करनाल की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। नगला चौक के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बारूद और कैमिकल मिलाते समय जबरदस्त ब्लास्ट हुआ था। इस दौरान मिक्सिंग यूनिट में काम कर रहा एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बारूद में हुआ विस्फोट इतना जोरदार था कि पैकिंग यूनिट की छत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला दक्षिण 24 परगना जिले के मोहनपुर गांव का है, जहां सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घर के मालिक ने पटाखा बनाने के लिए भारी मात्रा में अवैध विस्फोटकों का ढेर लगाया था, जिसके कारण विस्फोट हुआ। घर के मालिक-आशिम मंडल और उनके दो कर्मचारी-विस्फोट में मारे गए।

स्थानीयों के मुताबिक मंडल बीते 10 साल से मोहल्ले में अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। एक स्थानीय ने कहा कि 'यह एक रिहायशी इलाका है और हमें डर था कि इस तरह का विस्फोट हो सकता है। हमने उनसे कई बार अनुरोध किया और पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।' स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आस-पास के कुछ घरों के शीशे टूट गए और शव विस्फोट स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिले। पुलिस के मुताबिक विस्फोट छत पर हुआ और कंक्रीट की छत ढह गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हमने फोरेंसिक टीम को सूचित कर दिया है। एक बार जब वे अपनी रिपोर्ट दे देंगे तो हम विस्फोटकों की प्रकृति और विस्फोट के सही स्थान को समझ पाएंगे।' 

मृतकों में घर के मालिक असिम मंडल (उम्र 52), अतिथि हाल्दार (उम्र 53) और काकोली मिधे मंडल (उम्र 50) शामिल हैं। रिश्ते में ये सभी मामा, भांजा और मामी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में मकान मालिक की भी तलाश की जा रही है और आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोट के बारूद कैसे इलाके में पहुंचे हैं और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है।

इससे पहले भी हो चुके हैं विस्फोट

इससे पहले हाल ही में उत्तर प्रदेश के करनाल की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। नगला चौक के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बारूद और कैमिकल मिलाते समय जबरदस्त ब्लास्ट हुआ था। इस दौरान मिक्सिंग यूनिट में काम कर रहा एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बारूद में हुआ विस्फोट इतना जोरदार था कि पैकिंग यूनिट की छत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।

बड़ी खबर: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला शामली का है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को करीब 4 बजे ये जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भयानक था कि वहां मौजूद चार लोगों के चीथड़े उड़ गए। वहीं वहां मौजूद बहुत से लोग इसकी चपटे में आ गए। पुलिस ने बताया कि ये विस्फोट कैराना कस्बे में स्थित एक आचार बनाने की फैक्ट्री में हुआ हैं, यहां अवैध रूप से पटाखा बनाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कैराना के जंगल में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी, जहां हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है। 

संयुक्त टीम करेगी जांच

धमाके की आवाज सुनने वाले लोगों ने बताया कि इसकी आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। इससे पहले बीते साल भी कांधला में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था। वहीं आस-पास कई और धमाके भी पहले हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में 20 से 25 लोग काम करते थे, लेकिन शुक्रवार होने की वजह से कई लोग काम पर नहीं आए थे। अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त टीम बनाकर इसकी जांच कराने का फैसला लिया है।

पुलिस द्वारा कैराना कोतवाली में फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, जिसकी जांच तो पुलिस द्वारा की जाएगी मगर इसके अलावा कई विभागों को शामिल करते हुए एक संयुक्त जांच टीम का भी गठन किया जाएगा, जो हर पहलू की पड़ताल करते हुए अपनी जांच रिपोर्ट डीएम और एसपी को सौंपेगी।  एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पानीपत का राशिद नाम का कोई व्यक्ति इस फैक्ट्री को संचालित कर रहा था। 

इससे पहले भी हो चुके हैं विस्फोट

इससे पहले हाल ही में करनाल की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। नगला चौक के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बारूद और कैमिकल मिलाते समय जबरदस्त ब्लास्ट हुआ था। इस दौरान मिक्सिंग यूनिट में काम कर रहा एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बारूद में हुआ विस्फोट इतना जोरदार था कि पैकिंग यूनिट की छत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.