Media24Media.com: न्यायालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label न्यायालय. Show all posts
Showing posts with label न्यायालय. Show all posts

वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है... हारता नहीं : अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव आज मुंगेली में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार अजगल्ले ने करही स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री साव ने मुंगेली जिला एवं सत्र न्यायालय में ई-लाइब्रेरी की घोषणा की। उन्होंने वहां सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने मुंगेली बार को आदर्श और सुविधाजनक बनाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही। विधायक पुन्नुराम मोहले भी समारोह में शामिल हुए।   


 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा अधिवक्ताओं से बहुत गहरा नाता है। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस बार का सदस्य रहा हूं और आज मुख्य अतिथि के रूप में आने का मौका मिला है। मुंगेली बार का इतिहास अत्यंत वैभवशाली और गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की जवाबदारी बहुत बड़ी है, इसलिए पक्षकार से मुकदमा लेने के बाद उसे न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है, हारता नहीं है। समाज में वकीलों की बहुत प्रतिष्ठा है। समाज की सेवा में आपका भी योगदान महत्वपूर्ण होना चाहिए। साव ने कहा कि पक्षकार कितने रुपए देगा, इसका मूल्यांकन नहीं करना चाहिए। अधिवक्ताओं का पूरा ध्यान पक्षकारों को न्याय दिलाने में होना चाहिए। उन्होंने नवनिवार्चित पदाधिकारियों को मुंगेली बार की गरिमा को और आगे बढ़ाने को कहा। 

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि सभी पदाधिकारी समाज की सेवा के लिए बेहतर कार्य करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार अजगल्ले ने मुंगेली बार की सराहना करते हुए अधिवक्ताओं को बिना किसी भेदभाव के पीड़ितों को समभाव से न्याय दिलाने की बात कही। कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलराम देवांगन, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक वरिष्ठ श्रेणी श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश शुक्ला और संजय गुप्ता भी समारोह में मौजूद थे।

इन्होंने ली शपथ

जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार अजगल्ले ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजमन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष आकुम गेंदले, उपाध्यक्ष सुश्री रूखमणी दिव्या, सचिव राजेन्द्र चन्द्रवंशी, संरक्षक विरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहसचिव रजनीकांत ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रदीप हरवंश, ग्रंथालय सचिव अमित सोनी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव जीवन लाल बंजारा, कार्यकारिणी सदस्यों सर्वश्री मनोज केशरवानी, गोली बर्मन, सुरेन्द्र देवागंन, हरप्रीत कौर आजमानी, बोधराम साहू और विजेन्द्र सिंह को शपथ दिलाई।

चांदी की तस्करी करते पकड़े गए तीन लोग, न्यायालय से हुई रिहाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। लाखों की चांदी और नगदी रुपये लेकर ओडिशा से उत्तरप्रदेश जाने के लिए निकले लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय में पेश करने पर दस्तावेज प्रस्तुत करने से सभी को जमानत मिलने की खबर है। पुलिस द्वारा अपने हाथों से थपथपाई जा रही पीठ पर न्यायालयीन कार्यवाही से पानी फिर गया। कथित तस्करों के कब्जे से लगभग 62 किलो 280 ग्राम चांदी के ईट कीमती 31,14,000 एवं नगदी रकम 70,000 रूपयें एवं एक टोयटा इंटोस कार कीमती 5,00,000 रूपयें कुल जुमला 36,84,000 रूपये जब्त किया गया।



पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही है। 11 नवंबर को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेकपोस्ट रेहटीखोल (छग- ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी । तभी ओडिसा की तरफ से एक टोयटा इंटोस कार क्रमांक MP 07 CG 5090 तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसे चेकपोस्ट के पास रोका गया, वाहन में तीन व्यक्ति बैठे मिले।

वाहन चालक संजय कुमार माहोर पिता हजारी माहोर उम्र 42 वर्ष सा. वार्ड नं. 09 प्रेम विहार दयालबाग आगरा थाना न्यू आगरा जिला आगरा एवं ड्राईवर के बगल में राजकिशोर शर्मा पिता बनवारी लाल शर्मा उम्र 48 वर्ष सा. आलमचंद बाजार पोस्ट चांदनी चौक थाना लालबाग जिला कटक उड़िसा तथा वाहन के पीछे सीट में लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल पिता हजारी लाल अग्रवाल उम्र 52 वर्ष सा. व्ही 451 दास यमुना कॉलोनी फेस 01 आगरा थाना एतमतदौला जिला आगरा उ0प्र0 बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। 

संदिग्धों का जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन के सीट में बने विशेष चेम्बर दिखा। उक्त चेम्बर खोलकर देखा तो उनके अंदर दो जूट की बोरी में चांदी के ईट रखा हुआ मिला। टीम द्वारा दोनो जूट की बोरी वाहन के निकाल कर चेक करने पर एक बोरी में 23 नग अलग-अलग साईज के चांदी का ईट मिला एवं दूसरी जूट बोरी में 11 नग अलग-अलग साईज के चांदी के ईट मिला। वाहन में रखे चांदी का ईट संबंध में वाहन चालक संजय कुमार माहोर वाहन में बैठे राजकिशोर शर्मा एवं लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल से पूछताछ कर वैधानिक दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जॉ0फौ0 का नोटिस दिया गया।

जिस पर संदिग्धों द्वारा कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होना बताया। थाना एवं सायबर सेल टीम द्वारा चांदी के ईट को कहा से लाना एवं कहा ले जाना संबंधित पूछताछ करने पर कटक उड़िसा से रायपुर छ0ग0 लाना बताया। टीम द्वारा वाहन में रखे अलग-अलग साईज के कुल 34 नग चांदी के ईट कुल वजनी 62 किलो 280 ग्राम किमती 31,14,000 रूपये नगदी 70000 रूपयें एवं टोयटा इंटोस कार क्रमांक MP 07 CG 5090 कीमती 5,00,000 कुल जुमला किमती 36,84,000रूपयें को जप्त आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में धारा 41(1+4)  जॉ0फौ0 379 भादवि0 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

 सम्पूर्ण कार्रवाई अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक कुमार केसरी, थाना प्रभारी सिघोंडा, निरीक्षक केशव कोसले, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. ललित चंद्रा, आर हेमन्त नायक, सुशांत बेहरा, चितरंजन प्रधान, चंद्रमणी यादव, डिग्री लाल नंद, त्रिनाथ प्रधान, संदीप भोई, जितेन्द्र बाघ थाना सिंघोड़ा से प्रआर. प्रशांत सागर, बोधराम पटेल, आर. जयकी प्रधान, मनोहर साहू, युगल पटेल, विरेन्द्र बाघ, गोवर्धन बरिहा, रोहित सिदार व टीम द्वारा की गई।

आरोपीगण :-

01. संजय कुमार माहोर पिता हजारी माहोर उम्र 42 वर्ष सा. वार्ड नं. 09 प्रेम विहार दयालबाग आगरा थाना न्यू आगरा जिला आगरा

02. राजकिशोर शर्मा पिता बनवारी लाल शर्मा उम्र 48 वर्ष सा. आलमचंद बाजार पोस्ट चांदनी चौक थाना लालबाग जिला कटक उड़िसा।

03. लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल पिता हजारी लाल अग्रवाल उम्र 52 वर्ष सा. व्ही 451 दास यमुना कॉलोनी फेस 01 आगरा थाना एतमतदौला जिला आगरा उ0प्र0।

जब्त सामग्री:-

01. चांदी के ईट वजनी करीबन 62.280 किलो ग्राम कीमती करीबन 31,14, 000/- रूपये।

02. नगदी रकम 70,000 रूपये

03. वाहन टोयटा इंटोस कार क्र0 MP 07 CG 5090 कीमती करीबन 5,00,000 रूपये।

जुमला कीमती 36,84,000 (छत्तीस लाख चौरासी हजार) रूपये।

फिलहाल जारी रहेगा आर्थिक आधार पर आरक्षण

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण आगे भी जारी रहेगा। उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए विभिन्न व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के साथ ही सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान को उचित ठहराया है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए पांच न्यायाधीशों की पीठ में से तीन न्यायाधीशों ने आरक्षण के पक्ष में अपना फैसला दिया। इस तरह बहुमत के आधार पर सुनाए गए फैसले के तहत आर्थिक आधार पर आरक्षण फिलहाल जारी रहेगा।



गौरतलब है कि इस संबंध में एक सौ तीनवें संविधान संशोधन में प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान को जनवरी 2019 में संसद में मंजूरी दी गई थी। हालांकि, इसके तत्काल बाद कुछ संस्थाओं ने इस संशोधन को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर दी थी। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आरक्षण को जारी रखने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी महासचिव बी.एल. संतोष ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि सामाजिक न्याय की दिशा में यह एक बड़ा निर्णय है।

ED Raid in Chhattisgarh : एक IAS, एक व्यापारी, एक वकील की गिरफ्तारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केन्द्रीय जांच एजेंसी-ईडी ने आज आईएएस अधिकारी समीर बिश्नोई के साथ ही कारोबारी सुनील अग्रवाल और पेशे से वकील लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को गिरफ्तार करने के बाद ईडी की टीम उन्हें लेकर रायपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद रायपुर जिला न्यायालय के स्पेशल जज अजय कुमार राजपूत की अदालत में आईएएस बिश्नोई सहित अन्य लोगों को पेश किया गया। ईडी के वकील ने अदालत को बताया कि आईएएस बिश्नोई के घर से सैंतालीस लाख रूपये कैश, चार किलो सोना और हीरा मिला है। ईडी की ओर से इन्हें 14 दिन की रिमांड पर देने की मांग की जा रही है। वहीं,



रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू ने ईडी को पत्र लिखकर कहा है कि वे इलाज के सिलसिले में रायपुर से बाहर थी और अब वे पूछताछ में सहयोग देने के लिए उपलब्ध है। ईडी की टीम जांच करने के लिए कोरबा और रायगढ़ कलेक्टोरेट भी पहुंची है। उनके साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं।




 इस बीच, ईडी की टीम ने रायगढ़ स्थित कलेक्टर रानू साहू के बंगले को जांच के लिए खोला। कलेक्टोरेट के खनिज विभाग में भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं, ईडी की टीम ने आज दुर्ग जिले में पुलिस आरक्षक अमित दुबे के निवास पर भी छापा मारा है। गौरतलब है कि दो दिन पहले कोयला, रेत और शराब कारोबारियों  और उनके सहयोगियों के निवास सहित छत्तीसगढ़ के तीन आईएएस अधिकारियों के यहां ईडी ने छापे मारे थे। न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक IAS अधिकारी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 8 दिनों की रिमांड पर भेजा है.

शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल, मुख्यमंत्री-पूर्व मुख्यमंत्री में जुबानी जंग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य के चार लाख से अधिक शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ये कर्मचारी केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई और आवास भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले की जा रही इस हड़ताल में प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारी सहित करीब अस्सी संगठन शामिल हो रहे हैं। हड़ताल से राज्य सरकार के लगभग 52 विभागों का कार्य प्रभावित हुआ है। 



इस बीच, राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था कर कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने को कहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के संबंध में कहा है कि राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में काम कर रही है। बघेल ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए उनसे बातचीत के बाद ही छह प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था, जिसका समर्थन बहुत से संगठनों ने भी किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा उनके लिए सप्ताह में पांच दिन का कार्यदिवस रखा गया है। हड़ताल को देखते हुए राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने कदम उठाए हैं। जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल न होकर कार्य में उपस्थित होना चाहते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए शासकीय कार्यालयों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कर्मचारियों को केन्द्र के समान चौंतीस प्रतिशत महंगाई भत्ता दें - रमन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार बलपूर्वक कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने में लगी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को चौंतीस प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी राज्य सरकार को अपने कर्मचारियों को केन्द्र के समान चौंतीस प्रतिशत महंगाई भत्ता देना चाहिए।

 त्यौहार अग्रिम दस हजार रुपये

इस बीच, राज्य शासन ने शासकीय सेवकों के त्यौहार अग्रिम में बढ़ोतरी करते हुए यह राशि दस हजार रूपए कर दी है। पहले यह राशि आठ हजार रूपए थी। राज्य शासन ने यह निर्णय कर्मचारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया है। त्यौहार अग्रिम की यह राशि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षाबंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस जैसे त्यौहारों के मौके पर प्रदान की जाएगी।

No comments Document Thumbnail

हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का पांचवा दीक्षांत समारोह कल 31 जुलाई को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रमना होंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इसके अलावा आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा के साथ ही कई अन्य राज्यों के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश भी समारोह में शामिल होंगे।



भारत के मुख्य न्यायाधीश कल सुबह दिल्ली से रवाना होकर रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे विमान से दोपहर विशाखापट्नम के लिए रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि दीक्षांत समारोह में बी.ए.एल.एल.बी. के तीन सौ सात, एल.एल.एम. के एक सौ दस और पी.एच.डी. के चार विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं, तेईस विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों के नाम से गोल्ड मैडल प्रदान किया जाएगा।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.