Media24Media.com: देश में सड़क हादसे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label देश में सड़क हादसे. Show all posts
Showing posts with label देश में सड़क हादसे. Show all posts

सड़क हादसों से भरा रहा शनिवार, अलग-अलग हादसों में 21 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

देश में शनिवार का दिन हादसों से भरा रहा। नागपुर में उमरेड रोड पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हुई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ये हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुई है। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि कार में बैठी एक बच्ची की जान बच गई है, जिसे नागपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में 6 महिलाएं हैं। कार उमरेड रोड से नागपुर सिटी की ओर आते हुए हादसे का शिकार हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक  हादसे के वक्त कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा थी। ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार साइड से टकराई और कई बार बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त कार में एक बच्ची समेत 9 लोग सवार थे। 

जिंदा बचे एक अन्य शख्स की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ये दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जिन्होंने भी घटनास्थल पर हादसे को होते हुए या उसके बाद की स्थिति देखी, उनका दिल दहल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शवों को बड़ी मुश्किल से कार के अंदर से निकाला गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस उपायुक्त नुरुल हसन, ट्रैफिक विभाग के उपायुक्त सारंग आव्हाड और कई पुलिसकर्मी पहुंचे। 

हादसे के बाद कई घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा और सड़क पर काफी दूर तक गाड़ियों की लाइन देखने को मिली। इससे पहले शुक्रवार को अहमदनगर के कोपरगांव तहसील में भीषण हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ऑटो रिक्शा के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। ये दुर्घटना कोपरगांव तहसील के दौच खुर्द इलाके में जगदे फाटा कोपरगांव हाईवे पर पगारे वस्ती के पास हुई थी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया था। एक अन्य शख्स की इलाज के दौरान मौत हुई थी।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 7 की मौत 

इधर, मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। मृतकों में बुजुर्ग दंपती, उनके दो बेटे, दोनों की पत्नियां और 6 साल का पोता है। बुजुर्ग दंपती का एक बेटा और 3 साल का एक पोता गंभीर रूप से घायल है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में परिवार के 9 लोग सवार थे। हादसे में मृत राजेश और नंदनी की हफ्तेभर पहले 29 अप्रैल को शादी हुई थी।

ये सभी हरदोई के संडीला इलाके के रहने वाले थे। अभी नोएडा के सदकपुर इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आए थे, जहां से वापस जाते समय हादसा हुआ। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस को आशंका है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर और कोई दूसरा वाहन नहीं था। हादसा नौहझील क्षेत्र में हुआ है।

पुलिस ने बताया कि एक वाहन चालक ने हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पिचक गया था। ऐसे में कटर से कार को काटकर घायलों को निकाला गया। इस मशक्कत में काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे। पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है।  

मृतकों में ये शामिल

मृतक संजय की बहन सविता ने बताया कि 28 अप्रैल को नोएडा से परिवार मथुरा गया था। हरदोई में दो शादियों में लोगों को शामिल होना था। 30 अप्रैल और 2 मई को सकलडीहा के बागलपुर क्षेत्र में दोनों शादियां थीं। इसके बाद शुक्रवार देर रात सभी एक ही कार से नोएडा के लिए निकले थे। मथुरा में हादसे का शिकार हुआ परिवार हरदोई के बहादुरपुर-संडीला का रहने वाला था। पूरा परिवार हरदोई में शादी समारोह में शामिल होने के बाद नोएडा वापस जा रहा था। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में राजेश, लल्लू, श्रीगोपाल, संजय, निशा, छुटकी, नंदनी, 6 साल का धीरज और 3 साल का कृष सवार था। राजेश, श्रीगोपाल और संजय सगे भाई हैं।

PM मोदी ने जताया दुख

हादसे में लल्लू और उनकी पत्नी छुटकी सहित दो बेटे राजेश और संजय, दो बहू निशा और नंदनी और 6 साल के पोते धीरज की मौत हो गई। लल्लू का एक बेटा श्रीगोपाल और 3 साल का पोता कृष गंभीर घायल है। मथुरा के इस दर्दनाक हादसे में सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं PM नरेंद्र मोदी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

बरातियों से भरी बस और ऑटो में भिड़ंत 

वहीं UP के कासगंज में बारातियों से भरी बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।  हादसे में ऑटो चालक नरोत्तम और जोगिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के पास से मिले मोबाइल से परिवार को सूचना दी गई। SO राजकुमार सिंह ने बताया कि बस और ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की मौत 

UP के बस्ती में घर के ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई है। मामला हरैया तहसील के गांव काकुआं रावत की है, जहां पवन कुमार विश्वकर्मा की 2 साल की मासूम बेटी सिद्धि घर के बाहर खेल रही थी। तभी बच्ची के चाचा ने घर में खड़े ट्रैक्टर को कहीं बाहर ले जाने के लिए स्टार्ट किया। इसके बाद सिद्धि ट्रैक्टर पर खेलने के लिए उधर दौड़ी, लेकिन उसके चाचा ने उसे उठाकर घर में छोड़ा। ये एक नहीं बल्कि दो बार हुआ जब चाचा ने बच्ची को घर में छोड़ा, ताकि वह किसी भी खतरे से दूर रहे। इसके बाद चाचा ने ट्रैक्टर निकालने के लिए बैक किया।

परिजन ने पुलिस को नहीं दी जानकारी

इस बीच तीसरी बार घर से बाहर निकली सिद्धि ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए पहले सामुदायिक फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने BRD मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज शशांक शेखर राय ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है। परिजनों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत पत्र मिलता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत

मेरठ करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में ड्रीम सिटी कॉलोनी के पास हुआ। घायल तड़पते रहे और भीड़ दस मिनट तक तमाशबीन बनी रही। महिला के शव को देखकर लोगों की रूह तक कांप गई। महिला की दो साल पहले ही शादी हुई थी। गर्भवती महिला मेरठ में दवाई लेने आ रही थी, जहां उसे मौत मिली।

4 महीने की गर्भवती थी महिला

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के ईकड़ी गांव की रहने वाली किरन (उम्र 26 साल) की शादी 2 साल पहले मुजफ्फरनगर के बावलो के रहने वाले नितिन से हुई थी। शनिवार सुबह महिला अपने पति नितिन के साथ मायके से मेरठ के कंकरखेड़ा में दवाई लेने आ रही थी। जैसे ही वह ड्रीम सिटी के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी की दंपती बाइक से गिर गए। करीब 20 मीटर तक महिला घिसटती रही। बाद में ट्रक के पहिये ने महिला को कुचल दिया। वहीं नितिन का एक हाथ भी कुचला गया। कंकरखेड़ा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। महिला चार माह की गर्भवती बताई गई। 

खाई में कार गिरने से 3 की मौत

इधर, शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में टपकेश्वर के पास कार हादसे का शिकार हो गई। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

अनियंत्रित होकर पलटी कार

ग्वालियर के पिछोर से लड़की वाले कार से शिवपुरी के रहने वाले ब्रजेश शर्मा बेटे राहुल शर्मा को फलदान देने जा रहे थे। ये लोग नरवर के रास्ते शिवपुरी आ रहे थे। इसी दौरान टपकेश्वर क्षेत्र में कार का टायर फट गया, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। MP में लगातार सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

देश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे, अलग-अलग राज्यों में 4 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे दिन-ब-दिन (Road accident increased in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर आ रही है। इसी बीच देश के अलग-अलग राज्यों में हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। पहला मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है, जहां स्कूल वैन और कार की जबरदस्त टक्कर में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला और बच्चे समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को रोहतक PGIMS में भर्ती कराया गया है। फिलहाल रामपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक रेवाड़ी शहर से 9 किमी दूर महेंद्रगढ़ रोड पर गांव जाडरा-रोलियावास के बीच एक रेडि-गो कार और स्कूल वैन की आमने-सामने की टक्कर हुई। कार रेवाड़ी की तरफ आ रही थी, स्कूल वैन रेवाड़ी से स्कूल ओर आ रही थी। वैन में चालक के अलावा एक अन्य शख्स था। कार में दो बच्चों सहित कुल 5 लोग थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और वैन दोनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। मरने वालों में महेन्द्रगढ़ जिले के गांव मोडी निवासी सोनू और दीपक शामिल है। जबकि घायलों को अमित, उसके दो बच्चे अनुज और तनुज शामिल है। हादसे के बाद महेंद्रगढ़ रोड पर भारी जाम लग गया।

वैन चालक भी हादसे में घायल

आस-पास के लोगों के अलावा राहगीरों ने घायलों को तुरंत रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अमित को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और डेड हाउस में रखवा दिया है। 

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक मोडी गांव निवासी घायल अमित मानेसर स्थित कंपनी में काम करता है। मंगलवार को वह अपने दोस्त सोनू और दीपक के अलावा अपने दोनों बच्चों के साथ सामान शिफ्ट करने के लिए रेवाड़ी आ रहा था। खुद की कार के पीछे पिकअप गाड़ी में सामान चल रहा था। इसी दौरान उनकी कार जाडरा-रोलियावास के बीच में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में अमित के दोनों दोस्त दीपक और सोनू की मौत हो गई। जबकि अमित जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। साथ ही उसके दोनों बच्चे हादसे में घायल है। इसके अलावा स्कूल वैन का चालक भी हादसे में घायल हुआ है।

ट्रक की चपेट में आने से चचेरे भाइयों की मौत 

दूसरा मामले बिहार के सीतामढ़ी जिले का है, जहां बथनाहा में अपने भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र में NH-77 स्थित कोआरी की है। जहां ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपने बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। दोनों भाई अपने घर रीगा से बाइक पर सवार होकर बथनाहा जा रहे थे। मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र बुधुआपुर गांव निवासी सुमित कुमार और बदन कुमार के रूप में की गई। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छाया है। जहां चार दिन बाद शादी होनी थी। वहां अब अर्थी सजाई जा रही है।

मातम में बदली शादी की खुशी

शादी के घर में हुई दो-दो मौत से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। घटनास्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है।

बारातियों से भरी कार डिवाइडर से टकराई 

तीसरा मामला भी बिहार के सुपौल का है, जहां प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दुअनिया मोड़ NH-57 पर तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर समेत 7 लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जख्मी घायलों को पीएचसी लाया गया। यहां से ड्राइवर और एक और घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। 

जख्मी कार चालक के मुताबिक वह बारातियों लेकर दरभंगा से अररिया जिले के रानीगंज लौट रहा था। इसी दरम्यान ड्राइवर को झपकी आ गई और कार एनएच 57 दुअनिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। अन्य जख्मी 5 बाराती को प्राथमिक इलाज के बाद उनके घर भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रतापगंज पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

एक ही दिन में 2 भीषण सड़क हादसों से दहला बिहार, 9 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

बिहार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सीवान जिले के लंगड़ा मोड़ के पास का है, जहां जीप और JCB के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक जीप सवार सभी लोग एक शादी में शामिल होने जा रहे थे और इसी दौरान ये हादसा हुआ। दरअसल, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव के रहने वाले 12 से ज्यादा लोग सिसवन के बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। सभी जीप पर सवार थे। इसी बीच एमएच नगर थाने के लंगड़ा मोड़ के पास घटना हो गई।

बोलेरो और कार के बीच टक्कर में 4 युवकों की मौत

वहीं मधेपुरा में कार और बोलेरो की टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई। हादसा SH-91 पर मोड़ पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। वहीं शनिवार दोपहर चौथे की मौत भी हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात मुरलीगंज और कुमारखंड थाना के सीमावर्ती इलाके लक्ष्मीपुर-चंडी स्थान गांव के पास हुआ।

अस्पताल ले जाते समय एक की मौत

मृतकों में आजाद टोला के रहने वाले अभिषेक कुमार उर्फ सोनू, नगर परिषद वार्ड नंबर 9 का रहने वाला केशव कुमार और नगर परिषद वार्ड नंबर 14 निवासी दिलखुश कुमार और मिट्ठू शामिल है। इधर, हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो को मौके पर छोड़ भाग निकला। दरअसल, बारात मधेपुरा के खौपेती से सुपौल के जदिया जा रही थी। इसी बारात में कार सवार 5 युवक भी शामिल थे। जैसे ही उनकी कार लक्ष्मीपुर चंडी स्थान गांव के पास तीखे मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही कार सवार 2 की मौत हो गई। जबकि केशव की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। 

बारात की गाड़ी का एक्सीडेंट

वहीं शनिवार की दोपहर घायल मिठ्‌ठू ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में शामिल केशव के पिता संजीव झा भी बारात में गए हुए थे। वह वहां पर नाश्ता करके हाथ धो रहे थे, इसी दौरान उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि बारात की एक गाड़ी एक्सीडेंट कर गई है। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक लोगों ने बताया कि उनके बेटे केशव वाली गाड़ी अभी पीछे ही है। अन्य लोगों के साथ झटपट वे भी घटनास्थल की ओर निकल पड़े। वहां पहुंच उन्होंने देखा उनके बेटे के दो दोस्तों की लाश पड़ी थी। जबकि उनके बेटे की भी स्थिति गंभीर थी। अस्पताल ले जाने के दौरा केशव की भी मौत हो गई। 

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

सड़क हादसों से भरा रहा शुक्रवार का दिन, मां-बेटे समेत 10 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे दिन-ब-दिन (Road accident increased in india)बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर आ रही है। इसी बीच देश के अलग-अलग राज्यों में सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल है। पहला मामला बिहार के गोपालगंज का है, जहां सासामुसा NH 27 पर ओवरब्रिज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मासूम समेत चार लोगों को कुचल दिया। इस घटना में मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मृतकों में अर्जुन राम की पत्नी ममता देवी और उसका डेढ़ साल का बेटा रितेश शामिल है। 

दरअसल, UP के कुशीनगर में रहने वाले अर्जुन राम की शादी साल 2017 में मांझा थाना क्षेत्र के मड़वा टोला की रहने वाली ममता से हुई थी। शादी के तीन साल बीत जाने के बाद बच्चा नहीं हो रहा था, जिसको लेकर मृतका ममता ने मायके में स्थित काली स्थान पर पुत्र प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के पूजा करने के लिए अपने मायके आई थी। वापस अपने चचेरे भाई पंकज कुमार और अंकुश कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर UP अपने ससुराल जा रही थी।

इसी बीच कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में महिला और उसे डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं मृतका के दोनों भाई घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। 

सिरसा सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत  

हरियाणा के सिरसा में ​​​​​​गांव गुडियाखेड़ा और ढूकड़ा के बीच सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में से एक पंकज की 4 मई को शादी होनी थी। परिवार में मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक ढूकड़ा के रहने वाले अभय कुमार अपने साथी पंकज उर्फ राम प्रसाद के साथ सिरसा बस स्टैंड से अपने साथी को लेने के लिए आए थे। ढूकड़ा जाते समय रास्ते में ब्रेजा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक समेत नीचे गिर गए और ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार तीन में से 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरे का सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

मृतक के परिजन मोती राम ने बताया कि उसका भतीजा अभय और  भांजा पंकज दिल्ली से सिरसा पहुंचे भांजे आजाद को लाने के लिए सिरसा गए थे। वापस आते समय गुड़िया खेड़ा से ढूकड़ा के बीच श्री राम ईंट भट्ठे के पास जमाल की ओर से आई एक ब्रेजा गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अभय और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। 

मातम में बदला शादी की खुशियां 

उन्होंने बताया की अभय के तीन बच्चे हैं। जबकि पंकज की आने वाली 4 मई की शादी रखी हुई थी। उन्होंने बताया की हालांकि ब्रेजा गाड़ी की पहचान हो चुकी है। पंकज की मौत से मोती राम के परिवार में तो मातम पसरा ही है। साथ में उसकी होने वाली ससुराल में भी दुख का माहौल है। सिरसा के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे तो 2 युवकों की मौत हो चुकी थी। एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। कार के ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। ड्राइवर राजवीर निवासी जमाल का रहने वाला है।

रोहतास में दो भाइयों की गई जान 

वहीं बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार दो भाइयों की मौत हो गई है। घटना सासाराम-चौसा पथ पर सहुआढ़ गांव के पास घटी। हादसे में रूपैठा पंचायत के मचनडीह गांव के दो किसान भाई शामिल थे। वहीं मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।    

भोजपुर में ऑटो की टक्कर में युवक की मौत 

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली मोड़ के पास ऑटो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कमरिआंव गांव के रहने वाले उमेश राम के 18 साल के बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है। वो अहमदाबाद में प्राइवेट जॉब करता था।  मृतक के चाचा सुरेश राम ने बताया कि अहमदाबाद से 12 तारीख को गांव आया था। गुरुवार की दोहपर वह अपनी फुआ सुमित्रा देवी को भड़सरा गांव से बिहिया छोड़ने गया था।

जब वह अपनी फुआ सुमित्रा देवी को छोड़ने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी बीच मझौली मोड़ के समीप ऑटो ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा बिहिया पीएचसी लाया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उसके परिजन बिहिया पीएचसी पहुंचे और उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये।

अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत

सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन उसे इलाज के लिए अभी पटना में ही जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस बिहिया वापस ले आए। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बिहिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। 

भोजपुर में सड़क हादसे में नानी-नतनी समेत 3 घायल

वहीं बिहार के ही आरा-सिन्हा मुख्य मार्ग पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार नानी-नतनी समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव की रहने वाली चंपा देवी, उनकी 17 साल की नतनी शिखा कुमारी और संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के रहने वाले ललन ठाकुर के 27 साल के बेटे औप चंपा देवी का दमाद विवेक कुमार शामिल है। 

 नहर में कार गिरने से 3 दोस्तों की मौत 

वहीं अयोध्या में भी एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां बारात से वापस लौट रहे 5 युवक कार समेत गंगौली की शारदा सहायक नहर में गिर गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह पांचों को बाहर निकाला गया, जिसमें 3 की मौत हो गई। जबकि दो को बचा लिया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

कार समेत नहर में गिरे 5 दोस्त 

अयोध्या क्षेत्राधिकारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि ये लोग अंबेडकर नगर के थाना इब्राहिमपुर में बैरमपुर इलफातगंज के रहने वाले थे। सभी एक ही गांव में रहते थे। ये पांचों लोग अपनी प्राइवेट कार टोयोटा ग्रेंजर से थाना पूराकलंदर स्थित पूरे पहलवान का पुरवा में अपने दोस्त की बारात में आए थे और शादी अटेंड करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी गंगौली शारदा सहायक नहर के समीप सामने से एक जानवर के आ जाने से इनकी कार अनियंत्रित हो गई और पास की नहर में जा गिरी। अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने अतुल पांडे, श्रवण कुमार पांडे, रवि शंकर पांडे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की जान बचा ली गई। दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।  

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.