Media24Media.com: दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label दुष्कर्म. Show all posts

कबाड़ व्यवसायी ने शिक्षिका को प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादीशुदा शिक्षिका को उसके पति ने छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह अपने परिवार के साथ रह रही थी। कबाड़ कारोबारी ने शिक्षिका से शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शादी से मुकरने के बाद पीड़ित शिक्षिका ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। पीड़ित शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी सहेली के साथ रायपुर निवासी कबाड़ व्यवसायी राजीव बसंल उसके घर आया था। इस दौरान शिक्षिका का राजीव बंसल से पहचान हुई। बातचीत के दौरान शिक्षिका से उसने मोबाइल नंबर भी ले लिया। मोबाइल पर दोनों अक्सर बातचीत भी करते थे। एक बार राजीव बंसल ने शिक्षिका के फोन पे पर 10 हजार रुपये डाल दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

इस संबंध में पूछताछ करने पर उसने गलती से रुपये जाने की बात कही। इस तरह दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। शिक्षिका ने बताया कि वह शादीशुदा है और पारिवारिक कारणों से उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। इसलिए वह अपने परिवार वालों के साथ मायके में रहती है। वहीं बंसल ने शिक्षिका को बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। इस दौरान राजीव बंसल कई बार कोरबा आकर शिक्षिका से मिलने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

जब शिक्षिका ने शादी करने की बात कही, तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गयी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपी राजीव बंसल की पतासाजी शुरू की। आरोपी के कटघोरा आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर राजीव बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।

नाबालिग लड़की से में रेप: किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया, फिर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर हुआ फरार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया, जिसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ नागपुर ले गया। यहां अरोपी ने पीड़िता के साथ शादी के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाए इसके बाद उसे नागपुर के रेलवे स्टेशन में छोड़कर फरार हो गया।


फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर पुलिस सूत्रों कि माने तो 20 नवंबर को नाबालिग की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसके बाद उसकी तलाश के समय जीआरपी से नागपुर रेलवे स्टेशन में लावारिस हालत में युवती के मिलने की जानकारी मिली।

इसके बाद उतई पुलिस की एक टीम 21 नवंबर को नागपुर पहुंची यहां नागपुर की चाइल्ड केयर से लड़की को अपने सुपुर्द लिया और उसे दुर्ग लाया गया जिसके बाद थाने में लड़की को परिजनों को सौंपा दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की लोकेशन डुमरडीह गांव से आ रही थी तभी मुखबिर से जानकारी मिली की आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीह के अपने घर में देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। जहा पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CG NEWS: दुष्कर्म करने वाला फरार टीचर ने कोर्ट पहुंचकर किया सरेंडर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार टीचर ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर गौरेला थाने में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.


यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है. सारबहरा इलाके में रहने वाले सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ स्कूल में पढ़ने वाली पूर्व छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र 12 वर्ष थी, तब शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी उसे अपनी बातों में फंसाकर अपने घर ले गया था और धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया. उसके बाद शिक्षक उस छात्रा से आए दिन ऐसी हरकत करने लगा. अब वह छात्रा 24 वर्ष की हो गई है और गर्भवती हो गई. उसके बाद भी वो उसका शोषण करता रहा.

जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वो छात्रा के साथ गौरेला थाना पहुंचे. पुलिस ने उनके बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376, 376 (2)(ग), 376 (2)(एन), 294, 506बी, 342, 190 और 6 पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज किया. जिसके बाद से मामले में दोषी शिक्षक फरार चल रहा था. वहीं गुरुवार को आरोपी कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया. जिसके बाद गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया.


CG CRIME : दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र की एक युवती को इंस्टाग्राम से प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शुभम चक्रवती (निवासी तांबामुंडा थाना फरसाबाहर जिला जशपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस को दी गई जानकारी में युवती ने बताया कि, उसका इंस्ट्राग्राम के जरिए से शुभम चक्रवती से संपर्क हुआ। दोनों बातचीत करने लगे और फिर उनका मिलना जुलना भी शुरू हो गया। युवक युवती से बात चीत के दौरान कहा कि मैं पसंद करता हूं और शादी करूंगा बोलकर माड़ो मेला दिखाने के बहाने रात्रि 10 बजे युवती के गांव मिलने आया। युवती को गांव के बाहर मिलने बुलाया जहां युवक ने युवती को सुनसान जगह पर लेजाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जिसके बाद शादी का प्रलोभन देकर युवती को वही छोड़ कर चले गया। जिसके बाद युवती से शादी का वादा देकर अश्लील फोटो वीडियो बनाने का दबाव बनाने लगा जिसपर युवती दबाव में आकर अपना अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसके व्हाट्सएप भेज दिया। जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा युवती को ब्लैक मेल करने लगा और बार बार संबध बनाने व दस हजार रुपए की मांग करने लगा। पीड़िता द्वारा रुपए नही देने पर आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो वीडियो को उसके परिजनों के मोबाइल पर वायरल कर दिया।

वही पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376,भाव दी 67(A) IT एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को पता तलाश करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपराध करना स्वीकार किया, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


RAIPUR : राजधानी हुई फिर शर्मसार, 10 साल की मासूम से रेप, 20 साल का आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 RAIPUR : राजधानी रायपुर में रविवार को 10 साल की मासूम से दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने मासूम को खेलने के दौरान चॉकलेट खिलाने का लालच दिया, फिर उसे घर से दूर सुनसान इलाके में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले में धरसींवा पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची धरसींवा थाना इलाके के ही एक गांव की रहने वाली है। आरोपी उसी गांव का रहने वाला है। पीड़िता महज 10 साल की है वहीं आरोपी की उम्र 20 साल बताई जा रही है।

रविवार रात करीब 9 बजे मासूम घर के सामने खेल रही थी। तभी आरोपी अजय कुमार निषाद वहां पहुंच गया। उसने पीड़िता को अकेले पाकर उसे चॉकलेट खिलाने का लालच दिया। मौका पाकर पीड़िता को घर से कुछ दूरी पर सुनसान इलाके में लेकर गया।

उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को डराते हुए बात किसी को भी बताने से मना किया। बच्ची घर पहुंची तो घबराई हुई थी जिसके बाद उसकी मां को शक हुआ। मां ने जब बच्ची से बातचीत की तो बच्ची ने मां को आपबीती बताई।

बच्ची के घर वाले सोमवार सुबह धरसींवा थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस शिकायत मिलते ही पहले आरोपी के घर पहुंची जहां आरोपी मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।


CG NEWS : नशीली चाय पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सैलून संचालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा ने चाय में नशे की गोलियां डालकर महिला को पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद शादी का लालच देकर दो साल तक लगातार संबंध बनाता रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


स्मृतिनगर चौकी प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सैलून की दुकान है। उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी केलबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में जान पहचान हुई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ रजा की उससे मुलाकात हुई। शादी की बात कहकर आरिफ माहिला को अपने घर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया, जहां घर पर ताला लगा हुआ था।

पूछने पर 10-15 मिनट में परिजनों के आने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने अंदर जाकर चाय बनाकर दी, जिसमें नशे की गोली मिली थी। इसकी वजह से चाय पीकर उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। नशा कम होने पर उसने विरोध किया और थाने में शिकायत की बात कही तो आरिफ ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देने लगा। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया। आरोपी आरिफ रजा ने थाने में सरेंडर किया है।


राजधानी में कारोबारी दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, शादी का देते रहा झांसा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी में एक कारोबारी ने शादी और काम दिलाने का झांसा देकर एक साल तक एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित टालमटोल करने लगा।


युवती ने आरोपित के खिलाफ गुढिय़ारी थाना पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। पीडि़ता की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम नबी आलम खान है और वो रायपुर के गुढिय़ारी का रहने वाला है। आरोपित का स्टील का कारोबार है।

यह मामला गुढिय़ारी थाना इलाके का है। पुलिस थाने की गई शिकायत के अनुसार में पीडि़त युवती दुर्ग के पाटन की रहने वाली है।

युवती ने बताया कि स्टील कारोबारी पिछले एक साल से काम दिलाने और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपित कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

घर में थी अकेली साली, जीजा ने बनाया हवस का शिकार ,आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

भिलाई। महिला संबंधी अपराधों  को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से आरोपी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी की थी और उन्हें गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपित निवासी उमराव नगर जिला बेमेतरा के थाना थानखम्हरिया अंतर्गत उमराव नगर का रहने वाला है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में जीजा है। वो 27 मार्च को पीड़िता के घर पर आया हुआ था। पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपी रात में उठकर उसके कमरे में गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी और उसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।


भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत

No comments Document Thumbnail

कांकेर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत में आज इस मामले की सुनवाई हुई। ब्रह्मानंद नेताम की ओर से अधिवक्ताओं ने अदालत में दलील दी कि इस मामले में उनके पक्षकार की कोई संलिप्तता नहीं है और न ही एफआईआर में उनका नाम है, फिर भी पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। अदालत ने आज हुई सुनवाई के बाद आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई न की जाए।

भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम

इस बीच, इस मामले के सिलसिले में कांकेर आई झारखंड पुलिस आज मामले की विवेचना के तहत किलेपाल गांव पहुंची और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को अपने साथ कांकेर थाना चलने के लिए कहा। यह खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चारामा विकासखंड के हाराडुला चौक पहुंच गए। झारखंड पुलिस को इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते झारखंड पुलिस को खाली हाथ ही मौके से लौटना पड़ा। इस बीच, भाजपा विधायक और भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल हाराडुला पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को अपने साथ लेकर चारामा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए बताया कि झारखंड पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने नहीं, बल्कि केवल इस मामले की विवेचना के लिए गई हुई थी। गौरतलब है कि वर्ष दो हजार उन्नीस में जमशेदपुर में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को भी झारखंड पुलिस द्वारा आरोपी बनाया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.