Media24Media.com: तमिलनाडु न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तमिलनाडु न्यूज. Show all posts
Showing posts with label तमिलनाडु न्यूज. Show all posts

2 बसों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 30 घायल, वायरल हो रहा वीडियो

No comments Document Thumbnail

तमिलनाडु में सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला सलेम का है, जहां दो बसों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घटना दुर्घटनाग्रस्त बस में लगे CCTV में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मंगलवार शाम को एडप्पाडी से आ रही एक निजी बस तिरुचेंगोडे से आ रहे एक अन्य बस से टकरा गई।

दुर्घटना के फुटेज में बस दिखाई दे रही है, जिसमें कैमरा लगा था। तेज गति से जा रही बस विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। इससे बस के ड्राइवर कैबिन में बैठे यात्री और ड्राइवर उछलकर गिर पड़े। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई लोग विंड स्क्रीन पर आकर गिर गए। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बस ड्राइवर अपनी लेन में आराम से बस गाड़ी चला रहा था, लेकिन सामने से एक बस गलत लेन में आ गई, जिससे दोनों की जोरदार टक्कर हो गई।

ड्राइवर के सिर में घुसे कांच 

हादसे के दौरान बस का ड्राइवर, कंडक्टर और एक अन्य यात्री बस के आगे के शीशे से टकराए। शीशा टूट गया और उसके कुछ टुकड़े ड्राइवर के सिर में घुस गए हैं। इसके बाद वे किसी तरह अपने आप को संभालते दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर बारिश का पानी दिखाई दे रहा है। हादसा होते ही आसपास के लोग घायलों को संभालने पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ितों को सलेम और एडप्पाडी के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

वायरल वीडियो

दर्दनाक: मंदिर की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 2 बच्चों समेत 11 की मौत

No comments Document Thumbnail

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक मंदिर की रथयात्रा के दौरान बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। बुधवार को रथ के बिजली के तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं राज्य के CM एमके स्टालिन ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी ने विधानसभा में बताया कि हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी की अध्यक्षता रेवेन्यू सेक्रेटरी कुमार जयंत करेंगे।

राष्ट्रपति ने जताया शोक 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने घटना को लेकर शोक जताया है और घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। वहीं प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को PM नेशनल रिलीफ फंड से 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। हादसे पर दुख जताते हुए घटना पर तमिलनाडु विधानसभा में 2 मिनट का मौन रखा गया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। 

करंट के बाद रथ में लगी आग

जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने के बाद रथ में आग लग गई। तंजावुर के कालीमेडु मंदिर में 94वां अप्पर गुरुपूजा उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मंगलवार रात से ही लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। रथयात्रा एक मोड़ से गुजर रही थी, इस दौरान रथ पर खड़े लोग एक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। 9 फुट ऊंचे रथ को फूलों और लाइट्स से सजाया गया था। 

रथ की लाइट्स को बिजली देने के लिए एक जेनरेटर भी जोड़ा गया था। घायलों में जेनरेटर ऑपरेटर भी शामिल है। रथ पर लगे सजावट के सामान की वजह से इसकी ऊंचाई बढ़ गई और वह बिजली की चपेट में आ गया। तिरुचिरापल्ली के सेंट्रल जोन IGP, वी बालकृष्णन ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी घटना से बचने के लिए आमतौर पर मंदिर के रास्ते वाली पावर सप्लाई बंद कर दी जाती है।

इस बार रथ की ऊंचाई इतनी नहीं थी कि वह हाई वोल्टेज लाइन को छू सके। इसलिए इस बार पावर सप्लाई बंद नहीं की गई। हालांकि रथ पर लगे साजो-सामान की वजह से उसकी ऊंचाई बढ़ गई और हादसा हो गया। घायलों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CM स्टालिन ने मंत्री अंबिल महेश को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। बता दें कि देश में आए दिन हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं।

पटाखा गोदाम में लगी आग, 5 लोगों की मौत, 9 घायल

No comments Document Thumbnail

तमिलनाडु के संकरापुरम में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां पटाखे की एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें 5 लोगों को मौत हो गई है। जबकि 9 लोग घायल हैं। हादसे में घायल लोगों में से तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद तमिलनाडु के CM एमके स्टालीन ने मृतकों के परिजन के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। CM स्टालिन ने कहा कि आग की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग घायल हुए हैं और इमरजेंसी वार्ड में इलाज करवा रहे हैं उन्हें एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी। 

बता दें कि हाल के दिनों में देशभर के अलग-अलग हिस्सों में पटाखों के दुकान में अग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसी साल सितंबर के महीने में विरुद्धनगर जिले के थयालीपट्टी में पटाखा बनाने वाली एक कंपनी की यूनिट में आग लग गई थी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 5 से ज्यादा घायल हो गए थे। वहीं जून के महीने में इसी इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 2 लोगों की जान चली गई थी। बीते साल सितंबर 2020 में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई थी।

4 लोगों की दम घुटने से मौत

26 अक्टूबर को ही दिल्ली के सीमापुर इलाके में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दम घुटने के चलते चारों की मौत हुई है।  इससे पहले 3 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक गेस्ट हाउस में आग लगने की घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए थे। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिजली के मीटर में आग लग गई थी, जिसके बाद यह गेस्टहाउस के रिसेप्शन, लॉबी और अन्य हिस्से में फैल गई। हालांकि सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं और उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पांच मंजिला गेस्ट हाउस को दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिले बगैर ही चलाया जा रहा था।

ओखला इलाके की फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग

बता दें कि 7 फरवरी को भी दिल्ली के ओखला इलाके की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई और कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया था। आग ओखला फेज-2 इलाके की संजय कॉलोनी में लगी थी।  

दो नवजात को लेकर भागा बंदर , एक की मौत, दूसरा सुरक्षित

No comments Document Thumbnail

तमिलनाडु के तंजावुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक बंदर घर में घुसकर दो नवजात बच्चों को उठाकर (monkey attacks new born twins) ले गया, जिनमें से एक बच्चे का शव पास के तालाब में मिला। जबकि दूसरे बच्चे को परिवार वालों ने बचा लिया।





यह भी पढ़ें:- पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर CM बघेल का सवाल- 300 किलो RDX कैसे पहुंचा?





बता दें कि आठ दिन पहले एक परिवार में जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। 13 फरवरी को जब दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे तभी एक बंदर कमरे की छत तोड़कर अंदर आया और दोनों बच्चों को लेकर (monkey attacks new born twins) भाग गया।





परिवार वालों ने बचा ली दूसरे की जान





बंदर एक बच्चे को उठाकर बाहर ले गया और उसे घर के पास बने तालाब में छोड़ (monkey attacks new born twins) आया। इसके बाद बंदर ने दूसरे बच्चे को उठा लिया, जिसके बाद बच्चे की मां ने यह देख लिया। मां के चिल्लाते ही परिजन इकट्ठा हो गए, जिससे दूसरे बच्चे को बचा लिया गया।





बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग





जुड़वां बच्चे में से एक के नहीं मिलने पर परिजनों ने आस-पास उसकी तलाश की, जहां वह तालाब में मिला। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक नवजात ने दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में आ रहे बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।





यह भी पढ़ें:- इस मंदिर के बाहर कुत्ता देता है लोगों को आशीर्वाद





वैसे हर जानवर एक जैसा नहीं होता है। कुत्ते को इस दुनिया में सबसे वफादार जानवर माना जाता है। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। लेकिन क्या कभी आपने कुत्ते को आशीर्वाद (Maharashtra Latest News)देते हुए देखा है। जी हां ये बिल्कुल सच है।









महाराष्ट्र (Maharashtra Latest News) के सिद्धटेक में सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhi Vinayak Temple) में भक्तों को आशीर्वाद देते और हाथ हिलाते हुए एक कुत्ते का वीडियो (Dog Video) तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को फेसबुक पर एक सोशल मीडिया यूजर अरुण लिमडिया ने शेयर किया था। कुत्ते का एक और फोटो सामने आया है, जिसमें एक आदमी मंदिर से बाहर आता है और कुत्ते के सामने झुक जाता है। कुत्ता अपने हाव-भाव से उसे आशीर्वाद देकर उसके इशारे का जवाब देता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.