Media24Media.com: छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज. Show all posts

झाड़-फूंक से इलाज का कहकर बाबा ने किया महिला से दुष्कर्म, SP ने की लोगों से अपील

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का है, जहां झाड़-फूंक के बहाने एक बाबा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें पीड़िता ने बताया था कि उसके पति की तबियत लगभग तीन महीने से खराब है, जिसके चलते मोहल्ले में रहने वाले बदन सिंह ने कमलेश उर्फ लोली से झाड़-फूंक कराने से तबियत ठीक होने की बात कही थी। इसके बाद कमलेश 17 अगस्त को सुबह लगभग 8 बजे पीड़िता के घर आया था। जहां उसने पीड़िता के पति को घर से बाहर भेजकर कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने पीड़िता से जबरन कपड़ा खोलने को कहा। इसे मानने से पीड़िता ने इनकार कर दिया।

SP ने की लोगों से अपील

पीड़िता के इनकर करने पर कमलेश ने उसे धमकी दी और कहा कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो पति और पत्नी दोनों में से किसी एक की मौत हो जाएगी। इसके बाद कमलेश ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, जिसकी शिकायत पीड़िता ने मनेंद्रगढ़ थाने में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तुरंत कोरिया SP संतोष सिंह और ASP मधुलिका सिंह को दी गई, जिन्होंने तत्काल टीम बनाई और रिपोर्ट के 1 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। SP  संतोष सिंह ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी तंत्र-मंत्र या झाड़-फूंक में न फंसे  अगर किसी के द्वारा ऐसा किया जाता है। तो तुरंत पुलिस को खबर दें। आपकी सतर्कता और सजगता से अपराध को रोका जा सकता है।

आपसी रंजिश में युवक की हत्या, पति ने तलवार से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का है, जहां के मठपारा क्षेत्र में  देर रात आपसी रंजिश के चलते 5 लोगों ने मिलकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक की पहचान प्रवीण यादव के रूप में हुई है।  वहीं कोतवाली पुलिस ने हत्या के पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


इधर, गरियाबंद में पहले पति ने अपनी पत्नी पर तलवार से हमला कर उसे मौत को घाट उतार दिया है। पत्नी सालभर पहले पड़ोसी के साथ भाग गई थी, जब वापस लौटी, तो पति ने तलवार से कनपटी के दोनों ओर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला राजिम थाना के कुरुसकेरा गांव का है, जहां 26 साल की गायत्री तारक की शादी मनोज तारक से हुई थी, लेकिन 3 बच्चों की मां गायत्री अपने पति को छोड़कर पड़ोसी मानसचंद के साथ भाग गई। सालभर बाद 4 दिन पहले ही वो गांव वापस लौटी थी। पड़ोसी मानसचंद के साथ ही पत्नी बनकर रह रही थी। पहले पति मनोज को यह बात नागवार गुजरी।

महिला की हुई मौके पर ही मौत

स्वतंत्रता दिवस की सुबह मनोज अपनी पहली पत्नी के पास पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इतने में ही मनोज ने तलवार से गायत्री की दोनों कनपटी पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। गायत्री खून से लथपथ बीच गली में ही तड़पती रही। उसकी मदद करने गांव का कोई भी व्यक्ति भी सामने नहीं आया, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हत्या की सूचना मिलने के बाद राजिम पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई, तब तक आरोपी गांव से फरार हो चुका था। जाने से पहले उसने ग्रामीणों को भी धमकी दी। उसके सिर पर खून सवार देख ग्रामीणों ने उसे नहीं रोका। उसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी को कुछ ही घंटे में घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी मनोज तारक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तलवार को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

रायपुर के डीडी नगर में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, राजधानी में लगातार बढ़ रहा क्राइम

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में हत्या की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी रायपुर की है, जहां एक सिक्योरिटी गार्ड (Security guard Murder in raipur) की किसी अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी है।





तीन बेटियों की हत्या कर मां ने खुद का काटा गला





राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ (crime graph increasing in Raipur) रहा है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को डीडी नगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।





कार शोरूम में काम करता था मृतक





वहीं मृतक का नाम विनय चंद्र शुक्ला बताया जा रहा है, जो एक कार शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड (Security guard Murder in raipur) की नौकरी करता था। फिलहाल पुलिस ने मामले क जांच शुरू कर दी है। बता दें कि राजधानी पुलिस बीते कुछ दिनों से शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रहे है, लेकिन इसके बाद भी रायपुर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। पुलिस के कार्रवाई के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद है।





पत्नी को बीच बचाव करना पड़ा महंगा, पति ने चाकू से हमला कर ले ली जान





बता दें कि गुरुवार को ही प्रदेश के गरियाबंद जिले में एक पति ने चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक अमलीपदर गांव में (Amlipadar Village) रहने वाले त्रिलोचन सिन्हा का अपने छोटे भाई जगदीश सिन्हा से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीश ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया।





पति ने की पत्नी की हत्या





वहीं दोनों के झगड़े को देख जगदीश की पत्नी मोंगरा बाई बीच बचाव करने के लिए वहां पहुंची, लेकिन गुस्से में जगदीश ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे मोंगरा बाई की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह बुधवार को ही गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले (Gaurla-Pendra-Marwahi District) में एक एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी।





सनकी बेटे ने की सौतेली मां की बेरहमी से हत्या, दो गिरफ्तार





पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने सबसे पहले अपनी मां को कुएं में धकेला। फिर उन पर ईंटें फेंकने लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सनकी बेटे ने की सौतेली मां की बेरहमी से हत्या, दो गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

गौरला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ में हत्या की वारदात (Murder incident in Chhattisgarh) बढ़ती जा रही है।ताजा मामला गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले (Gaurla-Pendra-Marwahi District) का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी है।





इस मशहूर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकता मिला शव





पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने सबसे पहले अपनी मां को कुएं में धकेला। फिर उन पर ईंटें फेंकने लगा, जिससे उनकी मौत हो गई।इसके बाद हादसे का रूप देने के लिए आरोपी ने अपनी मां के शव को बाहर निकाला और घर पर पड़े खाट पर लिटा दिया। पुलिस के मुताबिक रंजिश के कारण आरोपी ने अपनी मां की हत्या की है।





बरटोला गांव की घटना





पुलिस ने बताया कि रटगा के बरटोला गांव में रहने वाले पुरुषोत्तम सेंदराम की शादी लल्ली बाई से हुई थी, लेकिन उससे कोई बच्चा नहीं हो पाया, जिसके बाद पुरुषोत्तम ने चंदन बाई से शादी की।जिससे एक बेटा चंद्रिका हुआ। पिता के दूसरी शादी का कारण पता चलने के बाद से आरोपी लल्ली बाई से नफरत करने लगा था।





पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़,दो आतंकी ढेर





वहीं सोमवार दोपहर 3 बजे के आस-पास लल्ली बाई बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी चंद्रिका वहां पहुंचा और बाड़ी में काम कर रही लल्ली बाई को पीछे से कुंए में धकेल दिया। इसके बाद ऊपर से ईंटें फेंककर उसकी हत्या कर दी।





वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हो गया था फरार





वहीं हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपी ने अपने एक दोस्त की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला और खाट पर लिटा दिया। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इसी पूरी घटना को कुएं के पास खड़े मृतिका के नाती ने देख लिया और चंदन बाई को जाकर इसकी सूचना दी।वहीं घटना के अगले दिन पुरुषोत्तम घर लौटा तो उसे हत्या के बारे में पता चला।इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।





अब छत्तीसगढ़ के बाहर से शराब लाने वालों पर आबकारी विभाग रखेगा कड़ी नजर, इन जगहों पर होगा जांच केंद्र स्थापित





सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की दोनों आरोपी जंगल में छिपे हुए है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.