Media24Media.com: रायपुर के डीडी नगर में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, राजधानी में लगातार बढ़ रहा क्राइम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर के डीडी नगर में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, राजधानी में लगातार बढ़ रहा क्राइम

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में हत्या की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी रायपुर की है, जहां एक सिक्योरिटी गार्ड (Security guard Murder in raipur) की किसी अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी है।





तीन बेटियों की हत्या कर मां ने खुद का काटा गला





राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ (crime graph increasing in Raipur) रहा है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को डीडी नगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।





कार शोरूम में काम करता था मृतक





वहीं मृतक का नाम विनय चंद्र शुक्ला बताया जा रहा है, जो एक कार शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड (Security guard Murder in raipur) की नौकरी करता था। फिलहाल पुलिस ने मामले क जांच शुरू कर दी है। बता दें कि राजधानी पुलिस बीते कुछ दिनों से शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रहे है, लेकिन इसके बाद भी रायपुर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। पुलिस के कार्रवाई के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद है।





पत्नी को बीच बचाव करना पड़ा महंगा, पति ने चाकू से हमला कर ले ली जान





बता दें कि गुरुवार को ही प्रदेश के गरियाबंद जिले में एक पति ने चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक अमलीपदर गांव में (Amlipadar Village) रहने वाले त्रिलोचन सिन्हा का अपने छोटे भाई जगदीश सिन्हा से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीश ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया।





पति ने की पत्नी की हत्या





वहीं दोनों के झगड़े को देख जगदीश की पत्नी मोंगरा बाई बीच बचाव करने के लिए वहां पहुंची, लेकिन गुस्से में जगदीश ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे मोंगरा बाई की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह बुधवार को ही गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले (Gaurla-Pendra-Marwahi District) में एक एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी।





सनकी बेटे ने की सौतेली मां की बेरहमी से हत्या, दो गिरफ्तार





पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने सबसे पहले अपनी मां को कुएं में धकेला। फिर उन पर ईंटें फेंकने लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.