Media24Media.com: छत्तीसगढ़ कांग्रेस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ कांग्रेस. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ कांग्रेस. Show all posts

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने भरा कांग्रेसियों में जोश

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस संगठन की मजबूती और त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के संदर्भ में सह प्रभारी विजय जांगिड़ महासमुंद कांग्रेस भवन पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के द्वारा आयोजित इस बैठक में जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में मजबूती के साथ कांग्रेस को विजय दिलाने का आह्वान किया।


कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को पंचायती स्तर पर सफलता प्रदान हो, इसके लिए गुरूमंत्र दिया। जांगिड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा, समर्पित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगामी नगरी निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनके कार्य एवं कांग्रेस के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए तवज्जो दी जाएगी। जांगिड़ ने यह भी कहा कि संगठन हमेशा सत्ता की कुंजी होती है और कार्यकर्ता उसके धरोहर होते हैं। जांगिड़ ने संगठन संबंधी विचार व्यक्त करते हुए समय-समय पर कांग्रेस संगठन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की गुजारिश कार्यकर्ताओं से की और यह भी हिदायत दी की संस्था हमारे भविष्य संवारने का एक बहुत अच्छा आधार है।इसलिए हमें संस्था के साथ जड़ से जुड़कर काम करना चाहिए। उसके प्रति हमेशा समर्पण व संघर्ष की भावना जागृत रहनी चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पद और सम्मान पाने के बाद संस्था को भूल जाते हैं (उनका इशारा कांग्रेस को छोड़कर गए लोगो के लिए था) लेकिन ऐसे लोगों को जनता पहचानती है। हमसे दोबारा ऐसी चूक ना हो इस पर हम सभी को ध्यान रखने की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि आदमी अपने कार्यों से बड़ा होता है, किसी पद से नहीं।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने बैठक के विषयवस्तु पर प्रकाश डालने के पश्चात अपने साढे चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया। डॉ. रश्मि चंद्राकर ने अपने संगठन पदाधिकारी के साथ-साथ कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। जिनके कारण प्रत्येक आयोजन व आंदोलन सफल हुए साथ ही साथ प्रदेश में महासमुंद जिला का नाम सदस्यता अभियान में, ऑनलाइन सदस्यता में शिखर पर रहा। यह कांग्रेस के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता के परिश्रम का परिणाम है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव तथा पंचायत चुनाव के संदर्भ में जिला अध्यक्ष ने कहा विगत 10 माह की भाजपा शासन को देखकर जनता में नाराजगी का माहौल है। उन्हें समझ में आ गया है कि कांग्रेस का शासन बेहतर था ।

जनता में नाराजगी का लाभ कांग्रेस पार्टी को जरूर मिलेगा।हमें जरूरत है तो लोगों के बीच जाकर, उनकी समस्याओं पर काम करने की। इस अवसर पर खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने विजय जांगिड़ और कार्यकर्ताओं के मध्य अपनी बात रखते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, वह कांग्रेस व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भरोसे हूं। मेरा मानना है कि जब कभी भी चुनावी प्रक्रिया हो, कार्यकर्ता को जीत हार नजरअंदाज करते हुए लोकतंत्र के पर्व में भाग लेना चाहिए। कई बार बड़ी चुनौतीयो को भी छोटे से प्रयासों से निपटा जा सकता है। मैं कार्यकर्ताओं से आवाह्न करता हूं कि भाजपा के सत्ता से हम डरने वाले नहीं है हम उनका हर परिस्थितियों में मुकाबला करेंगे। यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। सरायपाली विधायक चतुरी नंद ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मैं सेवा के साथ जब कभी भी संघर्ष की बात आई है तब मैंने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर काम किया। परिणाम स्वरूप कांग्रेस ने मुझे टिकट देकर विधायक बनाया और जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला। संगठन में पद छोटा या बड़ा नहीं होता।

प्रत्येक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। साथ ही साथ हर वह कार्य जिसे संस्था के द्वारा सौंपा जाए और उसे इमानदारी से किया जाए तो पहचान और परिणाम दोनों मिलते हैं। पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने उपस्थित कांग्रेसजनों को पूर्व कांग्रेस की सरकार की योजनाओं को ध्यान दिलाते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में जुड़ने की बात कही और कहा गत विधानसभा मे हम चुनाव जरूर हारे हैं, मगर हिम्मत नहीं हारे हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां को लेकर क्षेत्र की जनता के बीच जाने की बात कार्यकर्ताओं से की। पूर्व विधायक चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि संगठन के दिशा निर्देशों का प्रत्येक कार्यकर्ता को अक्षरशः पालन करना चाहिए। जिससे कि कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम छोर तक पहुंचाया जा सके। बैठक को अमरजीत चावला ने भी संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। बैठक में केशव चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, जिला प्रभारी दिनेश यदु, विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा, नरेंद्र सेन, ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित ध्रुव आदि ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने क्रमबद्ध किया और आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन का हाल कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा भी वहां रखी और संगठन एवं प्रमुख नेताओं से कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस जिला स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से सह प्रभारी विजय जांगिड़, जिला अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर, विधायक द्वारकाधीश यादव विधायक चातुरी नंद, पूर्व विधायक महासमुन्द, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित ध्रुव, जिला प्रभारी दिनेश यदु, विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सेन, जिला प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलु निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ,ब्लॉक अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष विजय साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह दीवान, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, श्रीमती सती साहू, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती नैनी ठाकुर, अंकित बागबाहरा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज कांत साहू, प्रवीण चंद्राकर, श्रीमती ममता चंद्राकर,वीरेंद्र चंद्राकर, पार्षद अमन चंद्राकर, पार्षद निखिलकांत साहू, एनएससयूआई जिला अध्यक्ष शहबाज रजवानी, सचिन गायकवाड, टोमन सिंह कागजी, गौरव चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, नितेंद्र बनर्जी, जफर उल्लाह खान, अनीश रजवानी, तरुण साहू, अनुराग चंद्राकर, युवराज साहू, निखिल चंद्राकर, सोनम बांसोड़, लक्ष्मी सोनी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दारा साहू, माया पांडे ,बसंत चंद्राकर, नारायण नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

बैठक पूर्व जांगिड़ का हुआ भव्य स्वागत
सह प्रभारी विजय जांगिड़ के प्रथम आगमन पर कांग्रेस जनों में भरपूर जोश देखा गया इस अवसर पर जांगिड़ का जगह-जगह पुष्पमाला व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया जैसे ही जांगिड़ का काफिला कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड में पहुंचा वहां पूर्व विधायक एवं समर्थकों के द्वारा स्वागत किया गया पश्चात नेहरू चौक में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने संगठन प्रमुखो के साथ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनों के साथ आतिशी स्वागत किया एवं मुख्य द्वार पर ब्लॉक अध्यक्षो एवं अन्य कांग्रेस जनों के द्वारा भी जांगिड़ को फूलों से लाद दिया गया पश्चात बैठक में लगभग 20 मिनट तक जांगिड़ का स्वागत का क्रम निरंतर जारी रहा.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, बदले जाएंगे कई प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। चुनावी हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह तेज हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश कांग्रेस में जल्द बड़ा बदलाव होने वाला है। कहा जा रहा है कि कई जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी बदलने पर विचार-विमर्श चल रहा है। इसके अलावा परफॉर्मेंस के आधार पर पदाधिकारियों की नियुक्ति करने की तैयारी है।


इस मामले को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से भी इस विषय पर चर्चा हुई है। जल्द ही कई बदलाव प्रदेश कांग्रेस कमेटी में देखने को मिलेंगे। जो पद खाली हैं, उनमें भी मेहनती लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दो दिनों के बाद मैराथन बैठकें होंगी। यह बैठक 9 और 10 जुलाई को राजीव भवन में होगी। 9 जुलाई को वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों की होगी बैठक होने वाली है। वहीं 10 जुलाई को रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर मीटिंग होगी। इस दौरान रायपुर के सभी प्रमुख नेता बैठक मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भगदड़ की तैयारी, भाजपा में शामिल होने लोगों की लगी है लाइन : मंत्री नेताम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर पर आईटी का छापा पढ़ने के बाद से छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। ऐसे में उनके करीबियों के दिल की थड़कन भी बढ़ी हुई है। क्योंकि आयकर विभाग ने मंत्री भगत सिंह के अलावा उनके करीबियों के निवास पर भी धावा बोला है। इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस के लोगों ने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है। 



कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, प्रदेश का विकास नहीं, इनका लक्ष्य तिजोरी भरने का था। लेकिन हमने जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया है। उसी वादे को पूरा करने के लिए आज छग को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। 

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, आज विभाग के लोगों के साथ बैठक और कार्यप्रणाली पर चर्चा करेंगे. विभाग की पूरी जानकारी लेंगे. विभाग का सामंजस्य होगा. हमें कहां पहुंचना है और किस दिशा में ले जाना है इसलिए चर्चा कर रहे हैं.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए मंत्री नेताम ने कहा कि, यात्रा उनका चलते रहता है. यात्रा में भगदड़ मची है. छत्तीसगढ़  कांग्रेस में भी भगदड़ मचने वाली है. लोगों की लाइन लगी है बीजेपी में शामिल होने के लिए.


कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय की बढ़ी मुश्किलें, स्पेशल कोर्ट ने जारी किया नोटिस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दो विधायकों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कथित कोल घोटाले में शनिवार को पूरक चालान पेश किया. इसमें दोनों विधायकों के नाम हैं. दोनों को 25 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होना है. इससे पहले दोनों को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करना होगा. यदि जमानत नहीं मिली तो कोर्ट उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे सकता है.


कोल परिवहन में 25 रुपए प्रति टन की कथित लेवी के मामले में ईडी ने पूरक चालान पेश किया है. इस मामले में आईएएस व पूर्व कलेक्टर रानू साहू और निखिल चंद्राकर की गिरफ्तारी हुई है, जबकि विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय सहित कांग्रेस नेता व अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस मामले में अदालत ने दोनों विधायकों को नोटिस जारी किया है. 25 अक्टूबर को दोनों को पेश होना पड़ेगा, क्योंकि कोर्ट में पेश नहीं होने की स्थिति में वारंट जारी किया जाएगा. इसके बाद भी पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो सकता है. वहीं, 25 अक्टूबर को पेश होने से पहले अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करना होगा. अग्रिम जमानत मिलने की स्थिति में गिरफ्तारी से राहत मिलेगी, अन्यथा जेल भेजने के आदेश हो सकते हैं. विधायकों के अलावा इस मामले के अन्य आरोपी, जिनके नाम पर पूरक चालान पेश हुआ है, उनमें पीयूष साहू, विनोद तिवारी, राम प्रताप सिंह, रोशन सिंह, मनीष उपाध्याय, नवनीत तिवारी और नारायण साहू शामिल हैं.

बता दें कि कथित घोटाले में अब तक आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, सौम्या चौरसिया, दो खनिज अधिकारी आदि की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच के दौरान ईडी ने कांग्रेस के दोनों विधायकों के यहां भी छापा मारा था. इनमें राय के निवास पर नगद व कुछ गहने मिले थे.


छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस द्वारा कर दी गयी है। जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है।अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी ने इन नियुक्तियों को किया हैं।


इन पदों पर हुई नियुक्तियां

जिसमे अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 15 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव, 78 सचिव और 25 जिला अध्यक्षों के नाम इस आदेश में जारी किये गए हैं। जिसमें गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी,बिलासपुर जैसे कई जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। फिलहाल अभी बस्तर संभाग और दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, मोहला मानपुर, रायपुर, मुंगेली जिलों में अध्यक्षों की नियुक्त नहीं हुई है। आपको बता दें की कल प्रदेश कांग्रेस कमिटी की बैठक थी, जिसमे पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं और चुनावी रणनीतियों को लेकर रूप-रेखा तैयार की गई।





राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ‘मौन सत्याग्रह’, मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली सजा के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह शुरु हो गया है। राजधानी के गांधी मैदान में आयोजित मौन सत्याग्रह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद हैं।


राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने आज देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे मौन सत्याग्रह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के डिसक्वालीफिकेशन के विरोध में यह मौन सत्याग्रह है। लोकतंत्र में जिस तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है, सदन के बाहर इसके खिलाफ ये प्रदर्शन है।

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने आगे कहा कि राहुल गांधी के डिसक्वालीफिकेशन के विरोध में सत्याग्रह करने जा रहे हैं। गुजरात हाईकोर्ट का फैसला आया है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब निंदा करने के लिए 2 साल की सजा होती है। सदन से निष्कासित किया जाता है। गुजरात हाईकोर्ट से फैसला आया है, इसलिए हम गुजरात पर जोर लगा रहे हैं। कानून पर हमें पूरा विश्वास है। कानूनी प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी।

कांग्रेस का पलटवार - गुड्डू मुस्लिम भागा तो ये योगी सरकार की नाकामी है

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने गुड्डू मुस्लिम को लेकर भाजपा के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गुड्डू मुस्लिम भागा तो ये योगी सरकार की नाकामी है। ऐसे आरोपियों को संरक्षण नहीं मिलेगा। कानूनी कार्रवाई में मुख्यमंत्री अपने पिता से नहीं डरते, ऐसे कुकुरमुत्ते किस खेत की मूली है?


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कर्नाटक दौरे को लेकर सुशील आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के बाद भी उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्हें सिर्फ 1 विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई ताकि उनकी इज्जत बची रहे। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि मन की बात अगर लोग सुनते तो भाजपा को नौटंकी करने की जरूरत नहीं होती। ना महंगाई कम करने की बात की, ना महिलाओं के सुरक्षा की बात की, जनता ने मन की बात में एसी कोई चीज नहीं सुनी। वह सरकारी भोंपू था, अब भाजपा उसी मन की बात को लेकर आयोजन कर रही है।

सुशील आनंद ने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन है, सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है। छत्तीसगढ़ देश का अकेला राज्य जहां 1 फीसदी से कम बेरोजगार हैं। बीजेपी को प्रदर्शन करना है तो पीएम मोदी के खिलाफ करें। उन्होंने देश और प्रदेश की जनता को रोजगार देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित हैं। महिलाओं के साथ अपराध में 78 फीसदी की कमी आई, ये एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं।


छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने भाजपा प्रवक्तओं का कांग्रेसियों ने किया बायकॉट , BJP ने कसा तंज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गाँव में हुए हिंसा के मामलें में सूबे की सियासत गरमाई हुई है। अब कांग्रेस ने इस मामलें में भाजपा के प्रवक्ताओं का टीवी डिबेट में बायकाट करने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए बक़ायदा कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक पत्र भी ज़ारी किया है।


ये पत्र कांग्रेस ने सूबे के तमाम समाचार चैनल के संपादकों के नाम लिखे गए है, जिसमें कांग्रेस ने बीजेपी के दो प्रवक्ताओं के साथ टीवी डिबेट में शामिल ने होने की बात कही है।


इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस ने भाजपा के इन नेताओं को चैनल्स में प्रतिबंधित करने की मांग रख दी है। अब इस लेटर पर भाजपा ने कांग्रेस पर भी तंज़ कसते हुए “चोरी उस पर सीनाजोरी” कह कर तीखे तेवर दिखाए है।

पत्र में भाजपा ने इन दो प्रवक्ताओं के साथ डिबेट में शमिल नहीं होने के पीछे की वज़ह “दोनों प्रवक्ताओं ने मु्ख्यमंत्री भूपेश बघेल और बिरनपुर की घटना को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी” करना बताया गया है। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने यह फैसला किया है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला का कहना है कि दोनों प्रवक्ताओं ने सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणी की जिसके समाज का भाईचारा खतरे में पड़ रहा था, जिसके बाद कांग्रेस ने मजबूरी में यह फैसला किया है। यदि वह अपने बयान पर खेद प्रगट कर देंगे तो कांग्रेस बैन हटा देगी।

भाजपा प्रवक्ताओं ने कसा तंज-चोरी उस पर सीनाजोरी

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग द्वारा समाचार चैनलों को लिखी गई चिट्ठी पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि “चोरी उस पर सीनाजोरी…!” बल्कि बिरनपुर की घटना पर कांग्रेस को प्रदेश की जनता से मांफी मांगनी चाहिए।

वहीं तथ्य को सरकार स्वीकार नहीं कर पा रही है। इसलिए इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है। पहले पुलिस का सहारा लेकर और अब यह लेटर जारी कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का का हनन कर रही है।

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज मंत्री और कांग्रेस नेता दिल्ली प्रवास पर है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अचानक दिल्ली जानें को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं हो रही है। इसी बीच कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली प्रवास एक सामान्य सांगठनिक गतिविधियों का हिस्सा है। प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। 


इसे लेकर भी लगातार चर्चा होती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सत्याग्रह पूरे देशभर में चलाया जा रहा है। आज के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में भी भारत सत्याग्रह को लेकर चर्चा होगी। आज की चर्चा में कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओ की भूमिका सुनिश्चित होगी।

बता दें कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत कई दिग्गज नेता दिल्ली प्रवास पर है। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कल राहुल गांधी के साथ सूरत गए थे। यहां राहुल गांधी ने मानहानि मामले में मिली सजा को चुनौती दी थी।


केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली आज

No comments Document Thumbnail

कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ 15 जनवरी यानि आज राजधानी रायपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस केंद्र सरकार के लाए गए तीन कृषि कानून (Agricultural Law) को वापस लेने सहित पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली (Congress tractor Rally) निकालकर प्रदर्शन करेगी।






इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस रैली में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल होने की संभावना है।





छत्तीसगढ़ में 13 जनवरी तक 71.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी





कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि 15 जनवरी को एक ट्रेक्टर रैली कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से राजभवन तक निकली जाएगी। जहां कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।





किसान महासंघ ने जलाई थी प्रतियां (Congress tractor Rally)





छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले रायपुर में लंबे समय से केंद्र के इस कानून को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। लगातार किसान संगठनों के पदाधिकारी और किसान धरना देकर क्रमिक भूख हड़ताल कर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने आज कृषि कानून की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया है।


निगम मंडल की सूची को लेकर नहीं बन पा रही सहमति, पीसीसी चीफ भी हुए नाराज !

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों (Chhattisgarh list of corporates) की सूची को लेकर चर्चा जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि निगम मंडल की तीसरी सूची लगभग तैयार है। इसमें चार विधायकों को भी जगह मिली है। ऐसी चर्चा है कि लगभग सभी नामों पर सहमति बन गई है। इस बीच पीसीसी चीफ के नाराजगी की भी खबर सामने आ रही है। सूत्रो की माने तो पीसीसी चीफ के सुझाए नामों को प्राथमिकता नहीं दिए जाने की वजह से वे बैठक से पहले ही कोंडागांव के लिए रवाना हो गए। हालांकि पार्टी की ओर से अब तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।





सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 25 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन





निगम मंडल की सूची को लेकर ये बात सामने आ रही है कि जिन नेताओं ने पिछले 15 साल में पार्टी का साथ दिया है उन सभी को किसी न किसी रूप में जगह दी जा रही है। इस सूची में चार विधायकों को जगह दी जा रही है जिसमें जशपुर विधायक विनय भगत और बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा का नाम सामने आ रहा है। इसमें ये भी चर्चा सामने आ रही है कि 2 पत्रकारों को भी सूची में जगह दी गई है, इसके अलावा आरपी सिंह, अजय साहू, रमेश वर्ल्यानी, पंकज शर्मा का नाम भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।





Airtel ने सस्ते किए प्लांस, 200 रुपये में मिलेगी अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा





यहां होनी है नियुक्तियां





कृषक कल्याण परिषद में 15 सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा आरडीए में दो उपाध्यक्ष और 5 सदस्यों की नियुक्ति हो रही है। इसके अलावा पर्यटन बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक के अलावा महिला आयोग में सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है।





सभी नेताओं से मांगे गए थे नाम





पार्टी के सभी नेताओं से निगम मंडल (Chhattisgarh list of corporates) के लिए नाम मांगे गए थे, इसमें चरणदास महंत, मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी नाम दिए थे। इन नामों पर चर्चा के बाद लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को पद दिया जा रहा है। इस नियुक्ति में क्षेत्र का भी विशेष ध्यान रखा गया है। ऐसा माना जा रहा कि हर जिले के कार्यकर्ता को इस सूची में स्थान मिला है।





मंत्रालय ने जारी किए स्कूल बैग का वजन कम करने के आदेश, होमवर्क की लिमिट भी तय





मोहन मरकाम कोंडागांव हुए रवाना





सूत्रों की माने तो निगम मंडल आयोग की सूची में मोहन मरकाम की ओर से सुझाए गए नाम को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। यही वजह है कि वे अचानक बैठक के पहले कोंडागांव की ओर कूच कर गए हैं। सीएम हाउस में चल रही बैठक से पहले इस मुद्दे पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम नाराज हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा कि तीसरी सूची को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.