Media24Media.com: राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ‘मौन सत्याग्रह’, मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ‘मौन सत्याग्रह’, मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता शामिल

Document Thumbnail

रायपुर। राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली सजा के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह शुरु हो गया है। राजधानी के गांधी मैदान में आयोजित मौन सत्याग्रह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद हैं।


राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने आज देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे मौन सत्याग्रह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के डिसक्वालीफिकेशन के विरोध में यह मौन सत्याग्रह है। लोकतंत्र में जिस तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है, सदन के बाहर इसके खिलाफ ये प्रदर्शन है।

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने आगे कहा कि राहुल गांधी के डिसक्वालीफिकेशन के विरोध में सत्याग्रह करने जा रहे हैं। गुजरात हाईकोर्ट का फैसला आया है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब निंदा करने के लिए 2 साल की सजा होती है। सदन से निष्कासित किया जाता है। गुजरात हाईकोर्ट से फैसला आया है, इसलिए हम गुजरात पर जोर लगा रहे हैं। कानून पर हमें पूरा विश्वास है। कानूनी प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.