Media24Media.com: चुनाव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चुनाव. Show all posts
Showing posts with label चुनाव. Show all posts

त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु आरक्षण एवं परिसीमन समय पर करें : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की तैयारियों के संबंध में नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रियाएं समय पर निर्वाचन संपन्न कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों के परिसीमन के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमति निहारिका बारिक द्वारा परिसीमन एवं आरक्षण के संबंध में शासन स्तर पर कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया कि परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में संपन्न करा ली जावेगी।

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 तथा भविष्य में होने वाले  उप निर्वाचन के लिए अधिग्रहित किए जाने वाले वाहनों हेतु किराये का दर के निर्धारण, निर्वाचन में नियुक्त प्रेक्षकों के मानदेय, आगामी आम एवं उप निर्वाचन 2024-25 के लिए निर्वाचन संचालन हेतु नियोजित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये जाने वाले मानदेय दरे तथा वाहन किराये पर लेने हेतु भेजे गये प्रस्तावों जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई, जिसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साथ ही कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हर पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग कर सके। इस अवसर पर उप सचिव डॉ. नेहा कपूर एवं आलोक श्रीवास्तव तथा सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव श्रीमति अंशिका पाण्डे सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

हर चुनाव में पूरी तैयारी के साथ लड़ती है भारतीय जनता पार्टी, 5 साल के वादों को 3 महीनों में ही पूरा किया : बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी किसी भी चुनाव को कमतर नहीं आंकती लोकसभा , विधानसभा से लेकर पंचायत चुनाव को तैयारी के साथ लड़ती है । पार्टी चुनाव के लिए बारहों महीना, सातों दिन और चौबीस घंटे तैयार रहती है। यह कहना है रायपुर से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का। अग्रवाल ने शुक्रवार को राजधानी के मोतीबाग स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजन अर्चना के साथ शुभारंभ किया।


इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। अब पार्टी दफ्तर के शुभारंभ के बाद कार्यकर्ता एक बार फिर पार्टी के काम और विचारधारा को लेकर जनता के बीच जायेंगे। उन्होंने कहा कि, पार्टी का छोटे से बड़ा हर कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता और ईमानदारी के साथ काम करता है। यही पार्टी की जीत का मंत्र है।

अग्रवाल का यह भी कहना है कि पार्टी अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाएगी। यह पहली सरकार है जिसने अपने 5 साल के वादों को 3 महीनों में ही पूरा कर दिया है। किसानों को बकाया बोनस मिलने के साथ ही 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी हुई।

महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना का पैसा पहुंच गया, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, अयोध्या में राम लला दर्शन यात्रा, गरीबों के लिए 18 लाख पक्के आवास के साथ ही शिक्षा विभाग में 33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 5 साल बाद एक बार फिर से राजिम में भव्य कुंभ कल्प का आयोजन हुआ जिसमें देश विदेश से साधु संतों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

अग्रवाल ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी तेजी से काम कर रही है। बीते 2-3 दिनों में अकेले रायपुर दक्षिण में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है । जिसमे खो खो नगर में शासकीय स्कूल, बिन्नी बाई सोनकर स्कूल का नव निर्मित भवन और चंगोराभाठा में आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन के साथ सामुदायिक केंद्र प्रमुख है। भाजपा हमेशा ही विकास का काम करती है। इन उपलब्धियों के साथ पार्टी चुनाव में उतरेगी और छत्तीसगढ़ की जनता सभी 11 सीटों पर भाजपा को विजय दिलाएगी। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में प्रफुल्ल बने अध्यक्ष, संकल्प पैनल का दबदबा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 5 साल बाद प्रेस क्लब का चुनाव हुआ। रायपर प्रेस क्लब के चुनाव में 6 पदों के लिए अलग -अलग 5 पैनलों से कुल 27 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। जिसमें संकल्प पैनल का दबदबा रहा। इस पैनल से 6 में से 4 पद के उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए हैं। उल्लेखनीय है कि इस पैनल के लीडर ने ही हाइकोर्ट जाकर चुनाव का मार्ग प्रशस्त किया था।


अध्यक्ष पद पर संकल्प पैनल से प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई और संयुक्त सचिव पद पर बमलेश्वर (अरविंद) सोनवानी ने जीत दर्ज की है। वहीं संगवारी पैनल से महासचिव वैभव शिव पांडेय, संयुक्त सचिव पद पर तृप्ति सोनी ने जीत हासिल की है। लंबे अर्से से प्रेस क्लब में कब्जा जमाए बैठे दामू आम्बेडारे का प्रगतिशील पैनल चारों खाने चित्त हो गया है।


जीतने वाले उम्मीदवारों को मिले इतने वोट

अध्यक्ष पद के लिये प्रफुल्ल ठाकुर को 237 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप शुक्ला को 298 वोट मिले। महासचिव पद के लिए डॉ. वैभव शिव पांडेय को 198 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए रमन हलवाई को 218 वोट मिले। संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए हुए मतदान में तृप्ति सोनी को 232 तो वहीं अरविंद सोनवानी को 194 वोट मिले।

MSMD MLA NEWS: महासमुन्द विधायक का दो रूप आया सामने, संवेदनशील और सख्ती की जमकर चर्चा

No comments Document Thumbnail

 आनंदराम पत्रकारश्री.

बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुन्द । महासमुन्द के नए और युवा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र का धुआंधार दौरा कर रहे हैं। चुनाव के दौरान बिना थके दौरा करने जैसा ही, अब भी गांव-गांव में सभा लेकर जन-जन का आभार जता रहे हैं। इस बीच मंगलवार 2 जनवरी को उनका दोहरा रूप देखने को मिला। एक ओर बुजुर्ग महिला का हाथ थामे बड़े ही संवेदनशीलता से उनकी समस्या को गम्भीरता से सुन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मंच से सख्ती के साथ अवैध काम करने वालों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। यह दोनों ही तस्वीरें सोशल मीडिया नेटवर्क पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'संकल्प:विकसित भारत' सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिन्हा


राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में यह चर्चा का विषय बन गया है कि विधायक नरम दिल हैं या सख्त। नेता, कार्यकर्ता और अफसर सभी अपने नए विधायक का सार्वजनिक जीवन में स्वभाव जानने आतुर हैं। ऐसे समय में एक ही स्थान और एक ही समय में दो स्वभाव देखकर लोग सकते में आ गए।

संवेदनशील और सहयोगी चेहरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुआ यूं कि 2 जनवरी 2024 को ग्राम चिंगरौद और बम्हनी में 'विकसित भारत सकंल्प यात्रा- मोदी की गारंटी' रथ पहुँची। कार्यक्रम में नेताओं के आने की बात सुनकर एक बुजुर्ग और अस्वस्थ महिला भी दोनों हाथों में लाठी टेककर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा गाड़ी से उतरे तो बुजुर्ग महिला पर उनकी निगाह गई। महिला के सामने झुककर अभिवादन किया। बुजुर्ग महिला की हाथ पकड़कर कुशलक्षेम पूछा और उनकी बातों को बहुत ही गंभीरता से सुनी। समस्या समाधान के लिए हर संभव प्रयास और मदद करने आश्वस्त किया। विधायक के आश्वासन से महिला के चेहरे पर उत्साह का संचार हुआ, तब विधायक मंच की ओर आगे बढ़े।

सख्ती के साथ चेतावनी से मचा हड़कंप

वहीं दूसरी ओर ''हमारा संकल्प : विकसित भारत, मोदी सरकार की गारंटी'' सभा को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि " केंद्र और राज्य में अब भाजपा की डबल इंजन सरकार है। विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में कोई कमी नहीं होगी। आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर योजनाओं का लाभ उठावें।"
इस बीच ग्रामीणों की ओर से शिकायत आयी कि क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय हैं। हाइवा और मशीनों से महानदी से बेहताशा रेत का खनन किया जा रहा है। ओवर लोड भारी वाहनों के चलने से बरोंडाबाज़ार-साराडीह सड़क चलने लायक नहीं रह गया है। इस पर विधायक ने मंच से ही अवैध कार्य में लिप्त लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि "अवैध कार्यो को छोड़ दें या गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।"

शिविर में ग्रामीणों की आवास संबंधी आवेदन, राशन कार्ड संबंधी आवेदन, कृषि संबंधी आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया गया। कार्यक्रम को महासमुन्द सांसद चुन्नीलाल साहू के प्रतिनिधि संदीप दीवान, पवन पटेल, प्रेम चंद्राकार ने भी सम्बोधित किया ।

सामान्य प्रेक्षक ने महासमुंद विधानसभा के अधिकारियों की ली बैठकम, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार ने आज महासमुंद विधानसभा के 21 सेक्टर अधिकारियों की बैठक वन विद्यालय महासमुंद में ली। बैठक में भीमनवार ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में सेक्टर ऑफिसर की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की हर गतिविधि की जानकारी रखें।


सेक्टर अधिकारी मतदान तथा मतगणना के समय समस्त कार्यवाहियों में समन्वय करते हैं। मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की भी उन पर भी जिम्मेदारी होती है। निर्वाचन को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सेक्टर अधिकारी चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप ही निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने केन्द्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर रिपोर्ट के अनुसार अपनी तैयारी कर लें। सामान्य प्रेक्षक श्री भीमनवार ने बैठक में सेक्टर अधिकारियों के कार्य व दायित्व, मतदान प्रक्रिया की जानकारी और ईवीएम मशीनों के सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी के संबंध के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में महासमुंद विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी उमेश साहू एवं सभी सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।

तत्पश्चात सामान्य प्रेक्षक विवेक भीमनवार के द्वारा शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें मतदान केन्द्र बृजराज स्कूल, आत्मानंद महाविद्यालय एवं आशीबाई गोलछा विद्यालय का निरीक्षण शामिल है।

स्कूटी में रखा था बैग, पुलिस ने खोली चेन तो निकला 9 लाख रूपए, जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। चुनाव के दौरान पुलिस की वाहन जांच में लोहा कारोबारी से 9 लाख रूपए जब्त किया है। आजाद चौक पुलिस ने गुरुवार की शाम अग्रेसन चौक के पास पुलिस वाहनों और वहां से गुजर रहे व्यक्तियों की जांच पड़ताल कर रही थी।


तभी रायपुर के ही गुढ़ियारी निवासी कारोबारी की स्कूटी रोकी गई। पुलिस ने जब वाहन की डिक्की खोला तो उसमें 9 लाख रूपए मिले। पुलिस जब पैसों के बारे में पूछा तो कारोबारी गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद जब वैध दस्तावेज नहीं मिल तो पुलिस ने मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी निवासी 25 वर्षीय राम वर्मा किसी काम से अग्रसेन चौक से गुजर रहा था। जब पुलिस में गाड़ी की डिक्की की चेकिंग की गई तो उस पर एक बैग रखा हुआ था। जिसमें 9 लाख 50 हजार रुपये मौजूद थे। एक स्कूटी सवार व्यक्ति के पास इतने सारे रुपए देखकर पुलिस दंग हो गयी। उन्होंने व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने खुद को लोहे के कारोबार से जुड़ा व्यापारी बताया।

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का बड़ा दांव, प्रदेश में तीन नए जिलों के गठन का ऐलान

No comments Document Thumbnail

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की। मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचमन सिटी अब राजस्थान के प्रशासनिक क्षेत्रों की लगातार बढ़ती सूची में शामिल हो जाएंगे, जिससे जिलों की कुल संख्या 53 हो जाएगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होने वाले हैं। सीएम गहलोत के अनुसार, इन नए जिलों की स्थापना का निर्णय जनता की मांग और एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा प्रदान की गई सिफारिशों दोनों पर आधारित था। उन्होंने कहा, इस कदम का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और सरकारी सेवाओं को इन क्षेत्रों के लोगों के करीब लाना है।


अपने आधिकारिक मंच पर साझा किए गए एक बयान में, गहलोत ने कहा, "जनता की मांग और एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश के अनुसार, राजस्थान में तीन नए जिले बनाए जाएंगे।" उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि जिला सीमांकन का यह दृष्टिकोण समिति की सिफारिशों के अनुरूप है और इस संबंध में भविष्य के निर्णयों के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा। यह घोषणा जिला पुनर्गठन पर राज्य सरकार के सक्रिय रुख का अनुसरण करती है, इस साल की शुरुआत में अगस्त में 19 नए जिले और तीन नए संभाग नए जिले बनाए गए हैं। 

राजस्थान के नवगठित 19 जिलो में - अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर जयपुर (ग्रामीण), केकड़ी, जोधपुर, जोधपुर (ग्रामीण), कोटपूतली बहरोड़, खैरथल तिजारा, नीम का थाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा - शामिल है। उल्‍लेखनीय है कि सरकार ने 21.03.2022 को नये जिले बनाने के संबंध में आवश्यकता का आकलन कर अभिशंषा देने के लिये रामलुभाया की अध्यक्षता में 21 मार्च 2022 करे उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर मुख्‍यमंत्री ने इस साल 17 मार्च को बजट 2023-24 में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के समय 19 नवीन जिलों एवं तीन नवीन संभागों के गठन की घोषणा की। समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट दो अगस्‍त को सरकार को सौंपी। समिति की सिफारिश पर मंत्रिमंडल ने कुल 19 जिलों एवं तीन संभागों के गठन का अनुमोदन शुक्रवार को किया।


पार्टियां एक-दूसरे से लड़ना बंद करें, विकास के लिए मिलकर करना चाहिए काम - Arvind Kejriwal

No comments Document Thumbnail

 CM Arvind Kejriwal ने कहा कि देश तभी प्रगति कर सकता है जब सभी पार्टियां एक-दूसरे से लड़ना बंद करें और इसके विकास के लिए काम करें। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में नवनिर्मित सड़कों, गलियों और नालियों का उद्घाटन करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि पार्टियों को केवल चुनाव के दौरान एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "एक बार चुनाव खत्म हो जाएं तो सभी को हाथ मिलाना चाहिए। भारत में बहुत प्रतिभा है। आइए हम सब हाथ मिलाएं और देश को आगे ले जाएं।" मुख्यमंत्री ने विकासपुरी के ओम विहार फेज 5 में करीब 31 करोड़ रुपये से बनी पांच सड़कों, 206 गलियों और 512 नालियों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोग विपक्षी दलों की सबसे गंदी राजनीति के शिकार हैं।


बच्चे पढ़ेंगे तो चांद पर जा सकेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चुनाव में, अन्य दल अनधिकृत कॉलोनियों में लोगों के पास गए और बड़े वादे किए, लेकिन कुछ नहीं किया। 2014 तक, केवल 262 कॉलोनियों में सड़कें थीं और 850 में पानी था। मेरे सत्ता में आने के बाद, 850 कॉलोनियों में सड़कें और सभी कॉलोनियों में सड़कें उपलब्ध कराई गईं पानी की आपूर्ति है। बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 लैंडर की सफल लैंडिंग पर लोगों को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि जब हमारे बच्चे पढ़ेंगे तो चांद पर जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति के रूप में उनकी एकमात्र चिंता लोगों के लिए काम करना है।

मैं धर्म-जाति के नाम पर वोट नहीं मांगता

भाजपा पर निशना साधते हुए उन्होंने कहा कि चाहे वे कितनी भी राजनीति कर लें, हम बहुत काम करेंगे। हम उनसे नहीं लड़ेंगे। मैं एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति हूं और बस काम करना जानता हूं। मैं आपके लिए काम करके ही आपसे वोट मांगूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आम परिवार से आता हूं। आम घरों में क्या समस्या है, मैं समझता हूँ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी पार्टियां आती है, धर्म-जाति के नाम पर लड़ाई झगड़ा कर वोट मांगती है। मैं धर्म-जाति के नाम पर वोट नहीं मांगता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम गलियां बनाते हैं, वहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं। हम स्कूल बनाते हैं वहां सभी धर्मों के लोग पढ़ते हैं। हम नेता नहीं है, हम सिर्फ़ देश का विकास करने आये हैं।

CG NEWS : चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, 100 से ज्यादा भाजपाई कांग्रेस में शामिल

No comments Document Thumbnail

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यहां 100 से ज्यादा युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। दुर्ग कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में 100 से अधिक युवाओं ने पार्टी में प्रवेश किया है। 


बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए और दुर्ग शहर में लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्षद प्रकाश जोशी और सूरज नायक के नेतृत्व में लगभग 150 युवाओं ने भाजपा से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

बता दें कि प्रदेश में 2023 में चुनाव होना है ऐसे में अब सभी राजनीतिक दल अपनी जमीन मजबूत करने में लगे हैं। इसी क्रम में अब सभी राजनी​तिक दल एक दूसरे के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव कोशिश में लगे रहते हैं।

नगर पालिकाओं के पार्षद पद के लिए 18 और त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए 537 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों के लिए जारी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज 12 जून को नाम वापसी के बाद कुल 555 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नगर पालिकाओं में पार्षद के रिक्त 8 पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों की कुल 198 सीटों के लिए 537 अभ्यर्थियों के मध्य चुनाव होगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की नगर पंचायत खोंगापानी के रिक्त वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पद के लिए कुल 3 नामांकन दाखिल किया था। नाम निर्देशों पत्रों की संवीक्षा के दौरान 02 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र निरस्त होने के कारण यहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है।

राज्य की कुल 9 नगर पालिकाओं में रिक्त पार्षद के कुल 9 पदों के लिए निर्वाचन होना था, जिसमें से नगर पंचायत खोंगापानी के पार्षद के पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनने से अब पार्षद के मात्र 8 सीटों के लिए चुनाव होगा। पार्षद की इन 8 सीटों में से 6 सीटों पर 2-2 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है, जिनके बीच सीधा मुकाबला होगा। पार्षद की 2 सीटों पर त्रिकोणीय चुनाव होगा। नगर पालिका परिषद चांपा, नगर पंचायत खरोरा, तुमगांव, नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद अहिवारा एवं बेमेतरा, नगर पंचायत अंबागढ़-चौकी एवं नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के पार्षद के रिक्त एक-एक पद के लिए मतदान 27 जून मंगलवार को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 जून शुक्रवार को होगी।

गौरतलब है कि नगर पालिकाओं के रिक्त पार्षद के पद के लिए 2 जून से 9 जून तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया। 10 जून को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा तथा आज 12 जून को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद के रिक्त 9 पदों के लिए कुल 33 अभ्यर्थियों में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। संवीक्षा में 2 नाम निर्देशन पत्र में निरस्त हो गए थे। आज 12 जून को 12 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद कुल 18 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में बने हुए हैं।

इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए जारी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज नाम वापसी के पश्चात पंच के 304, सरपंच के 22 तथा जनपद सदस्य के 2 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। पंच के 144 पदों के लिए 361 अभ्यर्थियों, सरपंच के 50 पदों के लिए 166, जनपद सदस्य के 3 सीटों के लिए 8 तथा जिला पंचायत सदस्य की रिक्त एक सीट के लिए 2 अभ्यर्थियों के बीच चुनाव के लिए 27 जून मंगलवार को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। परिणाम की घोषणा 30 जून को की जाएगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के पंच पद के 161 सीटों, सरपंच के 25 तथा जनपद सदस्य के 2 सीटों के लिए एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ था।


Karanataka Election : BJP MLA ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या

No comments Document Thumbnail

Karanataka Election : कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। प्रचार में नेता एक-दूसरे के खिलाफ बदजुबानी भी कर रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें जहरीले सांप की तरह बताया था। इसके बाद अब एक भाजपा विधायक मे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर आपत्तीजनक टिप्पणी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के कोप्पल में एक भाषण के दौरान, भाजपा विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में एक व्यक्तिगत टिप्पणी की और उन्हें 'विष कन्या' (विषाक्त लड़की) और चीन और पाकिस्तान का एजेंट कहा।


भाजपा नेता ने कहा कि पूरी दुनिया ने पीएम मोदी को स्वीकार किया है। अमेरिका ने एक बार उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था। बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाया और मोदी का स्वागत किया। अब, वे (कांग्रेस) उनकी तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह जहर उगलेंगे। क्या सोनिया गांधी एक जहरीली महिला (विशा कन्या) हैं? उसने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया। अब इस पर कांग्रेस का पलटवार आया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने सोनिया गांधी को विष कन्या कहा है। कल खड़गे जी के बयान का उन्होंने(भाजपा) पूरे देश में विरोध किया।

इसके साथ ही बघेल ने कहा कि खड़गे ने कहा कि जहरीले सांप जैसा है, फिर भी उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए शब्द वापस लिया है। आज उनके(भाजपा) विधायक द्वारा सोनिया गांधी जी को विष कन्या कहा गया है। इस मामले में नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी क्या कहते हैं ये देश जानना चाहती है। भाजपा नेता का बयान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी पर निशाना साधने के एक दिन बाद आया है, उन्होंने कहा, “मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं। यदि आपको लगता है कि यह जहर है या नहीं और आप इसे चाटते हैं, तो आप मर चुके हैं। आप सोच सकते हैं: क्या यह जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने इसे दिया है और हम इसे देखेंगे। यदि आप इसे चाटते हैं तो आप पूरी तरह से सो रहे हैं।


कोरोना अपडेट : परिवार में एक मरीज़ की पहचान होने पर सम्पूर्ण परिवार को पॉजिटिव मानकर तत्काल शुरू होगा इलाज़

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : परिवार में किसी एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सम्पूर्ण परिवार को कोरोना पॉजिटिव मानते हुये तत्काल घर पर ही इलाज़ शुरू कर दिया जायेगा। ऐसे लोगों को होम आइसोलेशन में रखकर अस्पताल जैसी दवाई-पानी उपलब्ध कराई जायेगी। जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री से मिले मार्गदर्शन के बाद आज इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अब केवल गंभीर मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। सामान्य लक्षण वाले मरीज़ों का इलाज उनके घर पर ही किया जाएगा। एसपी आई के एलेसेला, जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिद्दीकी, अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, एडिशनल एसपी निवेदिता पाल, सीएमएचओ डॉ सोनवानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।





यह भी पढ़ें : सैकड़ों झाड़ियों को काटकर कर रहे जंगल पर कब्जा https://media24media.com/hundreds-of-bushes-cut-down-and-capture-the-forest/





कलेक्टर ने जिला कोविड अस्पताल सहित सभी कोविड केअर सेण्टरों में खान-पान और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के जरिये इन अस्पतालों की रोज़ निगरानी रखी जायेगी। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों को निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। कोरोना नियंत्रण कक्ष को 24 सौं घण्टे सक्रिय कर दिया गया है। इसका नम्बर 07727-223532 है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोरोना मरीज़ों के इलाज़ की पर्याप्त इंतज़ाम है। लगभग 100 से ज़्यादा बेड अभी भी खाली हैं। किसी को परेशान होने अथवा चिंता करने की कतई जरूरत नहीं है।





यह भी पढ़ें : कोरोना पॉजिटिव युवती से एंबुलेंस ड्राइवर ने किया रेप, फिर पहुंचाया अस्पताल https://media24media.com/ambulance-driver-raped-corona-positive-then-rushed-to-hospital/





कलेक्टर सुनील जैन ने कहा कि अब पहले से ज्यादा संख्या में मरीज़ों की पहचान हो रही है।  इसका एक प्रमुख कारण पहले से ज्यादा संख्या में टेस्ट किया जाना है। जिले में  प्रतिदिन फिलहाल 700 के आसपास टेस्ट हो रहे हैं। इसकी क्षमता बढ़ाकर हमें 1 हज़ार तक ले जाने का है। उन्होंने फिर से जोर देते हुए कहा कि घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना, भीड़-भाड़ से बचना, हाथ की बार-बार सफाई और योग-व्यायाम ही कोरोना से बचने का प्रभावी उपाय है। निजी हित, राज्य हित और देश हित के लिए इससे बड़ा कोई योगदान और त्याग नहीं है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.