Media24Media.com: कोरोना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरोना. Show all posts
Showing posts with label कोरोना. Show all posts

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 31 मरीज पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Corona Update:  छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है. बढ़ते मामलो ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. प्रदेश में आज 31 नए मरीजों की पहचान हुई है,


 जिसमें सबसे ज्यादा रायगढ़ जिले से 14, रायपुर से 10, बलौदाबाजार से 2, बालोद, धमतरी, जांजगीर सुख्जपुर और बस्तर से 1 -1 मामले सामने सामने आए है. वहीं शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है.


चाइनीज बैक्टीरिया की चपेट में 7 भारतीय, लोगों में दहशत! जारी हुआ गाइडलाइन…

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था कि एक बार चीन से आए एक नए बैक्टीरिया ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल भारत में एक नए चाइनीज बैक्टीरिया माइक्रोप्लाजमा न्यूमोनिया की एंट्री हो चुकी है जिसकी जद में छोटे बच्चे आ रहे हैं. यह बीमारी चीन में हाहाकार मचा रही है. दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल ने अप्रैल से सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात मामलों का पता लगाया है.


एम्स ने पीसीआर और आईडीएम एलिसा नामक दो परीक्षणों के जरिए चीन में बच्चों में सांस की बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात केस दर्ज किए हैं. पीसीआर और आईजीएम एलिसा परीक्षणों की पॉजिटिविटी रेट तीन और 16 प्रतिशत पाया गया है. यही वजह है कि चीन से आए कोरोना को झेलने के बाद भारत में अब इस बीमारी को लेकर डर फैलने लगा है.

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में माइकोप्लाज्मा निमोनिया का पता लगाने के लिए सर्वेलांस बढ़ाने की जरूरत है. एम्स दिल्ली ने इस साल अप्रैल और सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात मामलों की जांच की है जो चीन में फैली बीमारी की वजह है. लैंसेट माइक्रोब में प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक केस की जांच संक्रमण के शुरुआती चरण में किए गए पीसीआर टेस्ट जबकि बाकी छह मामलों का पता आईजीएम एलिसा परीक्षण के जरिए लगाया था.

ऐसा तब हुआ है जब चीन और कई अन्य यूरोपीय देशों में ‘वॉकिंग निमोनिया’ के मामलों में वृद्धि देखी गई है. ‘वॉकिंग निमोनिया’ एक बोलचाल का शब्द है जिसका उपयोग निमोनिया के हल्के रूप को बताने के लिए किया जाता है. सामान्य निमोनिया के विपरीत वॉकिंग निमोनिया अक्सर जीवाणु माइकोप्लाज्मा निमोनिया के कारण होता है. भारत में इसके केस मिलने की वजह से चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि चार साल पहले दिसंबर 2019 में चीन से ही कोविड शुरू हुआ था जो दुनियाभर में फैल गया. एम्स दिल्ली में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख और कंसोर्टियम की सदस्य डॉ रामा चौधरी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि माइकोप्लाज्मा निमोनिया को 15-20% कम्युनिटी एक्वायर्ड निमोनिया का कारण माना जाता है.

डॉ. चौधरी, जो वर्तमान में एनआईएमएस, जयपुर में डीन हैं, ने कहा, ‘इस जीवाणु के कारण होने वाला निमोनिया आमतौर पर हल्का होता है इसलिए इसे ‘वॉकिंग निमोनिया’ भी कहा जाता है. लेकिन इसके गंभीर मामले भी सामने आ सकते हैं.’ एम्स दिल्ली माइकोप्लाज्मा निमोनिया के प्रसार की निगरानी करने वाले वैश्विक संघ का भी हिस्सा है. माइकोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण सबसे ज्यादा छोटे बच्चों और स्कूल जाने वाले बच्चों को अपनी चपेट में लेता है लेकिन यह किसी को भी प्रभावित कर सकता है. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर रहने और संक्रमण वाली जगह पर रहने या काम करने वाले लोगों को इसका खतरा ज्यादा है.


छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज की स्थिति में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे कोविड-19 के एक मरीज के 11 जुलाई को स्वस्थ होने के बाद प्रदेश में इसके मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।


11 जुलाई को कोरोना के लक्षण वाले 241 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई थी जिनमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमी, पॉजिटिविटी दर घटकर 2.83 प्रतिशत हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से अब पॉजिटिविटी दर घटकर 2.83 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले 1 मई को यह दर 5.2 प्रतिशत थी। विगत 8 मई को प्रदेश भर में हुए कुल 3465 सैंपलों की जांच में 98 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में पिछले एक सप्ताह में 2226 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 790 है। मुंगेली और कोंडागांव जिले में अभी कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है।

प्रदेश में 1 मई की स्थिति में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 2239 थी जो अब घटकर 8 मई की स्थिति में 790 हो गई है। इस दौरान राज्य में 2226 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। इनमें से 2195 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाररत रहकर स्वस्थ हुए हैं। वहीं 31 मरीज अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को तत्काल कोरोना जांच कराने की अपील की है।


CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में मिले 452 नए कोरोना मरीज़, 1 मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 452 मरीज मिले हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2857 हो गई है और औसत पॉजिटिविटी दर 7.65 प्रतिशत पहुंच गई है। आज 5905 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 452 लोक कोरोना पॉजिटिव मिले। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। राजधानी में आज 60 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। एक की कोरोन से मौत हो गई ।


स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आंकड़े भी बढ़ाए हैं 5905 सैंपलों की टेस्टिंग बीते 24 घंटों में की है। बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में पॉजीटिविटी दर कम होकर 7.65 प्रतिशत हो गई है।

सबसे ज्यादा 60 मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजनांदगांव जिला है जहां से 43 नए केस मिले हैं। इसी तरह दुर्ग जिले में 40,बिलासपुर में 37, बलौदा बाजार में 36, सरगुजा में 28, कबीरधाम में 27,धमतरी में 24,बेमेतरा में 20, कांकेर में 19, महासमुंद में 15, रायगढ़ में 14, कोरबा में 14, कोरिया में 13,जशपुर में 10, सूरजपुर में 8, बालोद में 8, नारायणपुर में 8,बीजापुर में 6, कोंडागांव में 5, जांजगीर-चांपा में 4, बस्तर में 4, बलरामपुर में भी 4, गरियाबंद में 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, सुकमा में 1 और मुंगेली जिले में भी 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 482 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 3090

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दो दिन की राहत के बाद सोमवार को फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 482 पहुंच गई. शनिवार और रविवार को 259 और 133 नए केस आए थे. हालांकि इस दौरान टेस्ट भी कम हुए थे. सोमवार को पांच हजार से ज्यादा टेस्ट हुए. इस वजह से मरीजों की संख्या भी बढ़ गई. हालांकि राहत की बात यह है कि एक भी मौत नहीं हुई है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3090 हो गई है.


प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से तीन मौतें हुई थी. इनमें एक की मौत कोरोना तो दो अन्य की को-मॉर्बिडिटी के कारण जान गई थी. शुक्रवार को 5344 टेस्ट हुए थे. इस दिन 518 पॉजिटिव मामले आए थे. शनिवार और रविवार को छुट्टी थी, इसलिए टेस्ट भी कम हुए. हालांकि रविवार को 133 नए केस के साथ-साथ एक की मौत का मामला भी सामने आया था.


छत्तीसगढ़ में कोरोना बना काल, आज मिले 135 नए मरीज, 1 की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 135 मरीज मिले हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1841 हो गई है और औसत पॉजिटिविटी दर 9.55 प्रतिशत पहुंच गई है। हालांकि राजधानी रायपुर में राहत की खबर है । इसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। वही 1 ने अपनी जान गवा दी है।


देखें जिलेवार आंकड़े

 

छत्तीसगढ़ में 370 नए कोरोना केस , 2 की हुई मौत, जानें किस जिले में मिले ...

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 370 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 41 केस रायपुर जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 102 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज 2 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 994 से बढ़कर 1260 हो चुकी है। आज प्रदेश में 4926 टेस्ट हुए है।


 

जिला प्रशासन ने लोगों से कोरोना को मात देने के लिए कोविड वैक्सीनेशन और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

जिलेवार मरीजों की संख्या

आज कुल 25 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। बलरामपुर से 8, नारायणपुर से 2 , कोरिया से 18 ,बालोद से 4, बलोदा बाजार से 11 , बेमेतरा से 16,जांजगीर चांपा से 7, गरियाबंद से 29, कोरबा से 7, रायगढ़ से 9,दंतेवाड़ा से 4,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 3, महासमुंद से 13, सरगुजा से 23, सूरजपुर से 26, बिलासपुर से 34, बीजापुर से 13,धमतरी से 20, कांकेर से 14, दुर्ग से 29,राजनांदगांव से 26,रायपुर से 41 मरीज मिले है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरतने तथा आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति तथा इससे बचाव व रोकथाम की व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. और पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव भी शामिल हुए।

 मुख्य सचिव जैन ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए चिंता व्यक्त की है और उन्होंने अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जैन ने सभी जिलों को कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्यतः पालन करने को कहा। उन्होंने कलेक्टरों को कोविड प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करने और कोरोना टेस्टिंग व वैक्सीनेशन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों में कोविड के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरणों और दवाईयों की समुचित व्यवस्था रखने को कहा।

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक किट्स व कन्ज्युमेबल्स के साथ पर्याप्त दवाईयों, उपकरणों और प्रशिक्षित मानव संसाधन की भी पूरी तैयारी रखने को कहा। सभी संभागों के आयुक्त, सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने बैठक में बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी जिलों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना के संभावित मरीजों के सैंपल जांच के निर्देश दिए गए हैं। सैंपलों की यथासंभव आरटीपीसीआर जांच करने को कहा गया है जिससे कि पॉजिटिव पाए जाने वाले सैंपलों को व्होल जीनोम सिक्वेसिंग (Whole Genome Sequencing) के लिए भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि जांच के लिए जरूरी किट और कन्ज्युमेबल्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आपात स्थिति की तैयारियों को परखने अधिकांश अस्पतालों में मॉकड्रिल पूर्ण किया जा चुका है। सभी कलेक्टरों को जनसामान्य के बीच कोविड अनुकूल व्यवहारों और आवश्यक सावधानियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया है।


CG Corona Report : छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना मचा रहा कोहराम, 400 के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

No comments Document Thumbnail

CG Corona Report : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में आज 2153 सैम्पलों की जांच हुई है। 81 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 3.73 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 442 हो गई है।


प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। प्रदेश में 14 जिला से कोरोना संक्रमित पाए गए। शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश के 8 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं मिले हैं।

प्रदेश में आज 8 अप्रैल को 14 जिला में 81 मरीज पाए गए हैं। जहां रायपुर में सबसे अधिक 27 मरीज मिले हैं। बिलासपुर में 6, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5, दुर्ग में 8 मरीज मिले हैं।

देखें जिलेवार आकड़े

 

 

 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की हाईलेवल मीटिंग, दिये ये निर्देश

No comments Document Thumbnail

Coronavirus India Update: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट हो गई है. इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (22 मार्च) की शाम को समीक्षा बैठक की. इस दौरान कोरोना और एचएन 2 इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी ने सावधानी, सतर्कता बरतने की सलाह दी.


पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयोगशाला निगरानी बढ़ाने, गंभीर घातक श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के सभी मामलों की जांच करने और जीनोम सिक्वेंसिंग को तेज करने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने कहा कि इससे नये वैरिएंट पर नजर रखने और समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी.

मास्क लगाने की सलाह

पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाएं.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, 22 दिसंबर, 2022 को कोविड की पिछली समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों पर की गई कार्रवाई के बारे में भी बैठक में जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि कोविड संबंधी 20 मुख्य दवाओं, 12 अन्य दवाओं, आठ बफर दवाओं तथा इन्फ्लूएंजा की एक दवा की उपलब्धता और उसके दाम पर नजर रखी जा रही है.

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के राजीव बहल, नीति आयोग के वीके पॉल और अन्य मौजूद रहे.

आज मिले 1100 से ज्यादा मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 1134 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद एक्टिव मरीज (उपचाराधीन मरीज) की संख्या बढ़कर 7026 पहुंच गई है.

सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से पांच लोगों की मौत होने के साथ मृतक संख्या 5,30,813 हो गई है. एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 699 नए मामले आए थे.

 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार सतर्क

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। चीन, जापान और अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार सतर्क हो गई है। इस संबंध में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण बैठक ली। ऑनलाइन तरीके से हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोरोना की स्थिति और संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई। यह बैठक चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमरीका में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुलाई गई। 



केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस बैठक में मौजूद थे। इस बीच, कल प्रदेश में एक हजार से अधिक सैंपलों की जांच की गई। इसमें रायपुर जिले में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, दुर्ग जिले के धमधा उपस्वास्थ्य केंद्र में तृतीय लिंग समुदाय के लिए विशेष शिविर लगाकर इस समुदाय के सदस्यों को कोविडरोधी टीका लगाया गया।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 75 लाख पार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 75 लाख को पार कर गई है। प्रदेश में अब तक (13 दिसम्बर तक) 75 लाख दो हजार 191 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज ले लिया है। इनमें 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग के 57 लाख से अधिक तथा 18 लाख दो हजार 115 स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिक शामिल हैं।



प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक कुल पांच करोड़ तीन लाख 22 हजार 782 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 24 लाख 66 हजार 766 टीके पहली खुराक के तौर पर, दो  करोड़ तीन लाख 53 हजार 825 टीके दूसरी खुराक के रूप में और 75 लाख दो हजार 191 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 94 प्रतिशत लोगों को कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

फिर खुशियों का होगा साथ, जब टीका होगा हर हाथ : अशवन्त तुषार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से बचाव एवं रोकथाम के लिए लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा का टीका लगाने जागरूक करने अछोला में जागरूकता रैली निकाली गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय अछोला के प्रभारी साहू के नेतृत्व में कोविड-19 टीकाकरण को सफल बनाने जागरुकता महाअभियान रैली का आयोजन विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।


इस अवसर पर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने सभी लोगो से टीका लगाने के लिए अपील करते हुए कहा कि कोरोना से मुक्ति के लिए टीका जरुरी है और हमें देश को कोरोना महामारी से मुक्त बनाने के लिए हर पात्र व्यक्ति को टीका अवश्य लगवाना चाहिए। इस जागरूकता महाअभियान को सफल बनाने एवं नागरिको में जागरुकता लाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं के द्वारा बड़े उत्साह से टीकाकरण से संबंधित पोस्टर
, नारे एवं स्लोगन बनाये गए थे।

जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई और विद्यालय के प्राचार्य थानुराम साहू , शिक्षकों, छात्र,छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक जन-जन का यही नारा, टीके से कोरोना मुक्त भारत हमारा। हम सबको टीका लगाना है, कोरोना को जड़ से मिटाना है। चलो सब चलकर टीका लगवाए, देश के प्रति फर्ज निभाए। कोरोना को अगर चाहते है हराना, तो वैक्सीन जरुर लगवाना।

स्वास्थ्य मंत्री ने मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने की अपील

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने लोगों से मंकीपॉक्स, कोरोना संक्रमण और स्वाइन फ्लू के साथ ही बारिश के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन्स को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, सभी जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के ग्यारह प्रकरणों की पहचान हुई है,



जिनमें से दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बाकी मरीजों का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सिंहदेव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग अवश्य करें। साथ ही हाथों की साफ-सफाई और कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू भी कोरोना की तरह फेफड़ों को प्रभावित करता है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सुकमा जिले में किडनी रोगों से पीड़ित लोगों के गांव के पानी की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें आयरन और फ्लोराइड की अधिकता पाई गई है। वहां के जल में अन्य भारी तत्वों की जांच के लिए सैंपल को प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट तीन दिन में आने की उम्मीद है। उन्होंने सुकमा जिला प्रशासन को इस संबंध में अलर्ट करने के साथ ही प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, प्रदेश के संचालक महामारी नियंत्रण डॉक्टर सुभाष मिश्रा ने स्वाइन फ्लू के कारणों और इसके लक्षणों के बारे में बताया कि यह वायरस वायु कण और संक्रमित वस्तुओं को छूने से फैलता है। डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति में तेज बुखार के साथ खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिर दर्द, बदन दर्द, थकावट, उल्टी-दस्त, बलगम के साथ खून आना और नाखूनों के नीला पड़ने के लक्षण दिखाई देते हैं। इससे बच्चे और बुजुर्ग जल्दी संक्रमित हो जाते हैं, इसलिए उन्हें खासतौर से सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रदेश में बीते 10 दिनों में 16.25 लाख लोगों ने लगवाए प्रिकॉशन डोज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में पिछले दस दिनों (15 से 24 जुलाई) में कोरोना से बचाव के लिए 16 लाख 25 हजार 792 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाया है। राज्य के 24 लाख 95 हजार 168 नागरिकों ने अब तक (24 जुलाई तक) प्रिकॉशन डोज लगवा लिया है। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई से प्रदेश भर में 18 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों को भी सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। पहले इन केंद्रों पर केवल स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को ही निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी पात्र लोगों से प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाने की अपील की है।



देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 दिनों तक चलने वाले कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के तहत आगामी 30 सितम्बर तक 18 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया जाएगा। प्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 18 साल से अधिक उम्र के एक करोड़ 70 लाख पात्र लोगों को निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ चिन्हांकित स्थलों पर कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज़ निःशुल्क लगाई जा रही है।

कोरोना वैक्सीन के दूसरे टीके के 6 माह बाद लगवा सकते हैं बूस्टर डोज

कोरोना टीकाकरण के राज्य नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक विलास संदिपान भोसकर ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत प्रिकॉशन डोज की निःशुल्क सुविधा दी जा रही है। इसके लिए सभी जिलों को विशेष कार्ययोजना के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के सभी कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों पर यह सुविधा दी जा रही है। ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, वे इन केन्द्रों पर जाकर निःशुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। टीकाकरण संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए निःशुल्क टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में भी 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को 15 जुलाई से निःशुल्क प्रिकॉशन डोज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को 15 जुलाई से निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर पर प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों को प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इसके लिए सभी पात्र व्यक्ति 14 जुलाई से कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।


कोरोना
टीकाकरण के राज्य नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में 18 वर्ष से अधिक के सभी पात्र लोगों को निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारियों का उन्मुखीकरण के साथ माइक्रोप्लानिंग कर टीकाकरण करने कहा गया है। प्रदेश के सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को पहली और दूसरी खुराक की ही तरह प्रिकॉशन/बूस्टर डोज भी निःशुल्क लगाया जाएगा। भोसकर ने बताया कि इसके लिए प्रदेश में अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। 

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिनों तक चलेगा। पहले और दूसरे डोज के रूप में जो टीका लगाया गया है, प्रिकॉशन/बूस्टर डोज के रूप में भी वही टीका लगाया जाएगा। राज्य में वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही प्रिकॉशन/बूस्टर डोज निःशुल्क लगाया जा रहा था। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत अब प्रदेश के करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश में अब तक आठ लाख 52 हजार 381 लोगों को प्रिकॉशन/बूस्टर डोज दी जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में Corona ने बरसाया कहर ,1893 नए मरीजों की हुई पहचान, 28 की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कल कोरोना (Corona) ने कहर बरसाया है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 1893 नए कोरोना (Corona) मरीजों की पहचान की गई. जबिक राजधानी रायपुर में 245 संक्रमित मिलें है। इलाज के दौरान 28 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं इलाज के बाद और होम आइसोलेशन से 1739 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।





यह भी पढ़ें : –Farmers Protest : सरकार के साथ किसानों की बातचीत बेनतीजा





अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 39 हजार 215 हो गई। इस समय प्रदेश में कोरोना एक्टिव (Corona active) मरीजों की संख्या 19 हजार 333 है। वहीं अब तक 2 लाख 16 हजार 990 मरीज़ स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज कुल कुल 26 हजार 484 सैंपल की जांच की गई।





यह भी पढ़ें : –कांग्रेस विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव, गृहमंत्री ने लिखा गेट वेल सून…





स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक





दुर्ग 102, राजनांदगांव 124, बालोद 144, बेमेतरा 33, कबीरधाम 28, रायपुर 245, धमतरी 59, बलौदाबाजार 122, महासमुंद 111, गरियाबंद 33, बिलासपुर 90, रायगढ़ 93, कोरबा 239, जांजगीर-चांपा 124, मुंगेली 17, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 5, सरगुजा 36, कोरिया 28, सूरजपुर 24, बलरामपुर 41, जशपुर 40, बस्तर 23, कोंडागांव 55, दंतेवाड़ा 18, सुकमा 18, कांकेर 31, नारायणपुर 0, बीजापुर 9 अन्य राज्य 1 कोरोना सामने आए।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1333811315526094848?s=20




दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर 





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 63,069,389 करोड़ लोग संक्रमित हो गए है। जबकि 1,465,092 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 43,259,923 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। भारत संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से दूसरे नंबर पर है। दुनिया में अब तक 4.32 करोड़ लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.