Media24Media.com: आरोपियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आरोपियों. Show all posts
Showing posts with label आरोपियों. Show all posts

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा एवं चार पहिया वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार अवैध मदिरा की धरपकड़ के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत आबकारी विभाग बलौदाबाजार द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड देशी मदिरा मसाला तथा एक चार पहिया वाहन को जब्त किया गया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर चौरेंगा से दरचुरा मार्ग में एक सफेद रंग की आई-20 वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपियों के कब्जे से कुल 750 पाव देशी मदिरा मसाला (135 बल्क लीटर) बरामद की गई। आरोपियों की पहचान थाना सिमगा अंतर्गत ग्राम चौरेंगा निवासी मोनू उर्फ गिरीत वर्मा पिता सुखनंदन वर्मा एवं राकेश कुमार सेन पिता स्वर्गीय रघुनंदन सेन के रूप में की गई। उक्त मदिरा 11 प्लास्टिक बोरियों (प्रत्येक में 50 पाव) एवं एक नीले रंग की बैग (200 पाव) में रखी गई थी। आरोपियों को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।

बरामद मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 75 हजार रूपए आंका गया है, वहीं जब्त आई-20 वाहन का बाजार मूल्य 5 लाख रूपए बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम एवं दिनेश कुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक श्रीमती राधा गिरी गोस्वामी एवं नगर सैनिक राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


वन विभाग की बडी कार्यवाही; संरक्षित वन्य प्राणी पेंगोलिन की तस्करी करते पकड़े गये चार अन्तर्राज्यीय तस्कर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बाल प्रमुख श्रीनिवास राव द्वारा वन अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि संरक्षित वन्य प्राणी के तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। 

मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर आर सी दुग्गा के मार्गदर्शन में बस्तर वन मंडल के वन मंडल अधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन में मुखबिर से प्राप्त सूचना उपरांत उप वनमण्डलाधिकारी बस्तर, परिक्षेत्र अधिकारी करपावण्ड सौरभ रजक एवं अन्य वन अधिकारियों की एक टीम गठित कर करपावण्ड कोलावल मार्ग पर घेराबंदी कर 02 नग मोटर सायकल में एक जूट की थैले में 01 नग संकटपन्न जीवित वन्य जीव पेंगोलिन (छत्तीसगढ़ी में साल खपरी कहा जाता है) के साथ चार आरोपियों को पकड़ा गया। यह चारों व्यक्ति वन्य जीव को बेचने के फिराख में उड़ीसा से छत्तीसगढ़ आकर ग्राहक तलाश कर रहे थे।

वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त वन्य प्राणी को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को उनके 02 नग मोटर सायकल हीरो एचएफ ड्यूलक्स ओ डी 10 टी 3001, होंडा शाईन एसपी एपी 31 ईएम 7882 के साथ करपावण्ड वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा वन्यप्राणि संरक्षण अधिनियम 1972 के विभिन्न धाराओ के तहत् वन अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही में देवलाल दुग्गा, उप वनमण्डलाधिकारी जगदलपुर, योगेश कुमार रात्रे, उप वनमण्डलाधिकारी चित्रकोट, सुर्यप्रकश धु्रव, वन परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट, प्रकाश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट, देवेन्द्र वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर, जयराज पात्र, वनरक्षक, श्रीधर स्नेही, सी.एफ.ओ. जगदलपुर, एवं वन परिक्षेत्र करपावण्ड के बनसिंह कर्मा उप वनक्षेत्रपाल, सुखपाल यादव वनपाल, कलमू देवा वनरक्षक, तुलेष बघेल वनरक्षक, मंगल कष्यप वनरक्षक, रघुनाथ नाग वनरक्षक, सोनाधर मौर्य वनपाल कमलोचन बघेल वनपाल का योगदान सराहनीय रहा।

संकटपन्न वन्यप्राणियों के बचाव एवं सुरक्षा हेतु जगदलपुर वन वृत्त स्तरीय रेपिड रेस्क्यू टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। जो वन्यप्राणियों क बचाव हेतु लगातार सूचना तंत्र स्थापित कर वन्यप्राणियों के तस्कर पर लगाम लगाने का प्रयास कर रहे है। वन्य प्राणी पेंगोलिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत् सेड्यूल्ड 1 में दर्ज है। जिसको मारना एवं खरीद फरोक्त करना दंडनीय अपराध है।

आबकारी टीम ने सरायपाली इलाके में 235 लीटर कच्ची शराब और दो स्कूटी जब्त की

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित सघन जांच-पड़ताल के अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी को जब्त किया है। जब्त दोनों स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख 67 हजार रूपए है।

सरायपाली वृत्त की आबकारी टीम ने ग्राम बेलमुंडी में गश्त दौरान बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी सवार गूंज राम खूंटे एवं शिबो बरिहा को रोककर तलाशी ली। स्कूटी में रखी बोरी में एवं डिक्की से 150 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जिसे जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी शिबो राम बरिहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जब कि तलाशी के दौरान गूंज राम खूंटे मौका देखकर फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है।

आबकारी विभाग की टीम ने स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एक्स 2384 में सवार करण जोल्हे एवं धर्मेंद्र खूंटे को रोककर तलाशी शुरू की। इसी दौरान दोनों गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। स्कूटी में रखे जूट बोरी एवं डिक्की की जाँच करने कुल 85 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब मिली, जिसे स्कूटी सहित जब्त किया गया। फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सरायपाली दरसराम सोनी, आरक्षक राज किशोर पाण्डेय, खिनीराम खुटे एवं कमल पटेल आदि शामिल थे।

वन विभाग द्वारा 10 लाख रूपए मूल्य की अवैध लकड़ी जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन विभाग द्वारा आज छापामार कार्रवाई के दौरान सुकमा वनमंडल अंतर्गत 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य की अवैध लकड़ी की जब्ती की कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण के तहत कार्रवाई जारी है।

मुख्य वनसंरक्षक मो.शाहिद से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान सुकमा के तीन विभिन्न वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलावरम तथा आसपास के क्षेत्रों में विभागीय टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम में विभाग के 30 से अधिक कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम तथा वनो की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है।

अवैध महुआ शराब 210 लीटर सहित 6 हजार किलो लाहन जप्त

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं।

कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी एवं सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर 30 जनवरी शुष्क दिवस को मुखबिर से सूचना मिलने पर सालर क्षेत्र के ग्राम कटेल के जंगल में कार्यवाही की गई। जहां आरोपी टीम देखकर जंगल की ओर भाग निकलने में कामयाब हो गए मौके पर से दो चढ़ी भी, 210 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 6 हजार किलो महुआ लाहन एवं 20 किलो शक्कर तथा 20 किलो सुखा महुआ जप्त किया गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धारा के तहत गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज किया गया एवं आरोपियों की पतासाजी जारी है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल बंजारे, आरक्षक गणेश धीरज का सहयोग रहा।

धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर। क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद इलाके में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील क्षेत्र- शांतिनगर, बंगलापारा और बखरूपारा में पुलिस पार्टी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है।  इस बीच, कोंडागांव पुलिस ने पथराव की घटना में शामिल ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें जिला पंचायत सदस्य खेमचंद नेताम, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष बुद्धसिंह नेताम और सरपंच सहित अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, पुलिस द्वारा पत्थरबाजी में शामिल अन्य लोगों पर कानूनी कार्रवाई के लिए उनकी पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि कल नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को रोकने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया था। इस दौरान हुई झड़प और पत्थरबाजी की घटना में सिर पर चोट लगने से पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस बीच, भाजपा का एक छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज घटना की जानकारी लेने के लिए नारायणपुर जा रहा था। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद संतोष पांडेय और मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप तथा महेश गागड़ा शामिल थे। भाजपा के अनुसार पुलिस ने बैरीकेट्स लगाकर इस प्रतिनिधिमंडल को नारायणपुर जाने से पहले बेरुन थाना के सामने ही रोक दिया, जिसके विरोध में भाजपा नेता मुख्य सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के संरक्षण में आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण कराया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने पर भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार इस मामले में तानाशाही रवैया अपना रही है। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने आरोप लगाया है कि राज्य में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और पुलिस के संरक्षण में धर्मांतरण का काम चल रहा है। वहीं, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर लाठी-डंडे से हमला

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। जिले में पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसो-सेमरिया गांव में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में टीआई ओ.पी. कुर्रे और एएसआई शिव चंद्रा को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों पुलिस अधिकारियों को बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लाते समय पुलिस की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया।



पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें दो महिला भी शामिल हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा है कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

झोपड़ी से संचालित हो रहे सट्टा कारोबार का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। पुलिस ने सुपेला इलाके में एक झोपड़ी से संचालित हो रहे सट्टा कारोबार का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने झोपड़ी के भीतर ऑनलाइन सट्टा कारोबार के लिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा के साथ ही लैपटॉप और मोबाइल फोन का पूरा इंतजाम कर रखा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से बारह मोबाइल फोन, चार लैपटॉप सहित अन्य इलेक्टॉनिक सामान बरामद किए हैं।



जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने आज दुर्ग में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी दुबई सहित भारत के विभिन्न राज्यों के अन्य सट्टा कारोबारियों से जुड़े हुए हैं। ये आरोपी पचास से अधिक बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन कर रहे थे।

जांजगीर पंच की हत्या, दो आरोपियों को फांसी की सजा

No comments Document Thumbnail

जांजगीर। जांजगीर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश जून नेग्राम पंचायत के एक पंच की हत्या के मामले में दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपियों पर पचास-पचास हजार रूपये का अर्थदण्ड भी लगाया है। गौरतलब है कि इन दोनों आरोपियों ने पिछले वर्ष शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव के पंच की हत्या कर दी थी। 



यह घटना नवागढ़ तुस्मा गांव के पंच भागवत साहू पिता प्रेमलाल की दो युवकों सोहित कुमार केंवट पिता दुकालु केंवट और सुनील कुमार केंवट पिता महादेव केंवट ने दिनदहाड़े जमीन विवाद को लेकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक गांव गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहां से हाथ में हथियार लहराते हुए एक युवक ने कहा कि उसी ने हत्या की है क्योंकि उसकी जमीन को बिकवा दिया गया मगर उसका पूरा पैसा नहीं दिया गया। 

अभी इसमें शामिल 4 और लोगों को भी मारेगा। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तथा यह बतादेँ कि यह आरोपि अपनी जमीन की समस्या का निराकरण की मांग कर रहे थे तुस्मा निवासी सोहित कुमार केंवट और सुनील कुमार केंवट का जमीन को लेकर पंच भागवत साहू से विवाद था।



पैसा झरन व डबल करने के नाम पर ठगी, पारधी गैंग के लोग गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। ग्राम मौलीमुड़ा निवासी पवन कुमार रात्रे पिता भुवन लाल रात्रे  ने बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फूलवारी चौक में पान ठेला चलाता है। चार माह पूर्व सुरेश पारधी (माठ खरोरा), महेन्द्र यादव (फुलवारीकला) और लता साहू (खरियार रोड) द्वारा पैसा डबल करने के नाम पर 1.30 लाख रूपये का ठगी किया है। लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूध्द धारा 420, 506, 34  भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने घटना को गंभीरता से लते हुये सायबर सेल की टीम व थाना बागबाहरा की पुलिस टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर को सक्रिय कर उक्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया। मुखबिर से सूचना मिली कि महेन्द्र यादव अपने घर फुलवारीकला में है। मुखबीर की निशानदेही पर उसके घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महेन्द्र यादव (
25) पिता बिसेशर यादव वार्ड नं. 10 फुलवारीकला बागबाहरा बताया। 

भोले-भाले ग्रामीणों को तंत्र मंत्र से अमीर बनने का झांसा देकर करते थे ठगी

पुलिस की टीम के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पान ठेला में करीब 04 माह पूर्व मै और मेरा साथी सुरेश पारधी के साथ पवन रात्रे के पान ठेला में अधिकतर जाया करते थे और उसके पान ठेला में हमेशा पैसा डबल करने की बात करते थे। जिससे हमारे झासे में आ गया। फिर एक सप्ताह बाद आरोपी महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी पवन रात्रे के पान ठेला में गये और बोले कि चलो हमारे साथ तुमको पैसा डबल होने का डेमो दिखाएंगे। पवन रात्रे उन लोगों के साथ लता साहू के घर खरियार रोड गया।

जहां आरोपी महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी अपने साथ रखे कुछ पैसा को महिला आरोपी लता साहू को दिये फिर लता साहू ने उस पैसे को अपने घर में रखे स्टील के पेटी में रखी और तंत्र मंत्र करके अपने कमरे अंदर चली गयी। थोडी देर बाद कमरा से बाहर निकाल कर दिखायी तो पेटी में रखा पैसा डबल हो गया था। जिससे उसको विश्वास हो गया। 05 दिन बाद आरोपी महेन्द्र यादव एवं आरोपी सुरेश पारधी, पवन रात्रे के पान ठेला में गये। कहा कि तुम्हे भी पैसा डबल करवाना है तो हमारे साथ लता साहू के यहां खरियार रोड चलो। 

उसके कहने पर  पवन रात्रे अपने घर में रखे 1,30,000/- रूपये को लेकर आया और सुरेश पारधी को दे दिया व तीनों बस में बैठ कर खरियार रोड ओडिशा में महिला आरोपी लता साहू के घर गये। तब लता साहू ने कहा कि कितने पैसे लाये हो कहने पर आरोपी सुरेश पारधी द्वारा 1,30000 रूपये लाये है कहकर आरोपी सुरेश पारधी ने 1,30000 रूपये महिला आरोपी लता साहू को दिया फिर महिला आरोपी ने 1,30000 रूपये को एक स्टील की पेटी में रख कर  तुम थोडा बाहर निकल जाओ मैं थोड़ी देर में तुम्हारा पैसा डबल करके देती हूं। 

कहने पर पवन रात्रे आरोपीया के घर के बाहर निकल गया। आरोपी महेन्द्र यादव ,सुरेश पारधी एवं महिला आरोपी लता साहू तीनो घर कमरे अंदर गये कुछ देर के बाद महिला आरोपी कमरे से बाहर निकल कर बोली कि तुम्हारा पैसा गायब हो गया। और पवन रात्रे को हम तीनों मिलकर धमका चमका कर तुम यहां से भाग जाओ नही तो तुम्हे जान से मार देंगें कहने पर पवन रात्रे वहॉ से भाग गया। और 130000 रूपये को आपस में बाट लिये। 

आरोपीयों के द्वारा बाटे गये रकम महेन्द्र यादव बटवारे में 20000 रूपये मिला। जिसके पास से 15000 रूपये जप्त किया गया व बाकी रकम 5000 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया तथा आरोपी सुरेश पारधी के बटवारे में 45000 रूपये मिला। जिसके से पास 41000 रूपये जप्त किया गया व शेष रकम 4000 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया तथा महिला आरोपी लता साहू के बटवारे में 65000 रूपये मिला। जिसके पास से 65000 रूपये जप्त किया गया कुल जुमला रकम 1,21,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना बागबाहरा में अपराध  धारा 420, 506, 34  भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.