Media24Media.com: आम आदमी पार्टी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आम आदमी पार्टी. Show all posts
Showing posts with label आम आदमी पार्टी. Show all posts

AAP नेता सत्येंद्र जैन होंगे गिरफ्तार? गृह मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन पर अभियोजन चलाने के लिए राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी

No comments Document Thumbnail

 दिल्ली में सरकार बदलने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. आप के कई नेताओं पर पहले से कई मामले चल रहे थे. लेकिन सरकार बदलने के बाद आप नेताओं के लिए लगातार परेशानी बढ़ती दिख रही है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कोर्ट में मामला चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से इजाजत मांगी है. इस इजाजत के बाद आप नेता सत्येंद्र जैन की आने वाले समय में परेशानी बढ़ना तय है. गृह मंत्रालय ने आप नेता के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 218 के तहत अदालत में मामला चलाने के लिए अभियोजन की मंजूरी देने के लिए राष्ट्रपति से इजाजत मांगी है.


मौजूदा नियम के अनुसार किसी सरकारी अधिकारी पर धारा 215 के तहत भ्रष्टाचार का आरोप होता है तो अभियोजन के लिए उनके वरिष्ठ अधिकारी की लिखित शिकायत जरूरी होती है. जबकि धारा 218 के तहत आधिकारिक कर्तव्यों के दौरान किए गए अपराध के लिए सरकार से मंजूरी लेना जरूरी है. ऐसे में अब मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय ने मंजूरी मांगी है. सत्येंद्र जैन आप सरकार के दौरान कई अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और उन्हें केजरीवाल का भरोसेमंद माना जाता है.

सत्येंद्र जैन पर क्या है आरोप

आप नेता सत्येंद्र जैन पर धन शोधन के तहत मामला दर्ज है. इस मामले में वे कई महीने जेल में रह चुके हैं और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जैन को जमानत पर रिहा किया है. जैन पर आरोप है कि उन्होंने शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन किया है. इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय मुकदमा दर्ज कर चुका है. इसके अलावा जैन पर मंत्री रहते कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. जैन और आम आदमी पार्टी इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार देती रही है. लेकिन इस बार जैन खुद शकूरबस्ती विधानसभा सीट से बड़े अंतर से चुनाव हार चुके है. इस हार के बाद जैन के लिए लगातार परेशानी बढ़ रही है.

ऐसे में गृह मंत्रालय के मुकदमा चलाने की मंजूरी के फैसले के बाद जैन के लिए आने वाला समय परेशानी भरा हो सकता है. भाजपा ने चुनाव में वादा किया है कि आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार के लिए एसआईटी का गठन किया जायेगा. स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर जैन ने ही दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत की थी. लेकिन इस क्लिनिक में भी फर्जी लैब रिपोर्ट तैयार कर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. आने वाला समय जैन और अन्य आप नेताओं के लिए मुश्किल पैदा करेगा. 

Delhi Election Results : दिल्ली में BJP की ग्रैंड एंट्री, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को मिली हार

No comments Document Thumbnail

 Delhi Election Results : आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए है. बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने यहां 3182 वोटों से जीत हासिल की है. केजरीवाल का यह चौथा चुनाव था और वे पहली बार चुनाव हारे हैं. खबर है कि प्रवेश वर्मा की गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग चल रही है.


जंगपुरा से मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं. रुझानों से लग रहा है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा आ रही है. आम आदमी पार्टी की वापसी के बाद अब भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा ने एक बार फिर मजबूत बढ़त बना ली है. भारतीय जनता पार्टी अब भी बहुमत के पार है।

अभी तक रुझान की बात करें तो भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आप 22 सीटों पर आगे चल रही है. दिल्ली के रुझानों पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है. शाम 7.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

विद्यार्थी सम्मान समारोह में शरीक हुए झाबक

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं एलआईसी के चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर राकेश झाबक ने आज ग्राम बरभाटा सिंघनपुर क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान और आदर्श युवा समिति दुर्गा उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं गाँव के समितियों के सदस्य जो उत्कृष्ट कार्य किये, उनका सम्मान किया गया।

ग्राम बरभाठा के प्राइमरी स्कूल में एक कंप्यूटर प्रदान करने की घोषणा आज राकेश झाबक द्वारा किया गया। ग्राम के विकास में सभी प्रकार के सहयोग के लिए आज अपने संबोधन में किया है। ग्राम पंचायत  झलप, सिंघनपुर आश्रित ग्राम बरभाटा के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक कला मंच जोहर ग्रुप की प्रस्तुति एवं महासमुंद से ऋषभ जैन, प्रियेश जैन, उमेश साहू, राजेश ढीढी एवं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एडी ठाकुर, सहा शाखा प्रबंधक अभिषेक बहादुर, इस कार्यक्रम का संचालक झलप के करोड़पति अभिकर्ता बेनी राम हरदेव, ग्रामवासी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

CG NEWS : राजधानी में आज AAP का बड़ा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का करेंगे विरोध

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. इस गिरफ़्तारी के खिलाफ आज रायपुर में आप का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा. अंबेडकर चौक पर पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होंगे. प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी आप कार्यकर्ता शामिल होंगे.


वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा हैै कि जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे. तानाशाही चरम पर है. सनद रहे, अहंकार ईश्वर का भोजन है. हम सब तानाशाही के विरुद्ध एकजुट हैं.


लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगी सीट शेयरिंग, आज होगा ऐलान

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : राजधानी में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस शनिवार को गठबंधन के तहत शीट शेयरिंग की घोषणा करेंगे. दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शीट शेयरिंग की पूरी जानकारी दोनों पार्टी के विरिष्ठ नेता संयुक्त रूप से दे सकते हैं. दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोआ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगी. कहा जा रहा है कि किस राज्य में कितनी सीट पर कांग्रेस और कितनी सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी, इसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है.


दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आम आदमी पार्टी की तरफ से संगठन महामंत्री संदीप पाठक, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी मौजूद रहेंगे. इससे पहले तीनों नेताओं ने शुक्रवार को बताया था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बात हो चुकी है. बहुत जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी. इस दौरान कांग्रेस की तरफ से गठबंधन के लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष मुकुल वासनिक, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के दिल्ली-हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद रहेंगे.

दिल्ली में कांग्रेस को मिल सकती है 3 सीट: लोकसभा चुनाव में दिल्ली में गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में आम आदमी पार्टी के महासचिव व सांसद संदीप पाठक ने कहा था कि बीते लोकसभा, विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत के अनुसार एक गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं बनती है, क्योंकि क्रांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. ऐसे में आम आदमी पार्टी छह सीट पर चुनाव लड़ेगी. लेकिन गठबंधन को ध्यान में रखते हुए एक सीट पर कांग्रेस को चुनाव लड़ने दिया जाएगा.

बताया जा रहा है कि इस 'आप' की इस गणित से कांग्रेस खुश नहीं थी. फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक हो चुकी है और आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीट पर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ सकती है. इसमें नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.

अन्य राज्यों की भी स्थिति होगी साफ: इसके अलावा गुजरात की भरूच और भावनगर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने दोनों सीटों को आम आदमी पार्टी को दे दिया है. वहीं चंडीगढ़ की लोकसभा सीट, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दी है. उधर गोवा में आम आदमी पार्टी ने साउथ गोवा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित किया था. चर्चा है कि आम आदमी पार्टी यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ देगी. उधर पंजाब में दोनों पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ने की पूर्व में ही घोषणा कर चुकी हैं. हालांकि हरियाणा में कांग्रेस एक सीट आम आदमी पार्टी को देगी.

 

फिर एक्शन मोड में ED, CM केजरीवाल के निजी सचिव और सांसद के घर छापेमारी…

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड हुई है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव वैभव और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है. सूत्रों की मानें तो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी छापेमारी कर रही है, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग का ये कौन सा केस है, इसको लेकर अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है.


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों की छापेमारी की है. उन्होंने बताया कि दिल्ली के करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के अलावा कुछ अन्य नेताओं के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है.


Chhattisgarh : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष और सचिव ने दिया इस्तीफा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी और सभी सीटों पर बुरी तरह हारी है। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंड सहित पार्टी के कई नेताओं अब पार्टी का दामन छोड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।


छत्तीसगढ़ के 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेसीसीजे के बीच आप पार्टी ने अपनी एंट्री मारी। पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारे। लेकिन चुनावी रिजल्ट में जनता ने जेसीसीजे और आप पार्टी को बुरी तरह अपना जनादेश दिया। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थी कि, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी आज इस्तीफा दे सकते हैं।विश्वस्त सूत्रों की माने तो इस्तीफे से पहले पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पदाधिकारियों के इस्तीफे देने की जानकारी मिलने के बाद पार्टी के कई नेता उन्हें मनाने पहुंचे थे। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंदी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात की और कोमल हुपेंदी अपने साथ इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।

प्रेस कांफ्रेंस में आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा करते हुए कहा कि, इंडिया गठबंधन के कारण हमें छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान हुआ है। इसलिए मेरे साथ पार्टी के 6 पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

इन्होंने दिया इस्तीफा

1. कोमल हुपेंडी -प्रदेश अध्यक्ष 2. आनंद प्रकाश मिरी – वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष 3. विशाल केलकर – प्रदेश सचिव 4. रविंद्र सिंह ठाकुर – प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग 5. धरम भार्गव – प्रदेश अध्यक्ष एस सी विंग 6. कमल कांत साहू – प्रदेश अध्यक्ष ओ बी सी विंग 7. बसंत कुजूर – प्रदेश अध्यक्ष एस टी विंग

 

स्वाति मालीवाल, एनडी गुप्ता और संजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन

No comments Document Thumbnail

 Rajya Sabha Election 2024 : आम आदमी पार्टी (आप) के तीनों उम्मीदवार (संजय सिंह, स्वाति मालीवाल, एनडी गुप्ता) ने आज सोमवार को राज्यसभा चुनाव  के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।


इस दौरान आप नेता संजय सिंह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल से पुलिस वैन में नामांकन भरने पहुंचे थे। मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे और वह उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

इसी कड़ी में दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि संजय सिंह पहले भी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है ताकि महिलाओं की आवाज राज्यसभा तक पहुंच सके। उम्मीदवार आ रहे हैं और वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बता दें कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

इन सीटों के लिए चुनाव 19 जनवरी को होना है। विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पास भारी बहुमत है, जहां उसके पास 70 में से 62 विधायक हैं। इसलिए माना जा रहा है कि तीनों उम्मीदवारों तो बिना किसी चुनौती के चुना जाना तय है।


छत्तीसगढ़ की जनता को 10 वीं गारंटी देने बस्तर आएंगे अरविन्द केजरीवाल, और भगवंत मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड पर आ गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रायपुर के बाद अब 16 सितंबर को बस्तर आ रहे हैं।


आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा, बस्तर के कार्यकर्ता लंबे अरसे से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। केजरीवाल और भगवंत मान जगदलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि जनसभा में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जनसभा में सीएम केजवरीवाल प्रदेश की जनता को 10वीं गारंटी देंगे। बता दें कि रायपुर में हाल ही में केजवरीवाल ने प्रदेश की जनता को 9 गारंटी देकर गए थे। केजरीवाल ने कहा था कि 10वीं गारंटी छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों के लिए होगी। ये सबसे बड़ी गारंटी होगी।


बसना में बदलाव पदयात्रा कर आम आदमी पार्टी ने दिखाई ताकत-भूपेन्द्र

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द : आम आदमी पार्टी महासमुन्द के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्त्ताओ ने बसना विधानसभा मे बदलाव पद यात्रा निकाला जो कि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश ठाकुर जी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कांत साहू,लोक सभा अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर,जिला सचिव खिरोद पटेल, के उपस्थित मे तथा पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष मुनुदाऊ सागर, पिरदा ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, बसना ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, सांकरा ब्लॉक अध्यक्ष टिकम राणा, जगदीशपुर ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश मिरी के नेतृत्व मे पिथौरा, सांकरा, पिरदा, जगदीशपुर जैसे छोटे छोटे शहरों से होकर गुजरी जिसमे भारी संख्या मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता शामिल हुए। बदलाव पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य इस बार छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का है जिससे प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार का अंत हो। और आम जन की सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा सके।


इस अवसर पर महासमुंद के जिला सचिव खिरोद पटेल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया की 19 अगस्त को रायपुर मे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल जी ने घोषणा करते कहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ में आम आदमी की सरकार बनती है तो मैं दिल्ली और पंजाब की तरह ही छत्तीसगढ़ में बदलाव करते हुए दस वादों को पूर्ण रूप से पूरा करने का वादा करता हूँ।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने घोषणा पत्र की जगह गारंटी पत्र जारी करते हुए कहा है कि केजरीवाल को जो भी हो जाये लेकिन वह आज जो गारंटियाँ दे रहे है, सरकार बनने के बाद वह जरूर पूरे किये जायेंगे। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दूसरी पार्टी खुद के घोषणा को संकल्प पत्र और न जाने क्या-क्या कहती है, लेकिन पंजाब और दिल्ली इसके उदाहरण है की वह जो गारंटी देते है उस पर सरकार बनने के बाद काम शुरू हो जाता है।

अलग-अलग गारंटियों के बीच केजरीवाल ने प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। अपनी गारंटी में उन्होंने इस बात को शामिल किया है कि सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ से संविदा और ठेका प्रथा बंद कर दिया जाएगा, जबकि सरकारी विभागों में जितने भी संविदा कर्मचारी सेवारत है उन्हें नियमित किया जाएगा।

केजरीवाल ने आम जनता से की 10 गारंटी

फ्री बिजली की गारंटी- राज्य में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. इसी के साथ केजरीवाल ने कहा है कि नवंबर तक के सभी बकाया बिल माफ किए जाएंगे और राज्य में 24 घंटे बिजली आएगी।

शिक्षा की गारंटी- केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूलों की बुरी हालत है, इन्हें सुधारा जाएगा और छत्तीसगढ़ वासियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।

स्वास्थ्य की गारंटी- छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा केजरीवाल ने किया है. उन्होंने कहा कि यहां के अस्पतालों को भी सुधारा जाएगा. ताकि बड़ी बीमारी के लिए लोग अस्पताल और छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज मोहल्ला क्लीनिक में करवा सकेंगे।

रोजगार की गारंटी- केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ ही सूबे के लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा. अगर रोजगार नहीं मिलता है तो हर महीने तीन हजार रुपए दिए जाएंगे।

महिलाओं को सम्मान राशि की गारंटी- आम आदमी पार्टी प्रमुख ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को गारंटी दी है कि अगर सूबे में उनकी सरकार बनती है तो 18 साल से ऊपर की महिला को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे।

तीर्थ यात्रा की गारंटी- केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली की ही तरह छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों को भी तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. 12 धार्मिक स्थलों पर उनका आना-जान, रहना-खाना पूरी तरह मुफ्त होगा।

भ्रष्टाचार से मुक्ति की गारंटी- अरविंद केजरीवाल ने सातवीं गारंटी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाएगी और पूरे सिस्टम मे सुधार करेंगी, बदलाव पद यात्रा मे आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सकील खान,जिला कार्यक्रम प्रभारी कादिरचौहान,सेक्टर प्रभारी लल्लू पाव, महेश कर्ष, तिलक पटेल, टिकेलाल पटेल, राहुल जांगड़े, हेमसागर नायक, हेमसागर प्रधान, धनेश्वर साव, राजकुमार नंद, इमरान खान,योगेश राणा, धनन्जय खुटेश्वर, छत्तर सिंग, किशोर नायक, सुनील बारीक, साहेबलाल डड़सेना, मुकेश साहू, राधेश्याम पटेल, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा, 'बदलाव यात्रा' का करेंगे आगाज

No comments Document Thumbnail

रायपुर : आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी संजीव झा सोमवार को प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। आम आदमी पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी संजीव झा 17 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेश अलग-अलग जिलों में 'बदलाव यात्रा' में शिरकत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार संजीव झा सोमवार को रायगढ़ के कनकुरी में पार्टी द्वारा आयोजित बदलाव यात्रा का आगाज करेंगे। 


इस दौरान अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 'आप' ने बताया कि प्रदेश प्रभारी संजीव झा 17 जुलाई को रायगढ़, 18 जुलाई को सरगुजा, 19 जुलाई को कोरबा, 20 जुलाई को कांकेर, 21 जुलाई को बस्तर और 22 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित 'बदलाव यात्रा' में शामिल होंगे। इस दौरान संजीव झा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा के माध्यम से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम लोगों से भी मुखातिब होंगे।


महासमुन्द जिले के स्कूलों में शिक्षा का है बुरा हाल- आम आदमी पार्टी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद जिले के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। यहां शिक्षा व्यवस्था का बेहद बुरा हाल है। एकल शिक्षक के भरोसे पूरी स्कूल चलाई जा रही है। कई स्कूलों की हालत बेहद जर्जर है। बच्चों के लिए बैठने के लिए जगह तक नहीं है। आर टी ई क़ानून ( शिक्षा के अधिकार) के तहत भी बच्चों को शिक्षा नहीं मिल रही है। इन्हीं सब मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर, प्रदेश सचिव अभिषेक जैन एवं लोकसभा सचिव संजय यादव  के नेतृत्व में  जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि सिरपुर के पास अमलोर स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते हुए बच्चे सड़कों पर उतर आए हैं। 


उन्होंने शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन सौंपा है। आज बच्चे जिला शिक्षा अधिकारी के पास अपना बस्ता जमा करने के लिए आए हुए थे।  सिरपुर के हाईस्कूल में शिक्षक और क्लासरूम की कमी को बताते हुए बच्चों को एडमिशन नहीं दिया जा रहा है।  बागबाहरा ब्लॉक के सोनापुटी गांव में शिक्षकों की कमी के चलते पालक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की मांग के लिए ज्ञापन सौंप रहे हैं। महासमुंद की बात करें तो ड्रीम इंडिया स्कूल के बच्चे शिक्षा के अधिकार के तहत शिक्षा वंचित हो गए हैं। संचालक कब स्कूल बंद करके चला गया और नया स्कूल खोल लिया, जिला शिक्षा कार्यालय को पता ही नहीं है। 

आज वहां के बच्चे शिक्षा के अभाव में दर-दर भटकने को मजबूर हैं । पालक चिंतित हैं। प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो शिक्षा के अधिकार के तहत 25% बच्चों को उनको एडमिशन देना है।  पढ़ाने के एवज में स्कूलों को ग्रांट राशि दी जाती है जो कि पिछले 1 साल से स्कूलों को मिली ही नहीं है। जिले में ऐसे 44 स्कूल हैं जिनको अभी तक पेमेंट हुआ ही नहीं है। आज उनकी हालत खराब है, जिसके कारण ड्रीम इंडिया स्कूल जैसी हालात पैदा हो रहे हैं।

 जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आत्मानंद स्कूल के नाम पर लीपापोती कर रही है। जबकि जमीनी हकीकत जीरो है। गांव के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब है। कई स्कूलों में शिक्षक पढ़ाने तक नहीं जा रहे हैं। शिक्षा के नाम पर सिर्फ तुष्टीकरण किया जा रहा है। अब इस सरकार को बदलने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा के लिए जो काम किया है, वह जगजाहिर है। उनके बनाए हुए सरकारी स्कूल आज प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं। 

वहाँ से पढ़े हुए बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने कुल बजट का 25% राशि शिक्षा पर खर्च कर रही है। ईमानदारी के कारण ही आज वहां पर शिक्षा की क्रांति आई है। यही बदलाव अब छत्तीसगढ़ में लाने की जरूरत है। आज आम आदमी पार्टी ने जिला शिक्षा अधिकारी को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षकों एवं भवनों की कमी को तत्काल दूर करें अन्यथा आम आदमी पार्टी बच्चों और पालकों के साथ मिल कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से भूपेंद्र चंद्राकर,संजय यादव,अभिषेक जैन, संतोष चंद्राकर शकील खान,कादिर चौहान, राकेश झाबक,महेंद्र साहू, पुनाराम निषाद, इमरान खान, भोलाराम निषाद,  मुकेश कुर्रे श्री राम ध्रुव,भीम कुमार साहू,अनवर खान, दिलीप साहू, शिवा राम साहू, मधु यादव,अगेश्वर यादव, कोमल खुसरो, नीलम ध्रुव, केशव पटेल आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

आप देगी छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, जनता का रुझान अब आम आदमी पार्टी पर

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । आम आदमी पार्टी द्वारा आज झलप क्षेत्र के ग्राम जोरातराई, कमारडेरा, उल्बा, पाटनदादर, छिंदौली मे जनसंवाद किया गया। आम आदमी पार्टी 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महारैली करने जा रही है, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल , पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा से विधायक संजीव झा शिरकत करेंगे। आम आदमी पार्टी ने इस रैली में एक लाख लोगो को जुटाने का लक्ष्य रखा है। महारैली की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश के सभी विधानसभाओं में महारैली की तैयारियों को लेकर लगातार बैठको का दौर जारी है।


 इसी कड़ी में आज महासमुंद के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर,प्रदेश सह सचिव अभिषेक जैन,लोक सभा अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर, लोक सभा सचिव संजय यादव,जिला सचिव खिरोद पटेल, जिला उपाध्यक्ष राकेश झाबक, सकील खान,जिला कार्य क्रम प्रभारी कादिर चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष मधु यादव,पूना राम निषाद के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महारैली की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे हैं । 

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी, आम जनता की पार्टी है। इस पार्टी में कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है और जुड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकता है। आज आम आदमी पार्टी के साथ निषाद समाज के जिला उपाध्यक्ष भोला राम निषाद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें  पंजाब से आये फिरोजपुर जिला के जिलाध्यक्ष चाँद सिंह गिल ने आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर आप में स्वागत किया। साथ में बरोंडाबाज़ार से संत राम साहू ,गुलशन साहू,खुमेश साहू  का भी आप में स्वागत किया गया।

भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को ही अपना बहुमत देवें ताकि दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश हो । छत्तीसगढ़ में भी मोहल्ला क्लीनिक,सरकारी अच्छे स्कूल,महिलाओं के लिए बेहतर सुविधा, सुरक्षित वातावरण का माहौल हो। सभी के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा हो।भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ राज्य हो।

  छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की ठान लो तो ये राज्य भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ राज्य होगा। आज के कार्यक्रम में पंजाब से आये फिरोजपुर जिला के जिलाध्यक्ष चाँद सिंह गिल के साथ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चन्द्राकर , प्रदेश सह सचिव अभिषेक जैन,  जिला उपाध्यक्ष राकेश झाबक, लोकसभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर, महासमुंद लोकसभा सचिव संजय यादव, मीडिया प्रभारी परितोष शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष मधु यादव , सेक्टर प्रभारी शोभराय ध्रुव , मोहन साहू , अगेश्वर यादव ,सकील खान,कैलाश जैन,महेन्द्र साहू,आशीष वाकडे,पूनाराम निषाद, कादिर चौहान, मधु यादव, विकाश कुमार, रामदयाल पटेल , गौतम नेताम, डोंगर सिंह चक्रधारी,मीनाक्षी ठाकुर,नीलम ध्रुव,कोमल खुसरो, तुलूराम ध्रुव,रामदास निषाद, केशव पटेल,मुकेश कुर्रे, विकास कुमार ,राजेश यादव,रतन कुमार,राकेश जैन, पंचराम सेन, हेमलाल साहू, पुरषोत्तम,कमल साहू,गिरीश साहू, नंद कुमार यादव,मन्नू लाल साहू,गोपी वर्मा,राजेश यादव,इमरान खान,भीम कुमार साहू,दिलीप साहू,अशोक सोनी,लक्ष्मीकांत सिन्हा,सविता साहू,ललिता साहू, उषा ढीमर,कंचन राजपूत,दामनी चंद्राकर,मेघा चंद्राकर,रोहित कुमार ध्रुव, केशरी साहू, आदमी पार्टी कार्यकर्त्ता शामिल थे।

आप की महारैली 2 जुलाई को, बिलासपुर में केजरीवाल करेंगे संबोधित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। आम आदमी पार्टी महासमुंद के विधानसभा कार्यालय में महासमुंद के 30 और तुमगांव के 16 वार्ड प्रभारियों की मीटिंग हुई। जिसमें 2 जुलाई रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिलासपुरआमसभा की तैयारी की समीक्षा की गई। महारैली में लगभग 5000 कार्यकर्ता बिलासपुर जाएंगे।  जिसकी तैयारी जिले के चारों विधानसभा में  जोर- शोर से चल रही है। 


 

खल्लारी में संतोष चंद्राकर, सकील खान, कैलाश जैन,नीलम ठाकुर,आशीष वाकडे,रामदयाल पटेल, मीनाक्षी ठाकुर, केशव पटेल,डोंगर सिंग चक्रधारी, भूषण सिन्हा, गौतम नेताम के नेतृत्व में, महासमुंद में भूपेन्द्र चंद्राकर,अभिषेक जैन, संजय यादव,राकेश झाबक,कादिर चौहान, परितोष शर्मा, सेवाराम साहू, मधु यादव, कोमल खुसरो,पूनाराम निषाद, तुलूराम ध्रुव के नेतृत्व में बसना में खिरोद पटेल,मुनुदाऊ सागर,योगेश राणा, टीकम राणा,भुनेश्वर साहू, जयप्रकाश मिरी, जयप्रकाश मिश्रा, गोपाल वैष्णव के नेतृत्व में, सरायपाली मे सनत राम चौहान, कृत राम अजय, आशिक हुसैन, सुजीत बंसल, पूर्णचंद भोई, कालीमुल्ला खान के नेतृत्व में पार्टी लगातार गावों के सर्कल और वार्डो में बैठक कर रही है। 


महासमुन्द के वार्ड प्रभारियों की मीटिंग में जिला अध्यक्ष  भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा बिलासपुर में होने वाली केजरीवाल की रैली,क्रांतिकारी रैली होगी। जो छत्तीसगढ़ के राजनीती में अमूल चूल परिवर्तन लाएगी। जिला उपाध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन की रैली होगी, जो छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य के कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनादेश देगी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं आम आदमी पार्टी में नए सदस्य बने अशोक सोनी ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा ।

जनता जाग गई है। लोग कांग्रेस, भाजपा से परेशान हैं। आज के कार्यक्रम में अनवर खान, इमरान खान, पार्षद शोभना यादव,मेघा चंद्राकर, अमन साहू, गीतिका साहू ओमप्रकाश सिंह, गोपी वर्मा कौशल लता साहू, लक्ष्मी कांत सिन्हा एवं अन्य प्रमुख आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिलासपुर में 2 जुलाई को महारैली करेंगे सीएम केजरीवाल , कार्यकर्ता तैयारी में जुटे

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी और पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह गैरी वड़िंग शनिवार को प्रदेश के दौरे पर पहुंचे. बिलासपुर में गैरी वङिंग ने 2 जुलाई को होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली और पार्टी की गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान गैरी वङिंग ने कहा कि 2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बिलासपुर आ रहे हैं. महारैली को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है. पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव एक-एक घर पहुंच रहे हैं.


सहप्रभारी वड़िंग ने कहा कि हम लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद कर रहे हैं. हमें सकारात्मक रिजल्ट मिल रहे हैं. जिससे यह स्पष्ट होता है कि जनता ने अबकी बार परिवर्तन का मन बना लिया है. आम आदमी पार्टी प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, जनजातीयों के हक और जन सुरक्षा के उन मुद्दों पर विस्तार से काम करेगी, जो पिछली सरकारों के कार्यकाल में सिर्फ खाना पूर्ति बनकर रह गए हैं. पार्टी जन साधारण तक अपनी गारंटी लेकर जाएगी. प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं.

वडिंग ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 वर्षों में सिर्फ काम का दिखावा भर किया है. जबकि यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है. उन्होंने कहा कि ”दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने सिर्फ 5 सालों में बहुत से कार्य किए, तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हुआ. दिल्ली में मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी दे रहे हैं, स्वास्थ्य जांच और दवाई भी मुफ्त है. पंजाब में ”आप” की सरकार बनते ही तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह सब अब भी कोसों दूर है.”


महेंद्र साहू ने थामा आप का दामन, लड़ चुके हैं दो बार विधानसभा चुनाव

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। इस बीच युवा नेता और मुस्कान सेल महासमुन्द के संचालक महेंद्र साहू ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि महेंद्र साहू एक बार 2003 में बहुजन समाज पार्टी से और 2013 में नेशनल पीपुल्स पार्टी से महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। महेंद्र के आम आदमी पार्टी में प्रवेश को लेकर राजनीतिक हल्के में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। 


 

 महासमुन्द में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में पंजाब के विधायक हरदीप सिंह के समक्ष महेंद्र ने पार्टी में प्रवेश किया। 'मीडिया24मीडिया' से खास बातचीत करते हुए महेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी से मोहभंग हो गया है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भाजपा ने छत्तीसगढ़ को लूटा और अब साढ़े चार साल से कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गई है। इससे त्रस्त छत्तीसगढ़वासी तीसरे विकल्प की तलाश में हैं। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी, यह वर्तमान समय की मांग है। 


महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर महेंद्र ने कहा कि पार्टी का हर आदेश शिरोधार्य है। वर्ष 2003 और 2013 में चुनाव मैदान में उतरने से जमीनी अनुभव और जनता से सीधा संपर्क है। पार्टी टिकट देती है, तो निश्चय ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका ध्येय चुनाव लड़ना या सत्ता हासिल करना नहीं है, वरन जनहित के लिए निरंतर प्रयास करते रहना है। महेंद्र ने कहा कि-" आम आदमी पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूं। शीर्ष नेतृत्व ने जमकर मेहनत करने कहा है। इसे मैं अपने राजनीतिक भविष्य के लिए शुभ संकेत मानकर विधानसभा स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा रहा हूं।"

जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- प्रधानमंत्री शिक्षा का महत्व नहीं समझते

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली । जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने देशवासियों को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा का महत्व नहीं समझतें।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया का पत्र ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखी है- प्रधानमंत्री का कम पढ़ा- लिखा होना देश के लिए बेहद खतरनाक है। मोदी जी विज्ञान की बातें नहीं समझते। मोदी जी शिक्षा का महत्व नहीं समझते। पिछले कुछ वर्षों में (उन्होंने) 60,000 स्कूल बंद किए। भारत की तरक्की के लिए पढ़ा- लिखा प्रधानमंत्री होना जरूरी है।''

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को सिसोदिया को अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण व कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

यह सुनकर मेरा दिल बैठ जाता है...

मनीष सिसोदिया ने पत्र में लिखा है- आज 21वीं सदी है और दुनिया भर में विज्ञान और टेक्नोलॉजी की तरक्की हो रही है। दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बात कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी का यह कहना कि गंदे नाली में पाइप डालकर गैस से चाय बनाई जा सकती है, यह सुनकर मेरा दिल बैठ जाता है।

मैंने प्रधानमंत्री मोदी जी का एक वीडियो देखा था, जिसमे वो बड़े गर्व के साथ कह रहे हैं कि वह पढ़े-लिखे नहीं हैं। केवल गांव के एक स्कूल तक ही उनकी शिक्षा हुई है। क्या अनपढ़ या कम पढ़ा-लिखा होना गर्व की बात है। जिस देश के प्रधानमंत्री को कम पढ़े-लिखे होने पर गर्व हो, उस देश में एक आम आदमी के बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा का कभी इंतजाम नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने लिखा- हाल के वर्षों में 60 हजार सरकारी स्कूलों को बंद किया जाना इस बात का जीता जागता प्रमाण है। ऐसे में मेरा भारत कैसे तरक्की करेगा। आप अपनी छोटी सी कंपनी के लिए एक मैनेजर रखने के लिए भी एक पढ़े-लिखे व्यक्ति को ही ढूंढ़ते हैं। क्या देश के सबसे बड़े मैनेजर को पढ़ा-लिखा नहीं होना चाहिए।

Delhi Mayor Election: मेयर का चुनाव फिर अटका, अब AAP खटखटाएगी SC का दरवाजा

No comments Document Thumbnail

Delhi Mayor Election: आम आदमी पार्टी दिल्ली में मेयर चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी. AAP नेत्री आतिशी मार्लेना ने कहा मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो, इसको लेकर हम आज ही शीर्ष अदालत में जाएंगे. दिल्ली नगर निगम के मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव AAP और बीजेपी पार्षदों के हंगामे के बीच सोमवार को तीसरी बार टल गया.


फिलहाल, अगली तारीख तक के लिए एमसीडी हाउस को स्थगित कर दिया गया है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा नामांकित 10 पार्षदों को वोट देने की अनुमति दिए जाने आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया. वहीं भाजपा ने नॉमिनेटेड सदस्यों से वोटिंग कराने का समर्थन किया. दोनों पक्षों के पार्षदों के जोरदार हंगामे के बीच नगर निगम की बैठक को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

दिल्ली नगर निगम अधिनियम कहता है कि मनोनीत सदस्य या एल्डरमैन सदन की बैठकों में मतदान नहीं कर सकते हैं. आम आमदी पार्टी का कहना है कि वह 10 दिनों के भीतर अदालत की निगरानी में मेयर चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. गत वर्ष दिसंबर के निकाय चुनावों में अपनी बड़ी जीत के बाद AAP के पास एमसीडी में बहुमत है, लेकिन एक गुप्त मतदान और क्रॉस वोटिंग परिणाम बदल सकते हैं. AAP की आतिशी ने कहा, ‘हम चुनाव चाहते हैं और हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक मेयर हो.’


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.