Media24Media.com: अमृत महोत्सव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अमृत महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label अमृत महोत्सव. Show all posts

राजभवन में आयोजित होगा मेरी माटी मेरा देश - अमृत कलश यात्रा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी ग्राम पंचायतों से भारत के शहीदों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की गई। प्रदेश के 33 जिलों के 146 विकासखंडों के अंतर्गत हर गांव से संग्रहित मिट्टी, राजभवन लायी जायेगी। इस अवसर पर राजभवन में 27 अक्टूबर 2023 को राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अमृत कलशों को राजधानी नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर पहुंचाया जायेगा। जहां विभिन्न राज्यों से लाई गई मिट्टी से शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

सी.आर.पी.एफ. एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वय से मेरी माटी मेरा देश - अमृत कलश यात्रा का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सी.आर.पी.एफ. के अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया। राज्यपाल ने भव्यतापूर्ण कार्यक्रम करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. सेक्टर मुख्यालय रायपुर के डी.आई.जी. एन.के.सिंह, 65वीं बटालियन के कमाण्डेंट वी. के. सिंह, असिस्टेंट कमाण्डेंट सी.आर.पी.एफ. राजकुमार चितला, नेहरू युवा केंद्र रायपुर के जिला समन्वयक अर्पित तिवारी उपस्थित थे। 

 


प्रोजेक्ट वीरगाथा 3.0 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आजादी के दिवानों और वीर जवानों की गाथाओं पर होंगे कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  आजादी के 75 वें वर्ष गांठ के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में देश के आजादी के दिवानों और सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों की गाथाओं पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वीरगाथा प्रोजेक्ट 3.0 के तहत किए जाने वाले इन आयोजनों में शासकीय और अशासकीय स्कूलों के कक्षा 3 से 12 वीं तक के स्कूली बच्चें विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

                               

प्रोजेक्ट वीरगाथा 3.0 में वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवानों की जीवन से मिली सीख, वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों का देश के लिए सर्वोच्च बलिदान, मेरे सपनों में रानी लक्ष्मीबाई, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन, आजादी के आंदोलन में आदिवासियों का योगदान आदि विषयों रखें गए है। विद्यार्थी इन विषयों पर आधारित कविता, कहानी, पेटिंग, मल्टीमीडिया प्रस्तुति देंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों को प्रस्तुति के पूर्व स्कूलों को Mygov पोर्टल पर प्रविष्टियां ऑनलाईन जमा होना शुरू हो चुका है। 

                                      
प्रविष्टियों के मामले में छत्तीसगढ़ अभी देश में चौथे स्थान पर है। छत्तीसगढ़ से 7979 प्रविष्टियों की जा चुकी हैं, इनमें शासकीय स्कूलों से 7638, निजी स्कूलों से 85 और सीबीएसई पाठयक्रम वाले स्कूलों से 256 प्रविष्टियां की जा चुकी हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाए और 15 सितम्बर के भीतर की समय सीमा में पोर्टल में एंट्री हो जाएं। छात्रों की ओर से स्कूल प्रविष्टियां जमा करेंगे फिर इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर सुपर 100 विजेता चयनित होंगे। यह चार श्रेणियों (कक्षा 3-5, 6-8, 9-10,11-12) में से 25 विजेता घोषित होंगे। प्रत्येक विजेता को 10 हजार रूपए की पुरस्कार राशि एक पदक और रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। भारत सरकार रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से इन विजेताओं को पुरस्कृत करेगा। राज्य, संघ राज्य क्षेत्र स्तर के 8 विजेता (प्रत्येक श्रेणी से 2 विजेता) होंगे। सुपर 100 विजेता इसमें शामिल नही होंगे। संबंधित राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश के विजेता वहां के प्रधान सचिव या सचिव शिक्षा द्वारा सम्मानित होंगे। जिला स्तर पर 4 विजेता (प्रत्येक श्रेणी से 1 विजेता) होगा। सुपर 100 व राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश के विजेता इसमें शामिल नहीं होंगे। 

जिला आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट, जिला उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा छात्रों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा सभी जिला नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्कूल  Mygov  पर 15 सितम्बर तक चार सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां अपलोड करें। सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रत्येक श्रेणी में शामिल हुए छात्रों की संख्या अपलोड करवाएं। इसके बाद 17 अक्टूबर तक कॉन्सेप्ट नोट के तहत दिए गए शीर्ष के अनुसार जिला नोडल अधिकारियों द्वारा प्रविष्टियों का जिला स्तरीय मूल्यांकन किया जाए।

जिला नोडल अधिकारी द्वारा पोर्टल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य के नोडल अधिकारियों को भेंजी जाएं। 19 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक राज्य नोडल अधिकारी द्वारा जिला नोडल अधिकारियों से प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाए और पोर्टल के जरिए सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां शिक्षा मंत्रालय (एमओई) को अग्रेषित की जाएं। 10 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित राष्ट्रीय स्तर समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर समिति द्वारा 15 दिसम्बर तक शिक्षा मंत्रालय को परिणाम प्रेषित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्रालय द्वारा 20 दिसम्बर तक रक्षा मंत्रालय (एमओडी) को परिणाम आगे भेंजे जाएंगे।

पीपला फाउंडेशन का आरंग में तिरंगा बाइक रैली, उत्साह के साथ भाग लेंगे देशभक्त

No comments Document Thumbnail

आरंग । आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनसामान्य में राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से  सोमवार 14 अगस्त को नगर के चर्चित सामाजिक संगठन पीपला फाउंडेशन द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। 


तिरंगा बाइक रैली प्रातः 9:15  बजे हाई स्कूल मैदान से कालेज चौंक तक मुख्य मार्ग से होते हुए निकलेगी।जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, भिलाई के सीआरपीएफ के जवान, आरंग पुलिस थाना के जवान, एन एस एस के छात्र, सृजन कोचिंग संस्थान के छात्र छात्राएं, च्वाइस कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के छात्र, मोरध्वज कोचिंग संस्थान के छात्र छात्राएं, बद्रीप्रसाद कालेज के छात्र छात्राएं, पीपला फाउंडेशन के सदस्यों सहित नगरवासी भाग लेंगे।

  फांऊडेशन के सदस्यों ने जनमानस से अधिकाधिक संख्या में तिरंगा बाइक रैली में सम्मिलित होकर तिरंगा का मान बढ़ाने की अपील की है।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फांऊडेशन के सदस्यों द्वारा इंदिरा चौक से पुलिस थाना तक मुख्य मार्ग पर तिरंगा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही नगर में तिरंगा झंडा वितरण करने की रूपरेखा तैयार की गई है।  फांऊडेशन के कुछ सदस्य जगन्नाथपुरी व विदेश यात्रा में मलेशिया जा रहे हैं। जिसे फाउंडेशन की टीम ने तिरंगा झंडा भेंटकर वहीं तिरंगा लहराने को कहते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री बघेल को ’’दास्ताने-ए-आजादी’’ कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सन्मति वेलफेयर सोसायटी जवाहरनगर रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से श्रीमती दुर्गा देवी शिक्षण समिति, सन्मति एवं पार्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 08 अगस्त को आयोजित ’’दास्ताने-ए-आजादी’’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के आडिटोरियम रायपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में डॉ. राकेश गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी, राजीव गुप्ता, मुकेश शाह, विजय चोपड़ा तथा आवेश तिवारी आदि शामिल थे।

मेरी माटी मेरा देश अभियान में किया जाएगा पौधरोपण

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ वसुधा वंदन कार्यक्रम तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 75 स्वदेशी पौधे लगाए जाएंगे। इस गतिविधि का आयोजन 9 अगस्त से 15 अगस्त तक संचालित होगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में वीरों को याद करते हुए शिला फलकम लगाया जाएगा और पंचप्रण शपथ ली जाएगी। आयोजित कार्यक्रम के साथ सेल्फी अपलोड की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के बाद राष्ट्रगान का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान को लेकर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने सभी जनपद पंचायत को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां करने को लेकर निर्देश दिए हैं।

जिला पंचातय सीईओ ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस अभियान के तहत मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन इसकी टैगलाइन है। वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी से प्रत्येक गांव में कम से कम 75 पौधारोपण किया जाना है। अमृत सरोवर के बंड पर जिस प्रकार पौधरोपण किया जा रहा है और इनकी देखरेख एवं रखरखाव संबंधित ग्राम एवं ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा ही की जा रही है। इसी तरह इस अभियान के तहत स्वदेशी पौधे वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के महात्मा गांधी नरेगा द्वारा तैयार नर्सरी के द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। अमृत सरोवर तालाब के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिस ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर नहीं है ऐसी स्थिति में किसी भी जलाशय के आसापास, पंचायत भवन, स्कूल, ऐसी भूमि जहां पर वृक्षारोपण के लिए पर्याप्त स्थल उपलब्ध हो तथा चारों ओर से बाउण्ड्री बनी हो वहां पर पौधे लगाए जाएंगे। 

देश के मुख्य कार्यक्रम में भेजेंगे गांव की मिट्टी-

जिला पंचातय सीईओ ने बताया कि मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत गांव की मिट्टी को एकत्रित करते हुए दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भेजा जाएगा। इस दौरान पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ लेते हुए अपनी सेल्फी को वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी होगा। जिसमें पंच-प्रण प्रतिज्ञा ली जाएगी, वसुदावंदन के तहत पौधें रोपे जाएंगे साथ ही वीरों के नामपट्टी शिलाफलकम लगाया जाएगा। वीरों, स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों का वंदन किया जाएगा और परिवारों का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुल उत्सव समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कुल उत्सवके समापन समारोह में शामिल हुई। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 75 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामयुक्त शिलालेख का भी लोकार्पण किया।

सुश्री उईके ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ी खेलकूद एवं संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका कन्हार’ के नये अंक सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़कर समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, सांसद अरूण साव, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सतीश अग्निहोत्री, विधायक बिलासपुर शैलेश पाण्डेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह एवं कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।


राज्यपाल सुश्री उईके ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगीत, राजगीत एवं विश्वविद्यालय की कुलगीत का सम्मानपूर्वक गायन हुआ। सुश्री उईके ने जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी एवं पण्डित मदनमोहन मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी सच्चे जननायक थे। सभी वर्ग में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अटल जी की प्रतिमा से प्रेरणा लेकर देश को नयी बुलंदियों पर ले जाने के लिए छात्रों और युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने अटल जी के साथ बिताये महत्वपूर्ण अवसरों को लोगों के साथ शेयर किया। उन्होंने शैक्षणिक एवं अन्य उपलब्धियां हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्य वक्ता एवं पूर्व मुख्य न्यायाधीश सतीश अग्निहोत्री ने कहा कि अटल जी सही मायने में राजनेता थे। वसुधैव कुटुम्बकम के भारतीय दर्शन पर उनका अटूट विश्वास था। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए उन्होंने काम किया। उन्होंने कई उदाहरण देकर वसुधैव कुटुम्बकम का वास्तविक अर्थ भी समझाया। कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने पौधे एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से युक्त टोकरी भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी से समारोह को अवगत कराया। आभार ज्ञापन कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे ने आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति एलपी पटेरिया, सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति वंशगोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। इकतालीसवां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस मेले का उद्घाटन किया। आजादी के पचहत्तरवें वर्ष में आयोजित इस मेले में अमृत महोत्सव की झलक देखने को मिलेगी। इस बार मेले की थीम वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबलहै।


 

इस थीम के आधार पर छत्तीसगढ़ पवेलियन को भी सजाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक सारांश मित्तर ने इस पवेलियन का उद्घाटन किया। वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबलकी अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूह, हैंडलूम, हस्तशिल्प, हर्बल और कृषि विभाग के स्टॉल लगाए गए हैं।



वहीं, इक्कीस नवंबर को राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा, जहां प्रदेश की समृद्ध लोक कला और संस्कृति का लोक कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। चौदह से सत्ताईस नवंबर तक आयोजित होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उनतीस राज्यों सहित सभी केंद्रशासित प्रदेश शामिल हो रहे हैं। मेले में सभी राज्य अपनी प्रगति के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र की विशेषता के अनुसार अपने औद्योगिक, कृषि और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज बलरामपुर-रामानुजगंज, धमतरी, बालोद, रायगढ़ और मुंगेली सहित विभिन्न जिलों में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को विधिक सेवाओं के अलावा विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। बलरामपुर में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प में बयालीस हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत श्रवण यंत्र, ट्राईसिकल, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, राशन कार्ड सहित किसानों को सरसों बीज का वितरण किया गया।



उधर, मुंगेली जिले में आयोजित शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत तेरह हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, तेरह विद्यार्थियों को जाति, निवास तथा आय प्रमाण पत्र, तीन हितग्राहियों को नवीन जॉब कार्ड, दस हितग्राहियों को मिनी किट, सात हितग्राहियों को व्हील चेयर और ट्रायसायकल, नौ हितग्राहियों को राशनकार्ड और सात हितग्राहियों को जाल, आईस बॉक्स तथा प्लेक्टान ग्रोवर प्रदान किया गया। वहीं, धमतरी और बालोद के कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, स्वच्छता में पाटन ईस्ट जोन में पहले और देश में दूसरे स्थान पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने देशभर में परचम लहराया है। छोटे शहरों की कैटेगरी में दुर्ग जिले के पाटन ने ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान पाया है। वहीं स्वच्छ शहरों में अंबिकापुर ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की श्रेणी में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता में बाजी मारी है।  



छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया ने आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी के हाथों  सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव आर एक्का, सूडा के सीईओ एवं मिशन डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे , एडिशनल सीईओ आशीष टिकरिया भी उपस्थित रहे। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर राज्य में पहले नंबर और कोरबा दूसरे नंबर पर रहा।

ईस्ट जोन में 25- 50 हजार आबादी की श्रेणी में सिटीजन फीडबैक अवॉर्ड से बलौदाबाजार पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में छत्तीसगढ़ के आठ शहरों ने बाजी मारी है. इनमें से सात नगरीय निकाय पहले नंबर पर और एक दूसरे स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि पर सभी नागरिकों को बधाई देते हुये कहा है कि सभी नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता से राज्य के इतने शहरों को पुरस्कार मिला है ।

स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार समारोह शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने विजयी नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया। शुक्रवार को इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में विजयी शहरों का ऐलान किया गया। इंडियन स्वच्छता लीग में अलग-अलग वर्गों के तहत 15 हजार से कम आबादी वाले नगरीय निकायों में भटगांव और माना कैंप, 15 से 25 हजार की आबादी में खैरागढ़, 25 से 50 हजार की आबादी वाले निकाय में जशपुर नगर और कोंडागांव, 50 हजार से 1 लाख में बिरगांव, 1 लाख से 3 लाख की आबादी में अंबिकापुर प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं, वहीं 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रायपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

पाटन स्वछता में अग्रणी क्यों....

1. गरबा गरबा गरबा बाड़ी और स्वच्छता के कन्वर्जेंस का इंटीग्रेटेड मॉडल, 2. देश का सर्वप्रथम आई ई सी एक्सपेरियेंस जोन, 3. देश का सर्वप्रथम 5 स्टार छोटा शहर, 4. देश का प्रथम ODF शहर, 5. यहाँ के नागरिक स्वच्छता सुविधाओं से पूरी तरह संतुष्ट होने के कारण शहर सिटीजन फीडबैक में आगे, 6. छोटे शहरों का प्रदेश में पहला मलबा प्रसंस्करण प्लांट, 7. पूरे देश हेतु रोल मॉडल 3 मार्च को समस्त राज्य की टीम द्वारा भ्रमण, 8. अर्बन गोठान का उत्कृष्ठ कार्य के साथ कचरा और गोबर का 100 प्रतिशत खाद निर्माण, 9. मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों का इलाज

ऐसे हुआ सर्वे- स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 हेतु राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों ने भाग लिया है। इस हेतु विगत 08 माह से लगातार सर्वे की टीम निकायों के भ्रमण पर रही है। सर्वे की टीम द्वारा निकायों में मिशन क्लीन सिटी, स्वच्छता श्रृंगार, सुविधा 24, गोधन न्याय योजना, निदान-1100, निष्ठा आदि राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का निरीक्षण किया। निकायों के निरीक्षण उपरान्त ओडीएफ की स्थिति पूर्व वर्षों की तरह ही अच्छी पायी गई।

राज्य शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित जन-जागरण प्रतिनिधियों जैसे महापुरूषों की प्रतिमाओं की नागरिकों द्वारा साफ-सफाई, चौराहों की ब्रांडिंग, स्मारकों का रख-रखाव आदि में भी राज्य के निकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार बनी। छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल...राज्य ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मान समारोह में शामिल होने दिल्ली भेजा

स्वच्छता सर्वेक्षण का सम्मान समारोह में पुरस्कार लेने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रत्येक शहर से स्वच्छता दीदी को  दिल्ली भेजा है। इनमें पाटन- लता मंडलेश, अंबिकापुर -शशिकला सिन्हा, भिलाई चरोदा -सुनीति वर्मा, चिरिमीरी- अनामिका विश्वकर्मा,अकलतरा -गौरी बाई खांडे,बलोदा बाजार -सुभाषिनी शेंद्रे, बलरामपुर- कलमनी देवी, कवर्धा -निशा खान, जशपुर नगर- राखी सिंह, विश्रामपुर -भारती गुप्ति और खोंगापानी से सुधा मिश्रा एवं सम्बंधित नगरीय निकायों के अध्यक्ष, सीएमओ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि किसी भी शहर या राज्य ने ये पहल नहीं की है।

स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, नगरीय निकायों में किया जा रहा विशेष आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हुआ है। राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों और संस्थानों द्वारा इस पखवाड़े के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज स्वच्छता रैली निकाली गई। यह रैली नेहरू मंच से शुरू होकर कुम्हड़ाघाट पहुंची, जहां परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल हुए।



वहीं, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर इंडियन स्वच्छता लीग के तहत आज नगर पालिका परिषद महासमुंद में शहर की साफ-सफाई की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसी तरह, धमतरी में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और प्रतिबंधित पॉलीथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्टेशनों में निरीक्षण और श्रमदान के साथ ही सफाई कर्मचारियों को उपकरण और सुरक्षात्मक गियर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

भारी बारिश में भी उत्साह से मनाया आज़ादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

No comments Document Thumbnail

अभनपुर। लगातार भारी बारिश के बाद भी स्कूलों में पूरे उत्साह के साथ देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया गया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार इस बार स्कूलों को निर्देशित किया गया था कि कोई भी सांस्कृतिक आयोजन नही किया जाना है। केवल ध्वजारोहण कर सम्मानपूर्वक राज्यगीत,राष्ट्रगान किया जाने का निर्देश था। अभनपुर विकासखंड के शासकीय एस.आर.बंजारे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्रु में स्वतंत्रता दिवस में बच्चों समेत अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बहुत अधिक बारिश की चेतावनी थी।


लगातार तेज बारिश हो रही थी
, परंतु स्कूल में बच्चों का उत्साह कम नही हो रहा था। पूरे शिक्षक स्टाफ़ भी देशभक्ति से ओतप्रोत थे। ध्वजारोहण ग्राम के सरपंच रामदीन यादव के द्वारा किया गया। उपसरपंच भूमिका लच्छुबंजारे , विधायक प्रतिनिधि दयाराम जांगडे, राधेश्याम बंजारे अध्यक्ष को - आपरेटिव मर्यादित ,राजेश वर्मा अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति कुर्रु,सुरेश वर्मा सदस्य एसएमडीसी कुर्रु चंदन सिंह परिहार(भूत पूर्व सैनिक),



पवन वर्मा(पंच), चंद्रशेखर वर्मा, प्राचार्य ऐलेक्जेंडर तिग्गा ,सोहन लाल मैथिल, हेमन्त कुमार साहू ,पी.पटेल , तिज़ऊ राम तारक, कृष्ण कुमार साहू, लोकेश कुमार साहू, सुभाष मानिकपुरी, नारायण साहू, जी.पी.ऐनेश्वरी, गरिमा देवांगन, दीप्ति भगत, सार्वीशुक्ला, योगिताबाली धनगर, लोकेश्वर साहू ,जितेंद्र महेश्वरी,रमेश मिश्रा, तेजराम वर्मा प्रभारी प्रधानपाठक मिडिल स्कूल, कोमल साहू प्रधानपाठक  समेत समस्त स्टाफ़ हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल उपस्थित रहे।

शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 20 से ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम का होगा आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम 20 से 30 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी कलेक्टरों, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को स्कूलों में ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

                    आजादी का अमृत महोत्सव: ‘‘हमर तिरंगा अभियान’’

सचिव स्कूल शिक्षा द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस वर्ष 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगाके नाम से जन समुदाय के साथ मिलकर सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से जन-जन में देशभक्ति की भावना का प्रचार-प्रसार करना, शहीदों की गाथाएं जन-जन तक पहुंचाना एवं सभी नागरिकों में देश के प्रति समर्पित रहने की भावना विकसित करते हुए वर्तमान सन्दर्भ में आजादी के असली अर्थ को समझाते हुए निरक्षरता के चंगुल से आजादी पाकर सभी को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराना है।

11वीं और 12वीं के बच्चों को दिखाई जाएंगी गांधीफिल्म

‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम की इन्हीं भावनाओं से ओत-प्रोत होकर 20 से 30 अगस्त 2022 के मध्य  राज्य के सभी सरकारी, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में समुदाय को साथ लेकर विभिन्न कार्यक्रमों को समारोहपूर्वक धूम-धाम से आयोजित किया जाएगा। सभी ग्रामों में इन आयोजनों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। राज्य में 20 अगस्त से 30 अगस्त 2022 तक हमर तिरंगाकार्यक्रम के तहत स्कूलों में प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ कक्षा ग्यारहवी एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को निकट के थियेटर अथवा स्मार्ट कक्षाओं में ‘‘गांधी’’ फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म के प्रदर्शन हेतु जिले में तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।

स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम

कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि जिले में उपलब्ध सिनेमा हाल से संपर्क कर शासन की ओर से 20 से 30 अगस्त 2022 तक प्रतिदिन स्कूल अवधि के दौरान किसी उचित समय का निर्धारण कर एक शो कक्षा ग्यारहवी एवं बारहवी के बच्चों के लिए निःशुल्क दिखाया जाना तय करवाएं। जिले में उपलब्ध थियेटर जहां इन शो का प्रदर्शन किया जा सके एवं उनके आस-पास की शालाओं को मैपिंग करते हुए थियेटर में बैठक क्षमता के आधार पर शालाओं को इस अवधि में उनके विद्यार्थियों को शो के लिए समय पर लाने की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित करें। 

ध्यान रखें कि शालाओं से निर्धारित संख्या में बच्चे इस शो को देखने समय पर उपस्थित होने चाहिए। शासकीय शालाओं के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देते हुए साथ-साथ कुछ निजी शालाओं को भी इस कार्यक्रम का लाभ लेने हेतु आवश्यक सुविधा प्रदान करें। ट्विनिंग ऑफ स्कूल (Twinning of School) कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े निजी शालाओं को उनके यहां उपलब्ध बस सुविधा का लाभ शासकीय शालाओं के बच्चों को थियेटर में लाने एवं निर्धारित समय पर उन्हें वापस छोड़ने के लिए उपयोग में लाया जा सके।

 जिले के स्कूलों के बच्चों के रोस्टर इस प्रकार से बनाए जाएं कि अधिकतम बच्चों को इस फिल्म को देखने का अवसर मिल सके। बच्चों को निर्धारित तिथि में फिल्म दिखाने लेकर जाने के संबंध में पालकों को सूचित करने के साथ-साथ उनसे सहमति एवं अन्य प्रक्रिया भी पूरी करवा ले। बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएं। जिन शालाओं के आसपास थियेटर नहीं है वहां के बच्चों को यदि उस शाला में स्मार्ट कक्षाएं उपलब्ध है, 

या अन्य संसाधनों से प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से फिल्म दिखाए जाने की सुविधा सुलभ हो तो उसका उपयोग किया जा सकता है। उपरोक्तानुसार सभी आवश्यक तैयारियां करते हुए ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार, कोरोना प्रोटोकोल का कड़ाई से पालन करते हुए बड़ी संख्या में जन समुदाय की सहभागिता एवं सभी ओर देशभक्ति का माहौल बनाने की दिशा में सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं।

वीर शहीदों के परिवार के सम्मान में हुआ आयोजन,शाल श्रीफल और तिरंगा देकर किया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। आजादी के अमृत महोत्सव की 75वी वर्षगांठ पर  श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल महासमुंद) में वीर शहीदो के परिवार का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिले में निवासरत वीर शहीदों के परिवार कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्यगीत अरपा पैरी के धार गायन से हुई। बाद वीर शहीदों के छायाचित्र में माल्यार्पण किया गया। इसके बाद नक्सल व आतंकी हमलों में राज्य व जम्मू कश्मीर में हमलों में शहीद हुए सैनिकों व वीर जवानों के वीरगाथा सभी उपस्थित नागरिकों को सुनाया गया।



कार्यक्रम में सर्वप्रथम उदबोधन में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगाठ पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास स्थान में व राज्य के सभी जिले में वीर शहीदों के परिवार के सम्मान में कार्यक्रम हमर तिरंगा का आयोजन हेतु निर्देश दिया है। ताकि जो वीर जवान राज्य व देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए शहीद हुए हैं, उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद रख सके और शहीद परिवार का सम्मान कर सके।



कार्यक्रम में जिले के 21 शहीद के परिवार निवासरत हैं। सभी परिजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा शहीद परिवारों का अभिवादन कर परिचय प्राप्त किया व अतिथियों द्वारा शहीद परिवारों को श्रीफल शाल व स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया गया। देश भक्ति गीतों का गायन किया गया। शहीदों के सम्मान में सभी उपस्थित अतिथियों ने मंच पर अपनी भावनाएं व विचार व्यक्त किए।]



मुख्य अतिथि व वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल थीं। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पटेल, गजेंद्र साहू जनपद अध्यक्ष बसना अन्य जनप्रतिनिधि ,जिला कलेक्टर नीलेश  क्षीरसागर, पंकज राजपूत जिला वनमंडल अधिकारी,जिला पंचायत सीईओ एस आलोक आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन रूपेश तिवारी ने किया व राज्यगीत सुरेंद्रदास मानिकपुरी द्वारा गायन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा किया गया जिनके द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुन्जे के अलावा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एसडीओपी पिथौरा विनोद मिंज, एसडीओपी बागबाहरा कपिल चंद्रा, एसडीओपी महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा, एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले, एसडीओपी यातायात राजेश देवांगन व जिले के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।

हर घर तिरंगा अभियान : नावों पर सवार होकर महानदी में निकाली रैली

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरशोर से जारी है। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर इस वर्ष केन्द्र सरकार ने तेरह से पंद्रह अगस्त तक सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आव्हान किया है। इसके तहत जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर क्षेत्र स्थित बरेकेलकला गांव से भाजपा पदाधिकारियों ने तिरंगा रैली निकाली। यह रैली नावों पर सवार होकर महानदी में निकाली गई।



इसी तरह, राजनांदगांव जिले में गौठानों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है। इन महिलाओं ने तिरंगा झंडा तैयार किया है, जिसे गांव-गांव में सशुल्क बांटा जा रहा है। बोरी गांव में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में झंडा वितरण के बाद जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं, जिले के डोंगरगांव में भाजपा महिला मोर्चा ने भी जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की।

इसी कड़ी में राजनांदगांव में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक भी हुई। इसमें हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर विचार-विमर्श कर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत शहर और गांवों में कुल मिलाकर पचहत्तर जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, दुर्ग में भी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय परिसर से अग्रसेन चौक तक रैली निकाली।

इधर, अभियान के तहत सरगुजा के दूरस्थ वनांचल पहाड़ी गांव खर्रा नगर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा लोगों के घरों में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी खासा उत्साह नजर आया। 

 नवा रायपुर में एक वॉकथान का आयोजन 12 को

इस बीच, आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ द्वारा बारह अगस्त को अटल नगर नवा रायपुर में एक वॉकथान का आयोजन किया जाएगा। यह वॉकथान नवा रायपुर के सेक्टर-तीस स्थित सद्भावना अस्पताल से सुबह सात बजे शुरू होगी, जो नवागांव, मिनी मार्केट होती हुई सेक्टर-अट्ठाईस में समाप्त होगी। इस वॉकथान में बीएसएफ के जवानों के अलावा विद्यार्थी, शासकीय कर्मचारी और आम लोग भी शामिल होंगे।

वहीं, हमर तिरंगा अभियान के तहत कोरिया जिले में पांच महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तिरंगा झंडा तैयार किया जा रहा है। इन महिला समूहों ने अब तक छह हजार से अधिक झंडे बना लिए हैं। इनकी बिक्री के लिए कलेक्टोरेट परिसर में स्टॉल लगाया गया है। 

 शहीद के परिजनों का 13 को सम्मान

पचहत्तरवें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तेरह अगस्त को राज्य में  शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह सम्मान प्रदान करेंगे। वहीं, विभिन्न जिलों में मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि शहीदों के परिजनां को सम्मानित करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य बल और केंद्रीय बलों के ऐसे जवान, जिनकी शहादत सैन्य बलों में पदस्थापना के दौरान ड्यूटी करते समय हुई है, उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.