Media24Media.com: #दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label #दुष्कर्म. Show all posts

RAIPUR NEWS : माइग्रेन ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, नौकरी के नाम पर 44 लाख ऐंठे

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र से महिला को बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म और करीब 44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मध्यप्रदेश निवासी आशाराम चौधरी ने खुद को बैगा बताकर महिला का माइग्रेन ठीक करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे अलग-अलग किस्तों में करीब 44 लाख रुपये ले लिए। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।


पीड़िता की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने आरोपी आशाराम चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म, ठगी और धमकी से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

बीमारी ठीक करने के बहाने बनाया भरोसा

जानकारी के मुताबिक पीड़िता एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसे माइग्रेन की शिकायत थी। इसी दौरान उसकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी आशाराम चौधरी से हुई, जो अभनपुर में किराए के मकान में रहता था।

महिला का आरोप है कि आशाराम ने खुद को बैगा बताते हुए झाड़-फूंक और अन्य तरीकों से उसकी बीमारी ठीक करने का दावा किया। बीमारी ठीक करने के बहाने उसने महिला का विश्वास हासिल कर लिया। इसके बाद वह महिला को नौकरी और भविष्य से जुड़ी बातों का हवाला देकर अपने प्रभाव में लेने लगा।

नौकरी लगवाने का झांसा, 44 लाख रुपये लिए

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद अलग-अलग वजहों से उससे रकम की मांग की गई। महिला ने आरोपी को अलग-अलग किस्तों में करीब 44 लाख रुपये दे दिए। हालांकि, इसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी और आरोपी ने रकम वापस करने से इनकार कर दिया।

दुष्कर्म के बाद धमकी देने का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दी। सामाजिक लोक-लाज और आरोपी की धमकी के चलते महिला ने लंबे समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

नौकरी नहीं लगने और रकम वापस नहीं मिलने पर जब महिला ने आरोपी से पैसे लौटाने की मांग की तो उसने कथित तौर पर रकम लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी दी।

पति को बताई पूरी बात, फिर थाने पहुंची महिला

काफी समय तक परेशान रहने के बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद वह पति के साथ अभनपुर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी आशाराम चौधरी फरार हो गया। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले में महिला के आरोपों और पैसों के लेनदेन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

महिला हत्याकांड का खुलासा: साइकिल से पीछा कर महिला को बनाया निशाना, दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और एक अन्य महिला से मारपीट व छेड़छाड़ के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और मुजगहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अकेली महिलाओं का पीछा कर उन्हें निशाना बनाता था।


खाली प्लॉट में मिला था महिला का शव

पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में एक महिला का शव मिला था। महिला के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दूसरी महिला से मारपीट और छेड़छाड़

इसी दौरान 5 अगस्त की रात सेजबहार इलाके में एक अन्य महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना सामने आई। महिला ने पुलिस को बताया कि घर लौटते समय एक युवक ने पीछे से आकर उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे नाली में धक्का देकर मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 8 से अधिक टीमें गठित कीं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही पुराने आपराधिक मामलों में शामिल रहे और हाल ही में जेल से बाहर आए आरोपियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई गई।

जांच के दौरान पुलिस को सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या और दूसरी महिला के साथ मारपीट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

साइकिल से पीछा कर महिला को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी ने महिला को अकेले जाते देखा और साइकिल से उसका पीछा किया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद उसने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ झूमाझटकी की। इसके बाद महिला को घटनास्थल के पास पानी में गिरा दिया।

पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाने तथा उसके मुंह-नाक को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल फोन लेकर साइकिल से मौके से फरार हो गया।

मोबाइल, साइकिल और कपड़े बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल साइकिल और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पहले भी गंभीर अपराध में जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। मुजगहन थाने में वर्ष 2017 में दर्ज दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के मामले में उसे अदालत से 10 वर्ष के कारावास की सजा हुई थी। इसके अलावा टिकरापारा थाने में वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले इस तरह की और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

रिश्तों को किया शर्मसार: भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, CCTV से खुला राज

No comments Document Thumbnail

 उत्तर प्रदेश के इटावा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर एक युवक ने अपनी ही चाची के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के मुताबिक घटना इटावा के बलरई थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का पति रोजगार के सिलसिले में गुजरात में रहता है, जबकि महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि मंगलवार रात रिश्ते में भतीजा लगने वाला मिथुन उर्फ लोली घर में घुस आया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा।

महिला ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देगा।

बताया जा रहा है कि घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वहीं, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बलरई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फुटपाथ पर दरिंदगी के बाद हत्या, 8 दिन तक फरार रहा आरोपी आखिर गिरफ्तार, इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

No comments Document Thumbnail

 अंबिकापुर, 10 अप्रैल। शहर में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के 8 दिन बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा गया, जिस पर ₹35,000 का इनाम घोषित था।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। गिरफ्तारी के बाद सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को अंबिकापुर लाने के लिए रवाना हो गई है।

3 अप्रैल की रात हुई थी वारदात

यह घटना 3 अप्रैल की दरमियानी रात महामाया द्वार के पास हुई थी, जहां फुटपाथ पर सो रही एक महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल बन गया था।

इनाम घोषित कर तेज की गई थी तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज और डीआईजी स्तर पर आरोपी की जानकारी देने वालों के लिए ₹35,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS : शराब पार्टी के बाद हैवानियत: विधवा को जबरन ले जाकर किया दुष्कर्म, तीसरा आरोपी फरार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : बालोद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि शराब पार्टी से लौट रहे तीन युवकों ने उसे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद गांव में ही पंचायत के जरिए मामला दबाने की कोशिश की गई।


जानकारी के अनुसार घटना 22 फरवरी 2026 की रात की है। Balod Police Station क्षेत्र के एक गांव में आरोपी रोशन कुमार साहू (24) के घर शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान वहां से लौट रहे विकास सिन्हा (26) की नजर गांव के नल के पास खड़ी 37 वर्षीय विधवा महिला पर पड़ी।

बताया जा रहा है कि विकास ने अपने साथी कमल कुमार सेन (23) को फोन किया। दोनों ने मिलकर महिला को जबरन उठाया और करीब 300 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने रोशन कुमार साहू को भी फोन कर बुलाया। आरोप है कि रात करीब 12 बजे तक तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद मामला पहले गांव के स्तर पर ही सुलझाने की कोशिश की गई। Bonifas Ekka (एसडीओपी) के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ग्रामीण बैठक में आरोपियों से 40-40 हजार रुपये दंड लेकर मामला वहीं खत्म कर दिया गया। लेकिन जब उसे न्याय नहीं मिला तो वह सीधे बालोद थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद 13 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई। Monika Thakur (एएसपी) ने बताया कि यह गंभीर मामला है। पुलिस ने आरोपी विकास सिन्हा और कमल कुमार सेन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी रोशन कुमार साहू की तलाश जारी है।

Shishupal Sinha (टीआई) के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 87, 70(1) और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता का विवाह प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था, लेकिन पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। वहीं फरार आरोपी रोशन कुमार साहू वार्ड क्रमांक-10 का पंच बताया जा रहा है, जबकि विकास सिन्हा बाजार का ठेकेदार और कमल कुमार सेन पेशे से ड्राइवर है।

मंदिर में शादी का झांसा, फिर दरिंदगी: एक दिन में दो बार रेप, आखिर में मौत, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 जगतसिंहपुर (ओडिशा)। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवती के साथ एक ही दिन में दो अलग-अलग आरोपियों ने दुष्कर्म किया और बाद में उसे चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार यह घटना 22 फरवरी की है। उस दिन सुबह करीब 10 बजे युवती अपने प्रेमी सोमनाथ ओझा के साथ घर से निकली थी। दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी। प्रेमी ने युवती को शादी का झांसा देकर जगतसिंहपुर स्थित सरला मंदिर बुलाया था।

मंदिर पहुंचने के बाद शादी करने के बजाय आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।

मदद के बहाने दूसरा आरोपी बना दरिंदा

घटना के बाद युवती रहमा बस स्टैंड पर काफी देर तक अकेली और परेशान हालत में खड़ी रही। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा, जिसकी पहचान झारखंड के धनबाद निवासी शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई।

उसने युवती को अकेला देखकर मदद की पेशकश की और भरोसा दिलाया कि वह उसे सुरक्षित जगह पहुंचा देगा।

किराए के मकान में ले जाकर फिर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक युवती को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पारादीप स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया। वहां उसने युवती को मकान की छत पर ले जाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।

इसके बाद अपराध छिपाने और सबूत मिटाने की नीयत से आरोपी ने युवती को चार मंजिला इमारत की छत से नीचे धक्का दे दिया। नीचे गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन सुबह युवती का शव बरामद किया गया।

भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 22 फरवरी की शाम जब युवती घर नहीं लौटी तो 23 फरवरी को उसके भाई ने तिरतोल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उसी दिन युवती का शव मिलने के बाद अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। बाद में 25 फरवरी को भाई ने पारादीप मॉडल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर अपनी बहन के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रेमी सोमनाथ ओझा के खिलाफ बीएनएस की धारा 87, 75(2), 79, 69 और 64(2)(m) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे आरोपी शुभम कुमार सिंह पर बीएनएस की धारा 140(3), 103(1), 64(1), 64(2)(i) और 238 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

इलाके में आक्रोश, जांच जारी

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी सबूतों को जांच में शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हैवानियत: प्रेमी ने छोड़ा, अजनबी ने रेप कर युवती को छत से फेंका

No comments Document Thumbnail

 जगतसिंहपुर (ओडिशा)। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 23 वर्षीय युवती के साथ हुई निर्मम वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोप है कि पहले उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और छोड़ दिया, फिर मदद के बहाने आए एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके साथ दरिंदगी कर उसे चार मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार घटना 22 फरवरी की है, जब युवती अपने प्रेमी के साथ घर से निकली थी। युवक ने शादी का वादा कर उसे मंदिर बुलाया, लेकिन कथित तौर पर उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर यौन उत्पीड़न किया और बाद में बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गया।

बस स्टैंड पर अकेली बैठी युवती के पास झारखंड का रहने वाला एक व्यक्ति बाइक से आया और मदद की पेशकश की। पुलिस के मुताबिक वह उसे पारादीप शहर स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया, जहां उसने फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने युवती को इमारत की छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगली सुबह उसका शव बरामद हुआ।

परिजनों ने बताया कि युवती के घर न लौटने पर 22 फरवरी की शाम को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 23 फरवरी को शव मिलने के बाद पहले अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज हुआ, लेकिन 25 फरवरी को भाई की शिकायत पर रेप और हत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं — अपहरण, दुष्कर्म और हत्या — के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना पर नवीन पटनायक ने कड़ी निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।

मृत प्रेमी के दोस्त ने कॉलेज छात्रा को ब्लैकमेल कर 3 साल तक किया दुष्कर्म

No comments Document Thumbnail

 भोपाल : मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पिपलानी थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ तीन साल तक ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी, भिंड निवासी कुलदीप भदौरिया, पीड़िता के मृत प्रेमी का दोस्त था। उसने पीड़िता की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया।


मामले का खुलासा

पुलिस के अनुसार, लगभग पांच साल पहले पीड़िता की मुलाकात अपने प्रेमी के जरिए कुलदीप से हुई थी। 2021 में पीड़िता के प्रेमी की करंट लगने से मृत्यु हो गई। इसके बाद कुलदीप ने सहानुभूति जताने के बहाने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। उसने पीड़िता की तस्वीरों में छेड़छाड़ कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया, धमकी दी कि वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

भय और दबाव में जी रही पीड़िता को आरोपी होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। यह सिलसिला 2021 से 2024 तक जारी रहा। आखिरकार, पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिन्होंने उसे हिम्मत देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर पिपलानी थाने में शुरुआत में जीरो पर मामला दर्ज किया गया। बाद में, चूंकि घटनास्थल बजरिया थाना क्षेत्र में था, केस को बजरिया थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कुलदीप भदौरिया के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सामाजिक जागरूकता

यह घटना महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और शोषण जैसे अपराधों की गंभीरता को दर्शाती है। समाज और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए कदम उठाने होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.