Media24Media.com: फुटपाथ पर दरिंदगी के बाद हत्या, 8 दिन तक फरार रहा आरोपी आखिर गिरफ्तार, इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फुटपाथ पर दरिंदगी के बाद हत्या, 8 दिन तक फरार रहा आरोपी आखिर गिरफ्तार, इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Document Thumbnail

 अंबिकापुर, 10 अप्रैल। शहर में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के 8 दिन बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा गया, जिस पर ₹35,000 का इनाम घोषित था।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। गिरफ्तारी के बाद सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को अंबिकापुर लाने के लिए रवाना हो गई है।

3 अप्रैल की रात हुई थी वारदात

यह घटना 3 अप्रैल की दरमियानी रात महामाया द्वार के पास हुई थी, जहां फुटपाथ पर सो रही एक महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल बन गया था।

इनाम घोषित कर तेज की गई थी तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज और डीआईजी स्तर पर आरोपी की जानकारी देने वालों के लिए ₹35,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.