Media24Media.com: हैवानियत: प्रेमी ने छोड़ा, अजनबी ने रेप कर युवती को छत से फेंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हैवानियत: प्रेमी ने छोड़ा, अजनबी ने रेप कर युवती को छत से फेंका

Document Thumbnail

 जगतसिंहपुर (ओडिशा)। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 23 वर्षीय युवती के साथ हुई निर्मम वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोप है कि पहले उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और छोड़ दिया, फिर मदद के बहाने आए एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके साथ दरिंदगी कर उसे चार मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार घटना 22 फरवरी की है, जब युवती अपने प्रेमी के साथ घर से निकली थी। युवक ने शादी का वादा कर उसे मंदिर बुलाया, लेकिन कथित तौर पर उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर यौन उत्पीड़न किया और बाद में बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गया।

बस स्टैंड पर अकेली बैठी युवती के पास झारखंड का रहने वाला एक व्यक्ति बाइक से आया और मदद की पेशकश की। पुलिस के मुताबिक वह उसे पारादीप शहर स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया, जहां उसने फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने युवती को इमारत की छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगली सुबह उसका शव बरामद हुआ।

परिजनों ने बताया कि युवती के घर न लौटने पर 22 फरवरी की शाम को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 23 फरवरी को शव मिलने के बाद पहले अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज हुआ, लेकिन 25 फरवरी को भाई की शिकायत पर रेप और हत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं — अपहरण, दुष्कर्म और हत्या — के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना पर नवीन पटनायक ने कड़ी निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.