Media24Media.com: #कोरोना वायरस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कोरोना वायरस. Show all posts
Showing posts with label #कोरोना वायरस. Show all posts

Covid-19 in India : महाराष्ट्र में 45, दिल्ली में 23 नए मरीज: कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

No comments Document Thumbnail

 Covid-19 in India : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (COVID-19) का खतरा बढ़ता दिख रहा है। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में कोरोना के कुल 312 सक्रिय केस दर्ज किए गए हैं। इनमें दिल्ली से 23, हरियाणा से 5, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 45 , उत्तर प्रदेश से 4, कर्नाटक से 16, केरल से 95, तमिलनाडु से 66, पुडुचेरी से 10, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से 1-1 केस की पुष्टि हुई है।


दिल्ली में सतर्कता बढ़ी, मास्क पहनना अनिवार्य

दिल्ली में गुरुवार तक कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और अस्पतालों को अलर्ट किया। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को बेड, दवाइयों, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य संसाधनों की तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, मास्क पहनने के नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार पूरी तरह से तैयार है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

गाजियाबाद में मिले 4 नए मरीज

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। इनमें एक 18 वर्षीय युवती, जो बृज विहार की रहने वाली है और यशोदा अस्पताल में भर्ती है। वहीं, वसुंधरा के दंपती भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जो हाल ही में बेंगलुरु से लौटे थे।

देशभर में नए वैरिएंट का खतरा

मामलों में बढ़ोतरी के पीछे नए वैरिएंट JN.1 और उसके सब-वैरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि अभी तक इन नए वैरिएंट्स की गंभीरता को लेकर पूरी जानकारी नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि सतर्कता ही बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।

राज्यवार कोरोना केस (ताजा अपडेट)

दिल्ली – 23
हरियाणा – 5
गुजरात – 33
महाराष्ट्र – 45
उत्तर प्रदेश – 4
कर्नाटक – 16
केरल – 95
तमिलनाडु – 66
पुडुचेरी – 10
पश्चिम बंगाल – 1
सिक्किम – 1
सरकार की तैयारी

देशभर के अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए विशेष बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाइयों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग लोकनायक अस्पताल दिल्ली में की जाएगी।

Chhattisgarh Update : कोरोना से निपटने तैयारी तेज

No comments Document Thumbnail
रायपुर : बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिलासपुर के सभी निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों को कोविड सेंटर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिलासपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बी.एस. उइके ने बताया कि पहले चरण में निजी अस्पतालों के करीब दो सौ अस्सी बिस्तरों को सर्व-सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, महासमुंद जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामलों की तत्काल जांच और बेहतर सेवा देने के लिए फीवर क्लीनिक तथा ट्रू नाॅट प्रणाली का उन्नयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डाॅक्टर एस.पी. वारे ने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच की सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा।




अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने किया प्रदर्शन



इधर, नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में कोरोना संक्रमण से एक और कर्मचारी की मौत होने और अस्सी से अधिक कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन ने आज प्रदर्शन किया। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इंद्रावती भवन में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यहां पांच हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी करते हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर इंद्रावती भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित कर चैदह दिनों के लिए इसे बंद कर दिया जाना चाहिए।




कोरिया में 8 दिसम्बर तक गतिविधियों पर रोक


कोरिया जिले के कलेक्टर एस.एन. राठौर ने नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र में आज से लेकर आठ सितंबर तक सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

वहीं, जांजगीर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने पर इस कार्यालय को पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

इस बीच, बस्तर जिला कलेक्टर ने जगदलपुर में धरमपुरा स्थित कोविड सेंटर में अव्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कोविड सेंटर की जरूरी सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।




कोरोना महामारी से निपटने को लेकर गंभीर नहीं- कौशिक 


इस बीच, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से निपटने को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की आधी-अधूरी तैयारियों के कारण अस्पतालों में मरीजों को रखने के लिए बिस्तरों की कमी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पहले स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार ने इस संबंध में जरूरी कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री कौशिक ने प्रदेश में कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।

Chhattisgarh News : कोरोना महामारी का महाविस्फोट, छत्तीसगढ़ में आज कुल नए 1916 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई

No comments Document Thumbnail
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज कुल नए 1916 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिला रायपुर से 674, दुर्ग से 209, बिलासपुर से 194, रायगढ़ से 138, राजनांदगांव से 96, महासमुंद से 80, बालोद से 66, धमतरी से 56, जांजगीर-चांपा से 51, बलौदाबाजार से 40, कोरबा से 38, बीजापुर से 35, बस्तर से 29, सरगुजा से 27, मुंगेली व जशपुर से 21-21, सुकमा से 17, गरियाबंद, कोंडागांव, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 16-16, कोरिया से 15, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 10, बलरामपुर व कांकेर से 07-07, सूरजपुर से 05, अन्य राज्य से 04 मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की और से की गई हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों  की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh News Update: कोरोना ने ले ली इस महिला नेत्री की जान

विगत रात्रि कुल नए 27 (बस्तर से 13, दुर्ग से 05, रायपुर व अन्य राज्य से 03-03, रायगढ, दंतेवाड़ा व सुकमा से 01-01) कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी।





 

छत्तीसगढ़ राज्य में  अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 609578 (RTPCR - 386330 + TrueNat - 36046 + Rapid Antigen Kit - 187202) सैम्पल जाँच किया गया है, जिसमें 35330 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 18220 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 16811 मरीज सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर कोरोना पाजेटिव

विश्व में अब तक कुल 25541380 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 852000 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी हैं। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 2901908 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं, कुल 801282 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 66333 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी हैं।

Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 39 नए मरीज़ों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना की पहचान की गई है। अब तक एक दिन में इतने सारे मरीज़ सामने नहीं आये थे। जिले में अब तक मरीज़ों की संख्या बढ़कर 901 हो गई है। वहीं इलाज़ के बाद 25 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 636 मरीज़ों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिला कोविड अस्पताल और संकरी कोविड सेन्टर में अब 261 मरीज़ों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने लिया भयावह रूप आज 1514 नए कोरोना मरीज मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज बलौदाबाजार विकासखण्ड में सबसे अधिक 19 मरीज़ों की पहचान हुई है। इसके बाद कसडोल विकासखण्ड में 13, पलारी विकासखण्ड में 5 और सिमगा विकासखण्ड में 2 मरीज़ सामने आए हैं। भाटापारा और बिलाईगढ़ विकासखण्ड से अभी तक एक भी मरीज़ रिकार्ड नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग सीधी भर्ती : व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि

डॉ सोनवानी ने आगे बताया कि लवन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड चार से 7 मरीज़ एवं वार्ड 14 से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। बलौदाबाजार शहर के अंतर्गत पुरानी बस्ती से 1 मरीज़, वैष्णव कॉलोनी से 1 मरीज़, कान्हा विहार से 1 मरीज़, सिविल लाइन से 1 मरीज़, षष्टी मन्दिर 1 मरीज़ तथा शहर के अन्य वार्डों से 5 तथा गिन्डोला से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज किया गया है। कसडोल विकासखण्ड के मुड़पार से 7 मरीज़, कटगी से 3 मरीज़, रामपुर से 1 मरीज़, जीएडी कॉलोनी कसडोल से 1 मरीज़, नया गोरधा से 1 मरीज़ मिले हैं. सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत सिमगा शहर के वार्ड 12 से एक मरीज़ और मोहभट्टा से 1 मरीज़ की पहचान हुई है। पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ससहा गांव से 1 मरीज़, गबोद सुंदरी से 1 मरीज़, पलारी वार्ड 4 से एक मरीज़, छेरक़ाडीह से 1 मरीज़ व खरतोरा से एक मरीज़ की पहचान की गई है।

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 34 नए मरीज की हुई पहचान, अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की रफ्तार थमती नजर नही आ रही हैं वही जिले में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिले में आज कुल 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। आज शुरू में केवल 9 मरीज़ थे। अभी देर रात 25 नए मरीज मिलने की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गई हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : कोरोना रुकने का नाम नही ले रहा, प्रदेश में आज 557 पॉजिटिव सहित 06 की मौत, जानिए आंकड़े

आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार से 09 मरीज, कसडोल से 07 मरीज, भाटापारा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ से 06 मरीज, पलारी से 05 मरीज व सिमगा से 01 मरीज मिले हैं।

अब तक जिले में कुल 630 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें 500 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वही 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी हैं। जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : Unlock News : छत्तीसगढ़ में भीतर और अंतरराज्यीय आवाजाही पर ई-पास की जरूरत नहीं, जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में आज 557 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं, जिसमें जिला रायपुर से 215, रायगढ़ से 64, जांजगीर-चांपा से 48, राजनांदगांव से 41, बिलासपुर से 35, दुर्ग से 28, बस्तर से 17, महासमुंद से 15, कोरिया से 13, जशपुर व कांकेर से 10-10, बालोद से 08, कोरबा व कोण्डागांव से 07-07, बलौदाबाजार, सरगुजा व सूरजपुर से 06-06, नारायणपुर से 05, गरियाबंद व सुकमा से 04-04, मुंगेली व दन्तेवाड़ा से 02-02, धमतरी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बीजापुर व अन्य राज्य से 01-01 मरीज शामिल है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं 504 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,677 है।

Chhattisgarh Corona News Update : छत्तीसगढ़ में आज कुल 285 नए पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई, प्रदेश में अब ऐक्टिव केस की संख्या 3243 हुई

No comments Document Thumbnail
रायपुर । छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 285 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. जिसमें जिला रायपुर से 101 मरीज, जिला दुर्ग से 37 मरीज, बिलासपुर से 30 मरीज, कांकेर से 24 मरीज, बलौदाबाजार से 18 मरीज, बलरामपुर से 11 मरीज, रायगढ़ व बस्तर से 09-09 मरीज, सरगुजा से 07 मरीज, राजनांदगांव व कोरबा से 06-06 मरीज, कोंडागांव से 05 मरीज, जांजगीर-चांपा, मुंगेली व सुकमा से 03-03 मरीज, बालोद, गरियाबंद, कोरिया, जशपुर व बीजापुर से 02-02 मरीज, बेमेतरा, दंतेवाड़ा व अन्य राज्य से 01-01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।





यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 473 हुई

प्रदेश में आज कुल 285 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 12148 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8809 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 227 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 3243 हो गई हैं। वही आज कोरोना महामारी से कुल 06 मरीजों की मौत हुई हैं. अब तक प्रदेश में कुल 96 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें : दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस की खुली पोल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ में कल देर रात कुल 61 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी, उसके साथ ही कल शनिवार को कुल 385 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी. देर रात मिले 61 नए कोरोना मरीजों में जिला रायपुर से 36 मरीज, जिला दुर्ग से 19 मरीज, बिलासपुर से 09 मरीज, बेमेतरा से 05 मरीज, दुर्ग से 04 मरीज, राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 02-02 मरीज, कोरबा, जांजगीर-चांपा व कोरिया से 01-01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Mahasamund Road Accident: सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

कल शाम तक मिले मरीजों में 324 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. जिसमें रायपुर से 109, राजनांदगांव से 56, रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार व सुकमा से 18, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 9, गरियाबंद व कांकेर 7, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 04-04, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 02-02, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य राज्य से 01-01 मिले थे.

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 473 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

जिले में आज शाम 8 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें भाटापारा शहर से कुल 07 मरीज मिले हैं, जिसमें भाटापारा शहर के सदर बाजार में 02, स्टेशन वार्ड में 01 मरीज, नयागंज वार्ड में 01 मरीज, गांधी वार्ड में 02 मरीज, और मुंशी इस्माइल वार्ड से 01 मरीज शामिल हैं।

सिमगा विकासखण्ड के ग्राम बछेरा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम परसपाली से 02 मरीज व ग्राम करमंदी से 01 मरीज, बलौदाबाजार शहर सदर बाजार से 01 मरीज, कसडोल शहर से 01 मरीज व पलारी विकासखण्ड के ग्राम भवानीपुर से 01 मरीज मिले हैं। आज पाये गए मरीजों को उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। शासन प्रशासन की ओर से लगातार कोरोना महामारी से बचाव हेतु उपायों को बताया जा रहा हैं। दिए जा रहे निर्देशों को कड़ाई से पालन करने को कहा जा रहा हैं।

कल देर रात को बलौदाबाजार के कोकड़ी ग्राम से 02 मरीज और भाटापारा शहर से 01 मरीज मिला था।

यह भी पढ़ें : दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस की खुली पोल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

आज मिले सभी मरीज़ों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 473 तक पहुंच गई है। इनमें से इलाज़ के बाद 385 मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या अब 86 हो गई हैं। जिले में कोरोना महामारी से अभी तक 02 मरीजों की मौत से हुई हैं।

यह भी पढ़े : Mahasamund Road Accident: सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

जिले में कल शनिवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज़ों की पहचान की गई थी। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम चिरचिदा से 03 मरीज, अम्बुजा कॉलोनी से 01 मरीज, पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से 06 मरीज व कसडोल विकासखंड के ग्राम खपराडीह से 01 मरीज मिले थे। पाये गए मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं।

Chhattisgarh Corona News Update : छत्तीसगढ़ में अभी-अभी कुल 61 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, आज कुल 385 नए मरीज मिले

No comments Document Thumbnail
रायपुर। छत्तीसगढ़

प्रदेश में अभी-अभी कुल 61 नए कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें जिला रायपुर से 36 मरीज, जिला दुर्ग से 19 मरीज, बिलासपुर से 09 मरीज, बेमेतरा से 05 मरीज, दुर्ग से 04 मरीज, राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 02-02 मरीज, कोरबा, जांजगीर-चांपा व कोरिया से 01-01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन रात्रि 10 बजे करके नए मरीज मिलने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें : Crime : छात्रा के साथ साथी छात्रों ने किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

प्रदेश में आज कुल 385 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 11855 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8382 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 263 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 3183 हो गई हैं।

 



यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : कोरोना का कहर जारी, छत्तीसगढ़ में आज 324 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि 8:30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 324 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमें रायपुर से 109 मरीज, राजनांदगांव से 56 मरीज, रायगढ़ से 19 मरीज, बलौदाबाजार व सुकमा से 18 मरीज, दुर्ग से 17 मरीज, कबीरधाम से 15 मरीज, बस्तर से 14 मरीज, बिलासपुर से 09 मरीज, गरियाबंद व कांकेर 07 मरीज, नारायणपुर से 05 मरीज मिले हैं. वहीं 263 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है.

यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल मरीजों की संख्या 452 हुई

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए 366957 सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 11743 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 8582 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 3072 मरीज सक्रिय हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 89 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

Chhattisgarh Corona News Update : हुआ कोरोना विस्फोट, अभी-अभी कोरोना पॉजिटिव के 88 नए मरीजों की हुई पहचान, छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को कुल 483 नए मरीज मिले

No comments Document Thumbnail
रायपुर । छत्तीसगढ़

अभी-अभी कुल नए 88 कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिसमें जिला बिलासपुर से 28 मरीज, बस्तर से 22 मरीज, रायपुर से 19 मरीज, कोंडागांव से 09 मरीज, कांकेर से 08 मरीज व सुकमा से 02 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन जारी करके नए मरीज मिलने की पुष्टि की है।

[caption id="attachment_3409" align="alignnone" width="300"] छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन[/caption]

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : फिर फूटा कोरोना बम, आज छत्तीसगढ़ में 395 नए कोरोना मरीजों की पहचान, 6 मरीजों की हुई मौत

प्रदेश में आज कुल 483 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 11020 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8088 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 217 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 2855 हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarhi Teej Parv : तीज त्योहार पर रोका-छेका, गांव-गांव में करा रहे मुनादी – Video

कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि 8:30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. प्रदेश में 395 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 217 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. और 6 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2767 है.

यह भी पढ़ें : Lockdown Over : कल से खुलेगी राजधानी में सभी दुकानें ,कुछ शर्तों पर देना होगा ध्यान,कलेक्टर का आदेश जारी

राजधानी रायपुर में आज 174 नये केस अभी तक सामने आये हैं। इसमें से 41 तो सिर्फ रायपुर सेंट्रल जेल से मिले हैं, जहां 39 कैदी और 2 सहायक जेलर कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। दुर्ग से 53, बिलासपुर से 37, राजनांदगांव से 31, रायगढ़ से 19, नारायणपुर से 12, जांजगीर से 09, कोरबा व बलरामपुर से 8, गरियाबंद से 7, बालोद महासमुंद से 3, धमतरी, बलौदाबाजार से 2, बेमेतरा-सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल है. और 6 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है.
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.