Media24Media.com: रेस्टोरेंट के बाहर बोलेरो का तांडव! थार समेत कई कारों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रेस्टोरेंट के बाहर बोलेरो का तांडव! थार समेत कई कारों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति कार और थार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आया है।


तेज रफ्तार बोलेरो ने पार्किंग में मचाई तबाही

जानकारी के मुताबिक, हादसा गेवरा-दीपका-कटघोरा मार्ग पर स्थित सिंह रेस्टोरेंट के सामने रात के समय हुआ। रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग में कई वाहन खड़े थे। इसी दौरान बजरंग चौक दीपका की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ी।

बोलेरो की टक्कर से पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

बोलेरो में चालक समेत तीन लोग थे सवार

रेस्टोरेंट संचालक अक्षय सिंह के अनुसार, हादसे के वक्त बोलेरो में चालक सहित तीन लोग सवार थे। बताया गया है कि बोलेरो SECL में नियोजित है और उसका चालक विजयनगर क्षेत्र का निवासी है। हादसे के बाद पुलिस वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

CCTV फुटेज में दिखी टक्कर की पूरी घटना

रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में तेज रफ्तार बोलेरो रेस्टोरेंट की ओर आती दिखाई देती है। इसके बाद कुछ ही पलों में वाहन अनियंत्रित होकर पार्किंग में खड़ी कारों से टकरा जाता है। टक्कर के बाद कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है।

घटना की सूचना मिलने पर दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और बोलेरो चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.