Media24Media.com: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

Document Thumbnail

 रायपुर। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़ी वित्तीय राशि जारी की है। टैक्स डिवोल्यूशन (कर हस्तांतरण) की अग्रिम किस्त के रूप में प्रदेश को 3,602 करोड़ रुपये मिले हैं। इस राशि के आवंटन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि केंद्र से मिली इस राशि से प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले राशि जारी होने से राज्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से इस निर्णय के लिए उनका हार्दिक आभार है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.