Media24Media.com: #OPChoudhary

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #OPChoudhary. Show all posts
Showing posts with label #OPChoudhary. Show all posts

सेनानी परिवारों के उत्थान के लिए मंत्री ओपी चौधरी से आवश्यक पहल की मांग

No comments Document Thumbnail

महासमुंद- विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला महासमुंद के प्रमुखों ने आज यहां बरोंडा चौक पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का स्वागत कर उन्हें सेनानी परिवारों की भावनाओं से अवगत कराया और उनके उत्थान विषयक कुछ मांगें भी रखी। साथ ही जिले के 146 स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को सहेजने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए शासन स्तर से सहयोग का अनुरोध किया। 

संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण नामदेव ने बताया कि जिले के 144 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की शिला-पट्टिका एवं  प्रतिमा स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। तत्संबंध में प्रस्तावित स्मृति सदन हेतु शासन से सहयोग की मांग की गई है। सेनानी परिवारों के उत्थान के लिए इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए शासन स्तर से आवश्यक पहल की मांग भी की गई। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सेनानी परिवार की भावनाओं के अनुरूप आवश्यक पहल का निवेदन मंत्री ओपी चौधरी से किया। इस मौके पर संगठन के चित्रसेन गिरी, कुबेर प्रकाश गिरी, संजय गिरी, शेषनारायण नामदेव, रोमांतक गिरी, बसंत चंद्राकर, आनंद गिरी, संजीव साव, खुमान चंद्राकर, योगेश जैन आदि मौजूद थे।

राहुल गांधी की सियासी हैसियत बढ़ाने की कोशिश है डिबेट की मांग, अमित शाह के प्रस्ताव से भी भागेंगे : ओपी चौधरी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दिए जाने और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उन्हें कई बार नकार चुकी है और 100 से अधिक बार पराजय का सामना करना पड़ा है। अब वे अपनी राजनीतिक हैसियत बढ़ाने के लिए बहस की बात कर रहे हैं।


मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को जॉइंट पार्लियामेंट्री फोरम या संसद के विशेष सत्र में चर्चा का प्रस्ताव दिया है, लेकिन राहुल गांधी इस चर्चा से दूर भागेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक पहचान बढ़ाने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

पांच लाख पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य

ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की योजना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश को 'पीपल सिटी' के रूप में विकसित करने की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 'विकसित भारत संकल्प पीपल वन' का लोकार्पण किया था। इस अभियान के तहत अब प्रदेश में पांच लाख पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में एक लाख पीपल के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभियान के विस्तार को देखते हुए इसे बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है।

वंदे मातरम के अधूरे गायन पर कॉलेज को नोटिस

रायगढ़ के एक कॉलेज में वंदे मातरम का पूरा गायन नहीं होने के मामले पर भी वित्त मंत्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में राष्ट्रगीत का अधूरा गायन हुआ था, जिसके बाद इसे पूरा कराया गया। मामले में कलेक्टर ने प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया है। ओपी चौधरी ने लोगों से वंदे मातरम एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की।

नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में विकास की नई राह

बस्तर के भविष्य और छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर ओपी चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी थी। इसके लिए पूरा प्रदेश उनका आभारी है।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद बस्तर में विकास की नई संभावनाएं खुल रही हैं। आने वाले समय में बस्तर पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है और राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के हित में राज्य निर्माण का फैसला नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए अब नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़ी वित्तीय राशि जारी की है। टैक्स डिवोल्यूशन (कर हस्तांतरण) की अग्रिम किस्त के रूप में प्रदेश को 3,602 करोड़ रुपये मिले हैं। इस राशि के आवंटन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि केंद्र से मिली इस राशि से प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले राशि जारी होने से राज्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से इस निर्णय के लिए उनका हार्दिक आभार है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

No comments Document Thumbnail

एआई से डरने की नहीं, उसे अवसर में बदलने की है जरूरत

वित्त मंत्री ने मैक कॉलेज के राष्ट्रीय सम्मेलन में युवाओं से कहा- बदलती तकनीक के अनुरूप स्वयं को करें तैयार

रायपुर- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (एमएआईसी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन "Artificial Intelligence & Digital Transformation: Opportunities, Challenges and Future Impact" में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर युवाओं का आह्वान किया कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीकों से भयभीत होने के बजाय उन्हें अपने भविष्य के निर्माण का सबसे बड़ा अवसर मानें।

अपने संबोधन में मंत्री चौधरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया तेजी से ज्ञान, तकनीक और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत का स्वर्णिम इतिहास भी ज्ञान, शिक्षा और नवाचार की नींव पर खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत लगभग 1600 वर्षों तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इसलिए रहा क्योंकि यहां शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को सर्वोच्च स्थान दिया गया।

मंत्री चौधरी ने युवाओं से कहा कि आज दुनिया के सबसे सफल उद्योगपति और उद्यमी वे हैं जिन्होंने नए विचारों और नवाचार के बल पर अपनी पहचान बनाई है। एलन मस्क, एनवीडिया और एप्पल जैसी कंपनियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज तकनीक की शक्ति इतनी बड़ी हो चुकी है कि कई टेक्नोलॉजी कंपनियों का मूल्यांकन अनेक देशों की अर्थव्यवस्था से भी अधिक है। इसलिए युवाओं को समय रहते तकनीकी परिवर्तन को समझकर स्वयं को उसके अनुरूप तैयार करना होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि "जो एआई को अपनाएगा वही भविष्य का नेतृत्व करेगा। जो इससे दूर भागेगा, वह प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएगा।" उन्होंने कहा कि हर तकनीकी परिवर्तन चुनौतियां लेकर आता है, लेकिन वही परिवर्तन नए अवसर भी पैदा करता है। आवश्यकता इस बात की है कि युवा इन अवसरों का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि एआई कई कार्यों को सरल बना सकता है, लेकिन मानवीय संवेदनशीलता, करुणा और मानवीय स्पर्श का विकल्प कभी नहीं बन सकता। इसलिए युवाओं को ऐसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ना चाहिए जहां मानवीय मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है, जैसे स्वास्थ्य सेवाएं, नर्सिंग और अन्य सेवा क्षेत्र।

मंत्री चौधरी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे केवल नौकरी तलाशने तक सीमित न रहें, बल्कि नवाचार और उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ें तथा विश्वस्तरीय स्टार्टअप और तकनीकी कंपनियां स्थापित करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और पूरी दुनिया में भारतीय तकनीकी नेतृत्व का लोहा माना जाता है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ सरकार भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में "छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047" पर कार्य कर रही है। इस दिशा में नवा रायपुर को उभरते तकनीकी और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां सेमीकंडक्टर यूनिट, एआई डाटा सेंटर तथा ट्रिपल आईटी में अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

कार्यक्रम के अंत में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज प्रबंधन, आयोजकों एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के युवा नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.