Media24Media.com: रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप पर थिरके बच्चे, बाल दिवस पर शाला में दिखा गजब का उत्साह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप पर थिरके बच्चे, बाल दिवस पर शाला में दिखा गजब का उत्साह

Document Thumbnail

आरंग- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे बच्चे सुबह से ही उत्साहित नजर आए।कार्यक्रम में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आकर्षण का केंद्र रहा बच्चों का रैंप वॉक, जिसमें नन्हे-मुन्नों ने आत्मविश्वास के साथ कैटवॉक कर सबका दिल जीत लिया।

शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि बाल दिवस को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह था। बच्चे पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों में शाला पहुंचे थे।

वहीं ग्राम के समाजसेवी शिव साहू ने खुशियां बांटो अभियान के तहत 200 बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट और क्रीम रोल वितरित कर उनका उत्साह दोगुना कर दिया। बच्चों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान शिव साहू ने कहा कि बच्चों के साथ बाल दिवस मनाकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। बच्चों से मिला निश्छल प्रेम सदैव याद रहेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व प्रधान पाठक कीर्ति कुमार परमाल, प्रभारी प्रधान पाठक महेन्द्र कुमार पटेल, शिक्षक सूर्यकांत चंद्राकर, डिलेश्वर प्रसाद साहू, सुशील कुमार आवड़े, शिक्षिका संगीता पाटले, पायल शुक्ला एवं पार्वती साहू की अहम् भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र पटेल ने किया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.