Media24Media.com: प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में संकुल स्तरीय नवोदय प्री-टेस्ट का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में संकुल स्तरीय नवोदय प्री-टेस्ट का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

Document Thumbnail

पटेवा- जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं चयन परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में संकुल स्तरीय नवोदय प्री-टेस्ट का आयोजन किया गया। संकुल प्राचार्य कुमार लाल साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के प्रधानपाठक योगेश निर्मलकर ने बताया कि इस प्री-टेस्ट में प्राथमिक शाला सलिहाभांठा के अलावा बरेकेल, पचपेड़ी, नवागांव और दर्रीपाली के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नवोदय विद्यालय की वास्तविक चयन परीक्षा के प्रारूप से परिचित कराना और उनकी तैयारी का मूल्यांकन करना था।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य कुमार लाल साहू ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि धैर्य, आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास सफलता की कुंजी हैं। बच्चों को इस तरह की अभ्यास परीक्षाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर मुख्य परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

प्री-टेस्ट के दौरान विद्यार्थियों को OMR शीट भरने, निर्धारित समय में प्रश्न हल करने, समय प्रबंधन करने तथा प्रश्नों की प्रकृति को समझने का व्यावहारिक अनुभव मिला। इससे बच्चों को अपनी तैयारी का आकलन करने और कमजोरियों को पहचानने का अवसर प्राप्त हुआ।

परीक्षा के पश्चात परिणाम घोषित किए गए तथा प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक यतेन्द्र देवांगन (प्राथमिक शाला बरेकेल), राजूलाल कुर्रे (प्राथमिक शाला दर्रीपाली), कृष्ण कुमार दीवान (प्राथमिक शाला पचपेड़ी), रामेश्वर ढीढी, रसोइया बिसनी दीवान एवं हेमलता ध्रुव का विशेष सहयोग रहा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.