Media24Media.com: आरंग के विजय साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मंत्री खुशवंत ने दी बधाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आरंग के विजय साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मंत्री खुशवंत ने दी बधाई

Document Thumbnail

बंगाल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

आरंग- 14 नवंबर को पश्चिम बंगाल में आयोजित बंगाल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में गुढियारी पारा आरंग निवासी विजय साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

उन्होंने 5 किलोमीटर वाकिंग में तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में तृतीय तथा मिक्स्ड रेस वाकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर आरंग व छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन पश्चिम बंगाल के अरविंद स्टेडियम और कॉलेज ग्राउंड, मिदनापुर में सम्पन्न हुआ।

इस विशेष उपलब्धि पर आरंंग प्रवास के दरम्यान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हर्ष व्यक्त करते हुए शाल भेंटकर विजय को सम्मानित किया। वहीं सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन, कोसल साहित्य कला मंच, रानी पद्मावती महिला संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.