Media24Media.com: आरंग में होगा 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आरंग में होगा 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Document Thumbnail

28 से 31 जनवरी 2027 को होगा आयोजन, तैयारी हेतु जिला स्तरीय गोष्ठी संपन्न

आरंग- रविवार को गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के अवसर पर राष्ट्र के शौर्य व समृद्धि हेतु 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आगामी 28 जनवरी से 31 जनवरी 2027 को आयोजित होगा। जिसकी तैयारी हेतु जिला स्तरीय बैठक सह गोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ आरंग में संपन्न हुई।भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-जन में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सदाचार, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक समरसता की भावना को जागृत करना है। गायत्री महायज्ञ के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भावना, विश्व कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर, उपजोन समन्वयक  सी.पी. साहू, जिला समन्वयक  लच्छू राम निषाद,ब्लॉक समन्वयक जगमोहन चन्द्राकर, गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक  पवन साहू, अभनपुर ब्लॉक समन्वयक बसंत साहू, गायत्री शक्तिपीठ नवापारा के मुख्य ट्रस्टी  मोहनलाल मानिकपुरी सहित रायपुर जिला के चारों विकासखंड से बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों व परिजनों ने इस पुनीत यज्ञ में सहभागी बनकर राष्ट्र निर्माण, समाज कल्याण एवं विश्व शांति के इस महान अभियान को सफल बनाने अपील किए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.