Media24Media.com: महानदी में मिला अज्ञात महिला का शव, एनीकट के पास मिलने से मचा हड़कंप; बाढ़ में बहने की आशंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महानदी में मिला अज्ञात महिला का शव, एनीकट के पास मिलने से मचा हड़कंप; बाढ़ में बहने की आशंका

Document Thumbnail

 अभनपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला स्थित निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। हाल ही में निर्माणाधीन एनीकट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी। ऐसे में महिला के बाढ़ के पानी में बहकर डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।


जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने महानदी किनारे महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस टीम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

शरीर पर मिले चोट के निशान

प्राथमिक जांच में महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला एनीकट क्षेत्र तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.