Media24Media.com: महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पांचों कार सवार ओडिशा के संबलपुर से लौट रहे थे।


ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार ओडिशा के संबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 16 चक्का ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के का

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.