Media24Media.com: वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, महिला ने मांगी माफी; बोली- मनोरंजन के लिए बनाया था

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, महिला ने मांगी माफी; बोली- मनोरंजन के लिए बनाया था

Document Thumbnail

 कोरबा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।


पुलिस कार्रवाई के बाद संबंधित महिला ने वीडियो जारी कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। महिला ने सफाई देते हुए कहा कि उसने वीडियो किसी गलत उद्देश्य से नहीं, बल्कि केवल मनोरंजन के लिए बनाया था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

थाना परिसर में बनाई Reel, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बताया गया कि युवती करीब एक सप्ताह पहले किसी मामले में शिकायत करने के लिए कोतवाली पहुंची थी। हालांकि उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसी दौरान उसने थाना परिसर में वीडियो बनाया और बाद में उसे Instagram Reel के तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।


वीडियो में थाना परिसर का बैकग्राउंड और ‘आज जेल होई, कल बेल होई…’ गाना नजर आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.