Media24Media.com: नवविवाहिता ने चूहा मार दवा खाई, इलाज के दौरान मौत; मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नवविवाहिता ने चूहा मार दवा खाई, इलाज के दौरान मौत; मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Document Thumbnail

 सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सूरजपुर निवासी वर्षा यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्षा ने चूहा मारने की दवा खा ली थी। गंभीर हालत में उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


1 मई को हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर के वार्ड क्रमांक-13, प्रगतिनगर निवासी वर्षा यादव की शादी 1 मई 2026 को मैनपाट के लुरैना निवासी अजय यादव से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने और मौत की यह घटना सामने आई है।

पिता को भेजा था मैसेज- 'जीना नहीं चाहती'

परिजनों के अनुसार, 18 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे वर्षा ने अपने पिता उमेश यादव को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर कहा था कि वह जीना नहीं चाहती। इसके कुछ देर बाद उसके पति अजय यादव ने परिजनों को फोन कर वर्षा की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मायके पक्ष ने लगाए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

वर्षा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता उमेश यादव का कहना है कि 15 सितंबर को भी उनकी बेटी ने फोन कर मारपीट किए जाने की बात कही थी। परिजनों का आरोप है कि 19 सितंबर को भी वर्षा ने ससुराल में उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं होने की बात कही थी।

परिजनों के मुताबिक, वर्षा एमएससी की पढ़ाई करना चाहती थी। मायके पक्ष ने प्रताड़ना के पीछे पैसों के लेन-देन का मामला होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस और प्रशासन ने दर्ज किए बयान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और नायब तहसीलदार लखेश्वर सिदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। नायब तहसीलदार के अनुसार, मायके पक्ष ने मारपीट और पैसों के लेन-देन से जुड़े आरोप लगाए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.