Media24Media.com: महानदी उफान पर, शिवरीनारायण का जांजगीर से संपर्क टूटा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महानदी उफान पर, शिवरीनारायण का जांजगीर से संपर्क टूटा

Document Thumbnail

 जांजगीर-चांपा। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। शिवरीनारायण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नगर के शबरी पुल के ऊपर करीब छह फीट पानी बहने से जांजगीर और शिवरीनारायण के बीच संपर्क टूट गया है।


महानदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी तटों को पार कर बिलासपुर रोड और केरा रोड तक पहुंच गया है। इसके चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

वार्ड एक के लोगों को सांस्कृतिक भवन में ठहराया

वार्ड नंबर एक में पानी भरने के बाद प्रभावित लोगों को सांस्कृतिक भवन में ठहराया गया है। वहीं, मेला ग्राउंड में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और कई लोग नाव के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रहे हैं।

SDRF की टीम तैनात

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF की टीम तैनात की गई है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भोजन, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.