Media24Media.com: राजधानी में खूनी रात, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में खूनी रात, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू के रूप में बताई गई है।

विवाद के बाद वारदात की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह डूमरतराई के साहू पारा स्थित घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

घटना की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल वारदात के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.