Media24Media.com: डाउन पेमेंट-EMI का झांसा, दूसरों के नाम पर फाइनेंस कर बेच देते थे सामान; दो गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डाउन पेमेंट-EMI का झांसा, दूसरों के नाम पर फाइनेंस कर बेच देते थे सामान; दो गिरफ्तार

Document Thumbnail

 दुर्ग। जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद का भरोसा देकर उनके नाम पर वाहन और घरेलू सामान फाइनेंस कराने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 9 सामान बरामद किए हैं। इनमें 8 वाहन और एक वॉशिंग मशीन शामिल है।


पुलिस के मुताबिक, भिलाई नगर निवासी मनीष डहेरवाल की शिकायत पर 21 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान जसमीत सिंह और भोजराज राय के नाम सामने आए। पुलिस का आरोप है कि दोनों आरोपी जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद का झांसा देकर उनके नाम पर वाहन और अन्य सामान फाइनेंस करवाते थे।

डाउन पेमेंट और EMI भरने का देते थे भरोसा

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को भरोसा दिलाते थे कि फाइनेंस के लिए जरूरी डाउन पेमेंट वे खुद जमा करेंगे और आगे की EMI भी चुकाएंगे। आरोप है कि इस भरोसे में आने के बाद संबंधित लोगों के नाम पर वाहन और घरेलू सामान फाइनेंस कराया जाता था।

फाइनेंस होने के बाद आरोपी कथित तौर पर वाहनों और सामान को कम कीमत पर बेच देते थे और उससे मिली रकम आपस में बांट लेते थे। वहीं, फाइनेंस की किस्त और उससे जुड़ी आर्थिक देनदारी संबंधित व्यक्ति के नाम पर बनी रहती थी।

8 वाहन और वॉशिंग मशीन बरामद

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 9 सामान बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही फाइनेंस कराए गए शेष वाहनों और सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.