Media24Media.com: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौटेंगे किरण सिंह देव, फिर संभालेंगे BJP की कमान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौटेंगे किरण सिंह देव, फिर संभालेंगे BJP की कमान

Document Thumbnail

 रायपुर। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ लौटेंगे। दिल्ली में इलाज पूरा होने के बाद वे छत्तीसगढ़ निवास से रवाना होकर शाम तक रायपुर पहुंचेंगे। उनके लौटने के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बदले जाने की चर्चाओं पर भी विराम लगने की संभावना है। वापसी के बाद किरण सिंह देव दोबारा प्रदेश भाजपा की जिम्मेदारी संभालेंगे।


सड़क हादसे में हुए थे घायल

किरण सिंह देव 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर उनकी इनोवा आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में वे घायल हो गए थे।

इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। हादसे के बाद से उनका इलाज दिल्ली में ही चल रहा था। अब उपचार पूरा होने के बाद वे वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं।

दिल्ली में नेताओं ने जाना हालचाल

इलाज के दौरान दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की वापसी के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.