Media24Media.com: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक, दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक, दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

Document Thumbnail

 आरंग : राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आकाश चंद्राकर पिता प्रहलाद चन्द्राकर ग्राम नारा ने पांच पदक अपने नाम किए हैं।रायपुर में बीते माह आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में आकाश ने अपनी दमदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल किए।


प्रतियोगिता के स्ट्रेंथ लिफ्टिंग वर्ग में आकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक जीते,जबकि पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक प्राप्त किए।


राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एक साथ पांच पदक हासिल करना उनकी मेहनत,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर आकाश चंद्राकर का वतन चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत रायपुर के द्वारा सम्मान किया गया।इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना किया।

सम्मान के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि आकाश की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना निश्चित रूप से गौरव की बात है।वतन ने उम्मीद जताया कि आकाश आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.