Media24Media.com: BTech छात्र-छात्रा निकले चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BTech छात्र-छात्रा निकले चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

Document Thumbnail

 दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक BTech छात्र और छात्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे।


सुबह टहलने वाली बुजुर्ग महिलाएं थीं निशाने पर

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे प्रियदर्शनी परिसर में 62 वर्षीय गीता देवी घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक-युवती वहां पहुंचे। स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने कथित तौर पर महिला के गले से सोने की चेन झपटी और दोनों मौके से फरार हो गए।

इसके बाद 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट की विद्या विहार कॉलोनी में भी चेन स्नैचिंग की एक और घटना सामने आई। लगातार हुई वारदातों के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। जांच के बाद पुलिस ने विक्की नायक और तरूणा सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

युवती चलाती थी स्कूटी, युवक झपटता था चेन

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, दोनों आरोपी सुबह के समय स्कूटी से इलाके में घूमते थे और अकेले टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। युवती स्कूटी चलाती थी, जबकि युवक पीछे बैठकर मौका मिलते ही चेन झपट लेता था।

पुलिस के अनुसार, पहचान छिपाने के लिए दोनों हेलमेट और कपड़ों का इस्तेमाल करते थे। वारदात के बाद वे स्कूटी से मौके से फरार हो जाते थे।

पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों और चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी को लेकर भी जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.