Media24Media.com: CG NEWS :रील देखते-देखते इंटरनेट हुआ बंद, गुस्से में महिला ने पी लिया कीटनाशक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS :रील देखते-देखते इंटरनेट हुआ बंद, गुस्से में महिला ने पी लिया कीटनाशक

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में एक महिला द्वारा कीटनाशक का सेवन करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल में रील देखते समय इंटरनेट नहीं चलने से महिला नाराज हो गई थी। इसके बाद उसने मोबाइल पटक दिया और खुद को कमरे में बंद कर कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मोबाइल पटकने के बाद खुद को कमरे में किया बंद

जानकारी के अनुसार केराकछार निवासी मंगलो बाई मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी दौरान इंटरनेट नहीं चलने पर वह नाराज हो गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में उसने मोबाइल पटक दिया और कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगी। परिजनों को कीटनाशक की तेज गंध आने पर घटना की जानकारी हुई।

परिजन तत्काल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) करतला लेकर पहुंचे। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पहले से बीमारी से परेशान थी महिला

परिजनों के मुताबिक मंगलो बाई पहले से हाथ-पैर में सूजन की समस्या से परेशान थी। कई बार इलाज कराने के बावजूद उसे राहत नहीं मिली थी। बीमारी को लेकर वह मानसिक रूप से भी परेशान रहती थी।

मनोवैज्ञानिक ने मोबाइल की लत को लेकर दी सलाह

मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ. अंकित गुप्ता के अनुसार, अत्यधिक मोबाइल इस्तेमाल और लगातार स्क्रीन पर निर्भर रहने से व्यक्ति के व्यवहार और गुस्से पर असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इंटरमिटेंट एक्सप्लोसिव डिसऑर्डर (IED) जैसी स्थिति में व्यक्ति को अचानक और अत्यधिक गुस्सा आ सकता है, जिसके दौरान वह खुद या दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता है।

डॉक्टर ने युवाओं और परिवारों को मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने, स्क्रीन टाइम सीमित रखने और परिवार के सदस्यों के साथ पर्याप्त समय बिताने की सलाह दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.