Media24Media.com: चक्रवात की आहट! बंगाल की खाड़ी में तेजी से मजबूत हो रहा सिस्टम, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चक्रवात की आहट! बंगाल की खाड़ी में तेजी से मजबूत हो रहा सिस्टम, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके मंगलवार तक दबाव और बुधवार तक गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी इसे चक्रवाती तूफान घोषित नहीं किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह सिस्टम चक्रवात में तब्दील होता है तो इसे ‘अर्नब’ नाम दिया जा सकता है।


मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है। इसके 22 सितंबर को दबाव के क्षेत्र में बदलने और 23 सितंबर तक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में ज्यादा असर

मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और घने बादलों के साथ जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

कई राज्यों में बारिश का नया दौर

इस मौसम प्रणाली के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम एजेंसी के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से, विदर्भ, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

27 सितंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

पूर्वानुमान के अनुसार, 23 सितंबर के आसपास मौसम प्रणाली के तट के करीब पहुंचने के बाद इसके प्रभाव का आकलन अधिक स्पष्ट हो सकेगा। 27 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ओडिशा में पहले से अलर्ट

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की प्रमुख मनोरमा मोहंती ने 18 सितंबर को बताया था कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत होकर दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा था कि मौसम प्रणाली को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और इसके और मजबूत होने पर IMD की ओर से समय पर जानकारी दी जाएगी।

मौसम विभाग ने 22 सितंबर से दक्षिण ओडिशा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने तथा 25 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.