Media24Media.com: #बारिश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बारिश. Show all posts
Showing posts with label #बारिश. Show all posts

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक बारिश के आसार

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र बन गया है, जो अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर से मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। आज भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल:

अंबिकापुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई — जगदलपुर, मानपुर, छोटेडोंगर, बस्तर और लोहांडीगुड़ा में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

राजधानी रायपुर का मौसम:

रायपुर में आज आसमान मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

2 दिन बाद फिर बारिश के संकेत:

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.