Media24Media.com: छत्तीसगढ़ भाजपा ने मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, सात नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ भाजपा ने मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, सात नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सात मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई इन नियुक्तियों का आदेश पार्टी ने जारी कर दिया है।


पार्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सात नेताओं को अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं।


भाजपा ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। माना जा रहा है कि नए प्रभारियों के जरिए पार्टी आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर मोर्चों को और सक्रिय करने पर फोकस करेगी।

सातों मोर्चों में नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रभारियों को अपने-अपने मोर्चों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.