Media24Media.com: #BJPChhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #BJPChhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label #BJPChhattisgarh. Show all posts

CM साय ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, संगठन व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों प्रमुख नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य के जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में उल्लेख किया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सेवा, सुशासन और जनकल्याण' के संकल्प को जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने इस मुलाकात को बेहद सकारात्मक बताते हुए जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में भाजपा संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लगातार बैठकों व संवाद का दौर जारी है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

No comments Document Thumbnail

 रायपुर / झांसी : छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब वे मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन के बाद छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। दुर्घटना में उनके कमर, कूल्हे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।


ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने अचानक कट मार दिया। दुर्घटना से बचने के लिए किरण देव के चालक ने वाहन को तुरंत मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त (चकनाचूर) हो गया।

काफिले की अन्य गाड़ियां सुरक्षित, सहयोगियों को आई मामूली चोटें

गनीमत यह रही कि काफिले में पीछे चल रही अन्य गाड़ियां पूरी तरह सुरक्षित रहीं। हादसे के वक्त कार में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष के पीएसओ (PSO), पीए (PA) और चालक को हल्की एवं मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, किरण सिंह देव की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल दी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

नक्सलियों की संरक्षक है कांग्रेस : भाजपा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दन जैन ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा दुर्दांत नक्सली कमांडर हिड़मा का महिमामण्डन किए जाने पर बेहद कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। सोमवार को यहाँ भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आहूत पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जैन ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कांग्रेस का नक्सल प्रेम खुलकर सामने आया है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से नक्सलियों के संरक्षण और उन्हें खाद-पानी देने का रहा है।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि हजारों निर्दोष आदिवासियों, आम नागरिकों और देश के वीर जवानों के खून से जिसके हाथ रंगे हैं, उस खूँखार नक्सली हिड़मा का महिमामण्डन करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव का यह कृत्य बस्तर के शहीदों और उनके परिवारों का घोर अपमान है। इसके लिए उन्हें और उनकी पार्टी को देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

जैन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और नक्सलियों का 'भाईचारा' दशकों पुराना है। जब-जब देश में नक्सलियों पर कड़ा प्रहार होता है, तब-तब कांग्रेस नेताओं का दर्द छलक उठता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ नेता राजबब्बर जैसे बड़े कांग्रेसी नेता समय-समय पर नक्सलियों के पक्ष में खुलकर बयानबाजी करते रहे हैं। राजबब्बर ने तो नक्सलियों को 'क्रांतिकारी' तक कह दिया था। खुद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हिड़मा जैसे राष्ट्रविरोधी तत्वों का महिमामण्डन कर चुके हैं, जो उनके देशविरोधी एजेंडे को साफ उजागर करता है।

जैन ने कहा कि संसद पर हमला करने वाले अफ़ज़ल गुरु के लिए जिनकी सहानुभूति हो, उनके नेताओं के लिए माओवादी और नक्सलवादी “आदर्श” बन जाएँ तो हैरानी कैसी? कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। देश पहले, या वोट बैंक पहले— जवाब जनता अच्छी तरह जानती है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जैन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नक्सलियों के वैचारिक आकाओं को पालने-पोषने का काम किया गया। इसी कड़ी में अमर्त्य सेन जैसे चेहरों को व्यवस्था में ऊँचा ओहदा देकर नवाजा गया, जो नक्सलियों की 'वैचारिक ढाल' बनकर काम करते थे। आज जब केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षाबल नक्सलियों को उनके मांद में घुसकर ढेर कर रहे हैं, तो कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह बौखला गया है। अपने अस्तित्व को खतरे में देख कांग्रेस अब हिड़मा जैसे दुर्दांत अपराधियों के सहारे अपनी राजनीति चमकाना चाहती है। श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव अपने इस देशविरोधी और शर्मनाक बयान के लिए तुरंत बस्तर की जनता, जवानों के परिवारों और पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगें। साथ ही कांग्रेस आलाकमान स्पष्ट करे कि क्या वह अपने विधायक के इस नक्सल प्रेम का समर्थन करता है? बस्तर में शांति और विकास की राह में रोड़ा अटकाने वाली और नक्सलियों की पैरवी करने वाली कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैभव बैस ने कहा कि जब चरणदास महंत मध्यप्रदेश शासन में गृह मंत्री थे तब एडिशनल एसपी भास्कर दीवान की शहादत हुई थी। तबसे लेकर स्वर्गीय एडिशनल एसपी आकाश गिरिपुंजे की शहादत तक कांग्रेस को नक्सली हिंसा से कोई मतलब नहीं रहा है। सुरक्षा बल के जवान पुलिस के जवान व प्रदेश के माटी पुत्र वहाँ पर अपनी शहादत देते रहे।

बैस ने कांग्रेस से सवाल पूछा है कि क्या कांग्रेसी नेता शहीदों की शहादत का सम्मान करती है? क्या कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेता जिसमें स्व. विद्याचरण शुक्ला, महेंद्र कर्मा सहित कई बड़े नेताओं की शहादत का सम्मान करती है? उन्होंने झीरम घाटी के हमले में अपनी जान गवाही। अगर कांग्रेस अपने शहीद नेताओं का सम्मान करती है तो अपने विधायक अटल श्रीवास्तव पर कार्रवाई करके दिखाए। सुरक्षा बल के सैकड़ो लोगों, हज़ारों आम नागरिकों की हत्या का जिम्मेदार हिड़मा था, जो कांग्रेसियों के लिए आदर्श है। बस्तर की पावन भूमि ने महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव जैसे जननायक दिया है उस बस्तर में हिड़मा कभी नायक नहीं हो सकता।

इस दौरान प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय, प्रदेश मीडिया सह संयोजक गोविन्दा गुप्ता, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी मौजूद रहे।

सूरज शर्मा व गोविन्द साहू बने प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी

No comments Document Thumbnail

आरंग- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश इकाई में संगठनात्मक विस्तार के तहत सूरज शर्मा एवं गोविन्द साहू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पवन साय की अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी नवीन मारकंडे के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया, जिसे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर द्वारा सूची जारी कर सार्वजनिक किया गया।

जारी सूची के अनुसार, सूरज शर्मा एवं गोविन्द साहू को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में अतिथि सत्कार प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि किसान मोर्चा भाजपा की एक महत्वपूर्ण एवं सशक्त इकाई मानी जाती है, ऐसे में यह जिम्मेदारी संगठन में उनके प्रति विश्वास को दर्शाती है।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सतत एवं निष्ठापूर्वक कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत ने सूरज शर्मा एवं गोविन्द साहू को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, महामंत्री नवीन मारकंडे एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर से मुलाकात एवं चर्चा भी हुई।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.