Media24Media.com: स्मृति को बनाया सेवा का माध्यम: शिक्षिका सीमा राठौर ने स्कूली बच्चों को कराया स्नेहपूर्ण न्योता भोज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्मृति को बनाया सेवा का माध्यम: शिक्षिका सीमा राठौर ने स्कूली बच्चों को कराया स्नेहपूर्ण न्योता भोज

Document Thumbnail

दिवंगत ससुर स्वर्गीय ए.बी. राठौर की स्मृति में 150 विद्यार्थियों को कराया भोजन

आरंग- सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आत्मीयता के साथ जोड़ते हुए शासकीय हाई स्कूल खमतराई की व्याख्याता सीमा राठौर ने एक प्रेरणादायी पहल की। उन्होंने अपने दिवंगत ससुर स्वर्गीय ए.बी. राठौर की स्मृति में शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल खमतराई के विद्यार्थियों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर शिक्षिका सीमा राठौर ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। भोज में बच्चों के लिए खीर, पूड़ी, गर्म भजिया बड़ा, पनीर, चना-छोले सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई। शिक्षिका के स्नेहपूर्ण व्यवहार से विद्यार्थी बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।

भोजन के दौरान विद्यालय परिसर में एक आत्मीय और पारिवारिक माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और अन्य उपस्थित लोगों ने भी इस पहल को सराहा। विद्यालय परिवार ने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति को केवल औपचारिक रूप से याद करने के बजाय बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और उन्हें भोजन कराना समाज में सेवा, संवेदना और सहभागिता का सकारात्मक संदेश देता है।

शिक्षिका सीमा राठौर की इस पहल ने विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ बड़ों के प्रति सम्मान, जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और मिल-बांटकर खुशियां साझा करने का संदेश भी दिया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस आयोजन के लिए सीमा राठौर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मन में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर, सी.एल. एनेस्वरी, हरीश दीवान, सीमा राठौर, बबीता लहरे, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे, एन.डी. मानिकपुरी, भूषण जलछत्री और सौरभ साहू सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे। इस अवसर पर करीब 150 विद्यार्थियों ने न्योता भोज में सहभागिता की।

यह आयोजन दिवंगत ए.बी. राठौर की स्मृति को सेवा और स्नेह से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के बीच खुशियां बांटने की एक सुंदर और प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.