Media24Media.com: #CommunityService

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CommunityService. Show all posts
Showing posts with label #CommunityService. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

No comments Document Thumbnail

डीएमएफ से 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

हर जीवन अनमोल, समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विधायक अनुज शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एम्बुलेंस के चालक को चाबी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी सोच के अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।


मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी मरीज के लिए उपचार के शुरुआती क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर अस्पताल पहुंचने से अनेक गंभीर परिस्थितियों में जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों, बुजुर्गों तथा सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आकस्मिक घटनाओं में घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाएगी, बल्कि क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अस्पतालों के उन्नयन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, दवाइयों की सुगम उपलब्धता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उनका कहना था कि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध समाज और विकसित राज्य की आधारशिला होते हैं, इसलिए जनस्वास्थ्य से जुड़े प्रत्येक प्रयास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर धरसींवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से एक आधुनिक एम्बुलेंस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के माध्यम से लगभग 19 लाख 65 हजार रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से धरसींवा क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेज़ और प्रभावी ढंग से मिल सकेंगी।

उन्होंने बताया कि यह एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरसींवा को सौंपी गई है, जहां से इसका संचालन किया जाएगा। यह सेवा चौबीसों घंटे क्षेत्रवासियों को उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को रेफरल अस्पतालों तक सुरक्षित एवं समयबद्ध पहुंचाने में भी यह एम्बुलेंस अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।


उल्लेखनीय है कि धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। डीएमएफ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई यह निःशुल्क एम्बुलेंस क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार,उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

No comments Document Thumbnail

​रायपुर- छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और गतिशील बनाने के लिए राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 29 अंशकालीन जिला संगठकों  की नियुक्ति की गई है, जिसमें संबंधित प्राध्यापकों व व्याख्याताओं को उनके वर्तमान शैक्षणिक दायित्वों के साथ-साथ आगामी 02 वर्षों के लिए जिला संगठक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

कलेक्टरों के समन्वय से गठित होगी 'जिला स्तरीय सलाहकार समिति'

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में राज्य के सभी प्रमुख जिलों और अंचलों को शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त जिला संगठकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के कलेक्टर से तत्काल संपर्क स्थापित कर 'जिला स्तरीय सलाहकार समिति' का गठन सुनिश्चित करें और नियमानुसार बैठकों का आयोजन करें। सभी संगठकों को हर महीने अपना दौरा कार्यक्रम, कार्यों का संकलित प्रतिवेदन और निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में संबंधित विश्वविद्यालयीन रासेयो प्रकोष्ठ और राज्य एनएसएस प्रकोष्ठ को अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।  

जिला संगठक अपने क्षेत्र में आने वाले सभी प्रकार के रासेयो इकाईयों, जिसमें कृषि व तकनीकी शिक्षा से संबंधित इकाईयां भी शामिल हैं,के सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे और इसकी रिपोर्ट संबंधित विश्वविद्यालयीन प्रकोष्ठ को देंगे।

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम में सेवा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास कार्यों का किया अवलोकन

सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सोठी स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम पहुँचे। आश्रम आगमन पर संस्था के पदाधिकारियों एवं आश्रमवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आश्रम प्रमुख सुधीर देव से संस्था की सेवा गतिविधियों, चिकित्सा सुविधाओं तथा पुनर्वास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम केवल एक सेवा संस्थान नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और समर्पण का जीवंत केंद्र है। यहाँ वर्षों से समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की गरिमा के साथ सेवा की जा रही है, जो भारतीय संस्कृति के 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के आदर्श को साकार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समाज में संवेदनशीलता, सेवा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सदाशिव गोविंद कात्रे के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सेवा भाव को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आश्रम के लिए नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह एम्बुलेंस आश्रमवासियों एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने आश्रम परिसर का भ्रमण कर सेवा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रमवासियों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें उपहार भी भेंट किए। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गौमाता की पूजा-अर्चना कर हरा चारा अर्पित किया और गौसेवा का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर स्थित संत गुरु घासीदास चिकित्सालय का निरीक्षण कर ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, बिलिंग कक्ष, एक्स-रे कक्ष, आईसीयू तथा ऑपरेशन थियेटर सहित विभिन्न इकाइयों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने धनवंतरी जनकल्याण समिति सोसायटी, रायपुर द्वारा संचालित निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग इनिशिएटिव वाहन का भी अवलोकन किया। उन्होंने वाहन के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुँचाई जा रही कैंसर जांच सेवाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि समय पर जांच और उपचार गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा ऐसी पहल जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,सांसद कमलेश देवी जांगड़े, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराज देवांगन, आश्रम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

बेजुबानों के लिए जलदान अभियान को ध्रुव मिर्धा का समर्थन, पीपला वेलफेयर फाउंडेशन की सेवा भावना की सराहना

No comments Document Thumbnail

गौ सेवा और जनसेवा में पीपला की भूमिका अतुलनीय 

आरंग- स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन गर्मी के दिनों मे बेजुबानों के लिए जलदान अभियान चला रहे हैं।जिसके तहत नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह जलपात्र रखकर लोगों से जलदान की अपील की जाती हैं।इसी कड़ी में संस्था द्वारा इस गर्मी में भी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों जलपात्र रखा गया।जो बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। विगत चार वर्षों से लगातार चलाए जा रहे इस सेवाभावी अभियान की आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में जमकर सराहना हो रही है।इसी कड़ी में मंगलवार को संस्था के सदस्यों ने आरंग के रविदास नगर व अन्य जगहों पर बेजुबानों के लिए जलपात्र रखा। जिसमें छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने स्वयं जलदान कर फाऊंडेशन द्वारा चलाए जा रहे जलदान अभियान को मुक्त कंठ से सराहा। उन्होंने संस्था द्वारा की जा रही सभी रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा गौ सेवा, जनसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में पीपला की भूमिका अतुलनीय है। इस अभियान ने समाज में जीव दया और मानवीयता की एक अनूठी मिसाल पेश की है।इस अवसर पर संस्था के सदस्यगण व मोहल्ले वासी मौजूद थे।



जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

No comments Document Thumbnail

राजभवन (लोक भवन) में बालिका गृह की बेटियों से राज्यपाल ने किया आत्मीय संवाद

अंगदान और देहदान का संकल्प लेने वाले 75 नागरिकों का हुआ सम्मान

रायपुर- राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन  में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में एसओएस बालिका गृह, माना की बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा का अनुकरणीय संदेश देने वाले 75 नागरिकों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने बालिका गृह की बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य हैं। शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और कड़े परिश्रम के बल पर जीवन में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बालिकाओं से अपने सपनों को कभी छोटा न समझने और निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।


पुस्तकों से मिलता है स्थायी ज्ञान और आगे बढ़ने का साहस

राज्यपाल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट पर उपलब्ध बहुत सी जानकारियां समय के साथ बदल जाती हैं, लेकिन पुस्तकों में संचित ज्ञान लंबे समय तक हमारा मार्गदर्शन करता है। उन्होंने बालिकाओं को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित करने की सलाह दी। विशेष रूप से सफल विभूतियों की जीवनी पढ़ने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इससे यह समझने का अवसर मिलता है कि कैसे कठिन संघर्षों और निरंतर प्रयासों के बाद लोग सफलता के शिखर तक पहुंचे हैं। ऐसी प्रेरक कहानियां जीवन में आगे बढ़ने का साहस और संकल्प देती हैं। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि जीवन में हमेशा ऐसा कार्य करने का प्रयास करें जिसमें केवल पाने की लालसा न हो, बल्कि दूसरों की मदद करने और समाज के कल्याण में योगदान देने का निस्वार्थ भाव हो। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बालिकाओं से सीधे बातचीत कर उनकी जिज्ञासाओं और प्रश्नों के आत्मीय जवाब दिए। उन्होंने बालिकाओं को उपहार स्वरूप स्टेशनरी सामग्री भेंट की, वहीं बालिकाओं ने भी राज्यपाल को स्व-निर्मित उपहार भेंट कर अपना स्नेह व्यक्त किया।

मानव, पशु और प्रकृति के बीच संतुलन अनिवार्य

इस अवसर पर राज्यपाल ने पर्यावरण एवं जल संकट के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मानव, पशु एवं प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस संतुलन को कायम रखने में वृक्षों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए पेड़ों को बचाना और व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।


राज्यपाल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ष्हमने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन पानी भी खरीदकर पीना पड़ेगा। इसलिए जल का संवर्धन और संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि हमने आज पेड़ों को नहीं संभाला, तो आने वाले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ को गंभीर भू-जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इंसान ही स्वच्छ हवा और पानी को प्रदूषित कर रहा है, इसलिए इसे सुधारने की जिम्मेदारी भी इंसान की ही है।

अंगदान और देहदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा

राज्यपाल डेका ने कहा कि समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ने से कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। इसी प्रकार, चिकित्सा शिक्षा और शोध (त्मेमंतबी) के क्षेत्र में देहदान का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जो लोग अंगदान और देहदान का संकल्प ले रहे हैं, वे समाज के सच्चे नायक हैं। उन्हें अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। यह संवेदनशीलता और मानवता का सबसे उच्च भाव है, जिसे हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।


75 नागरिक और रायपुर कलेक्टर हुए सम्मानित

कार्यक्रम में राज्यपाल ने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेने वाले 75 नागरिकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही, रायपुर जिले के कलेक्टर गौरव सिंह को भी इस पुनीत क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा दुबे सहित राजभवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, अंगदान व देहदान का संकल्प लेने वाले प्रबुद्ध नागरिक, बालिका गृह की बालिकाएं तथा उनके शिक्षक उपस्थित थे।

पीपला फाउंडेशन ने आरंग थाना में लगाया वाटर कूलर

No comments Document Thumbnail

थाना प्रभारी ने जताया फाउंडेशन का आभार

आरंग- विश्व जल दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने रविवार को आरंग थाना परिसर में वाटर कूलर स्थापित किया। इस पहल की थाना प्रभारी हरीश साहू, एसआई चेतन दुबे सहित समस्त थाना स्टाफ ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि यह संस्था पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल प्रबंधन एवं संरक्षण के क्षेत्र में विगत पाँच वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मूक पशुओं के लिए जलपात्र रखना, जनसहयोग से वाटर कूलर स्थापित करना, महानदी पुल एवं सरोवरों की सफाई, तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन पर नारा-लेखन और जागरूकता गीतों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जाता है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने बताया कि संस्था द्वारा महासमुंद में एक तथा आरंग नगर में पाँच स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं, जिससे नगर एवं क्षेत्रवासियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक पारसनाथ साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, गौ-सेवक राहुल जोशी, थाना प्रभारी हरीश साहू, एसआई चेतन दुबे सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

पीपला फाउंडेशन ने किया जलदान मिशन का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

चार वर्षों से कर रहे हैं गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य 

आरंग- दिन प्रतिदिन सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है।मूक पशु पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे हैं।जिसे देखते हुए नगर के स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने रविवार को आरंग के श्री बागेश्वरनाथ महादेव गौ सेवा धाम में जलपात्र में जल डालकर जलदान मिशन का शुभारंभ किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर और संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए इस बार अभी से ही जलपात्र रखा जा रहा है। पहले इस मिशन की शुरुआत 22 मार्च विश्व जल दिवस से किया जाता था।

वहीं जलपात्र की काफी मांग को देखते हुए जनसहयोग से इस बार एक हजार जलपात्र आरंग सहित महासमुंद, तुमगांव,नया रायपुर, तिल्दा, अभनपुर,रायपुर, मंदिर हसौद, धरसीवां, भिलाई दुर्ग सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण करने का लक्ष्य रखा है।इसी कड़ी में रविवार को फाउंडेशन ने दस जलपात्र तुमगांव पहुंचाया।जिसकी सर्वत्र सराहना हो  रही है। वहीं तीन जलपात्र आरंग के गौशाला के उपचार कक्ष के लिए प्रदान कर जलदान मिशन का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि यह संस्था विगत चार वर्षों से गर्मी में नगर व क्षेत्र में गौ माता के लिए जगह जगह जलपात्र रखकर लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित और जागरूक कर रहे हैं। साथ ही इस मिशन को आगे बढ़ाने तन,मन,धन देकर जनमानस व गौ सेवकों से अपील किए हैं।इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल,सदस्य हरीश दीवान, संदीप शर्मा,गौ सेवा धाम समिति से संतोष सोनी,नवीन गुप्ता, अमिताभ अग्रवाल, प्रहलाद लोधी, डाक्टर हिरऊ साहू उपस्थित रहे।


डॉ. एकता लंगेह ने सोहम हॉस्पिटल महासमुंद में मरीजों का हालचाल जाना, फल-जूस वितरित कर दी स्वस्थ जीवन की सीख

No comments Document Thumbnail

महासमुंद- डॉ एकता लंगेह के नेत्तृत्व में सोहम हास्पिटल लभरा महासमुद में मरीजों से भेंट कर कुशल क्षेम पूछा। मुलाकात के दौरान मरीजों को फ ल, जूस और बिस्कीट वितरण किया। इस अवसर पर एकता लंगेह ने मरीजों के  स्वस्थय लाभ के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन अनुपम है। इस जीवन में निरोग रह पाना बड़ा ही मुश्किल काम है। कभी न कभी सभी को कोई न कोई शारीरिक परेशानी हो जाती है। लेकिन डाक्टरों के पास पहुंचकर अपना इलाज करवा ही लेना चाहिए। अच्छा हुआ जो आप सब अपना इलाज करवाने पहुंचे हैं, आप सभी के दीर्घायु होने की कामना है। आगे से अपना ध्यान रखें  और डाक्टरों की हिदायत का पालन करें। डॉ लंगेह के साथ डा. युगल और डा. सोमी चंद्राकर ने अस्पताल का भ्रमण अवलोकन करते हुए हास्पिटल प्रबंधन की जानकारी दी। बताया कि हास्पिटल में महिलाए, बच्चों व सभी वर्गों के स्वास्थ से सम्बधित सभी मरीजों को उनकी सुविधा के मुताबिक दवाईयों की परची बनाकर उपचार किया जाता है। इस अवसर पर तारिणी चंद्राकर, समाज सेवी मधु तिवारी, अर्चना शर्मा, भावना गांधी, तुषार चन्द्राकरआस्था वेलफेयर  व सोहम हास्पिटल के समस्त स्टाफ  उपस्थित थे।




अर्जुन के परिवार को बीएमओ ने भेंट किया नेत्रदान प्रमाण पत्र

No comments Document Thumbnail

आरंग- गत दिवस ग्राम भिलाई निवासी 80 वर्षीय स्व.अर्जुन लाल साहू के परिवार जनों द्वारा नेत्रदान कराया गया।जो अभी भी क्षेत्र व जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सप्ताह भर पहले ही रायपुर में आयोजित मासिक बैठक में मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने सफलता पूर्वक नेत्रदान के लिए नेत्र सहायक अधिकारियों की टीम को बधाई दिए थे। वहीं शुक्रवार को आरंग बीएमओ डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत, नेत्र सहायक अधिकारी अन्नपूर्णा वर्मा, सालिक नवरंगे, बीईई महेश चंद्राकर,एमएलटी  अरविंद चंद्राकर, वाहन चालक नीरेन्द्र साहू ने ग्राम भिलाई  पहुंचकर स्व.अर्जुन के परिवारजनों को नेत्रदान का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। साथ ही स्व.अर्जुन साहू के परिवार का आभार जताते हुए कहा इस पुनीत कार्य से दो लोगों को रोशनी मिली।80 वर्षीय अर्जुन मृत्युपरांत नेत्रदान कर लोगो को संदेश देकर गया है।

इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीष साहू, सरपंच नीलकंठ निर्मलकर, उपसरपंच रूपेश साहू,तुलस साहू,देवलाल साहू,  उमाशंकर साहू,मायावती साहू उपस्थित थे।

Kharod Blood Donate Camp : सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है रक्तदान : एडिशनल एसपी, खरौद के तिवारीपारा में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा- धार्मिक नगरी खरौद के तिवारीपारा स्थित मिडिल स्कूल परिसर में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'रक्तदान शिविर' आयोजित किया गया. इस दौरान एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, भाजपा पामगढ़ मण्डल अध्यक्ष यशवंत साहू, खरौद की पार्षद नीलम यादव विशेष रूप से मौजूद थे. रक्तदान का यह शिविर, शिवरीनारायण के संकट मोचन ब्लड सेंटर के सहयोग से लगा था, जहां 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें 5 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया और ब्लड डोनेट कर वे काफी खुश नजर आए. 

इस दौरान एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है और सबसे बड़ा पुण्य का कार्य रक्तदान है. खरौद के शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया है और समाज को बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को लाभ होता है. ऐसे में युवाओं को रक्तदान करने हमेशा आगे रहना चाहिए. कश्यप ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर को लेकर कहा कि यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है. आज वे हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी याद में यह पुनीत कार्य हो रहा है, यह अच्छी पहल है. 

इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक उग्रसेन साहू, बिसम्भर प्रसाद साहू, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू, संकट मोचन ब्लड सेंटर के संचालक गोविंद साहू, युवा जागरण समिति के अध्यक्ष जागेश्वर साहू, शिवरीनारायण के कान्हा यादव, भाजपा के युवा नेता रामकृष्ण सोनी, पूर्व पार्षद धनंजय रात्रे, इंदलदेव सेवा समिति के कृष्णकुमार आदित्य, दीपक देवांगन, हेमंत साहू, गोपाल यादव, लव सोनी, फिरत आदित्य, रमा आदित्य, बलराम आदित्य, संकुल समन्वयक उपेंद्र सिंह ध्रुव, मिडिल स्कूल की प्रधानपाठक सरोज यादव, प्रायमरी स्कूल की प्रधानपाठक रश्मि कश्यप, शिक्षक नीलकमल साहू, रविशंकर यादव, गौतम शर्मा, हीरालाल साहू, मिथलेश साहू, रमाशंकर यादव, प्रकाश तिवारी, कैलाश थवाईत, हेमंत साहू, दीनदयाल साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे.


पटेल समाज ने सब्जी वितरण कर दिया शाकाहार का संदेश,गृहमंत्री, सांसद, विधायक सहित गणमान्य नागरिकों ने की सराहना

No comments Document Thumbnail

रायपुर- नगर घड़ी चौक रायपुर में सोमवार को शाकम्भरी जयंती के अवसर पर सब्जी दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सब्जी वितरण करके शाकाहार का संदेश दिया गया।छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के तत्वाधान में माता शाकंभरी के प्राक्टय दिवस के उपलक्ष्य में  आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, ने शरीक होकर सब्जी वितरण किया।

इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने शाकाहार को प्रोत्साहित करने में समाज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि परंपरागत सब्जी-भाजी की खेती के साथ-साथ सहकारिता के माध्यम से अपने कारोबार को आगे बढ़ाएं। उन्होंने सब्जी को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए प्रेरित किया। 

समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल की मांग पर गृहमंत्री ने माता शाकंभरी की मूर्ति स्थापना की घोषणा की।इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मरार पटेल समाज मिट्टी से जुड़ा समाज है।लोगो के लिए शाकाहार उत्पन्न करने का पुनित कार्य करते हैं। डाक्टर भी लोगो को फल सब्जी खाने को कहता है।इस तरह यह समाज सर्व समाज के लिए कार्य करता है।

वही रायपुर जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने बताया विगत 6 वर्षों से पटेल समाज द्वारा शाकम्भरी जयंती के अवसर पर नगर घड़ी चौक रायपुर में प्रसाद स्वरूप फल और सब्जी का वितरण किया जाता है।जिससे कि लोग  शाकाहार की ओर उन्मुख हो।इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों ने सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर आयोजकों ने समाज के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परदेशी पटेल राजेन्द्र पटेल, पतिराम पटेल, ब्रम्ह देव पटेल, कृष्ण कुमार पाटिल,टीकम पटेल, समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री,धमतरी राज अध्यक्ष सगुन पटेल,जामगांव राज अध्यक्ष कपिल पटेल,पिताम्बर पटेल, महेन्द्र पटेल, शेखर पटेल, दिलीप पटेल, वेदप्रकाश पटेल,देव पटेल सहित बड़ी संख्या समाज की लोगों की उपस्थिति रही।


गीता जयंती पर शिक्षक ने किया गीता वितरण,अधिकारियों ने की सराहना

No comments Document Thumbnail

आरंग- सोमवार को  मोक्षदा एकादशी श्रीगीता जयंती की अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने अपने विद्यालय के लाइब्रेरी के लिए बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट किये। साथ ही बच्चों को कक्षा सातवीं में संस्कृत के गीता अमृतमपाठ के श्लोकों व भावार्थ बताते हुए गीता जयंती मनाए जाने के बारे में जानकारी दिए। 

वहीं आरंग में आयोजित बीआरसीसी मातली नंदन वर्मा के विदाई सह सम्मान समारोह मे पधारे जिला शिक्षा अधिकारी हिंमाशु भारतीय, डीएमसी अरूण शर्मा,एपीसी पूनम तिवारी, एपीसी माया वर्मा, बीआरसीसी वर्मा व शिक्षक मनोज मुझावड को श्रीमद्भागवत गीता भेंट किये। उन्होंने बताया अब तक वे अपने पिता स्वर्गीय शिवचरण पटेल के स्मृति में करीब चार हजार श्रीमद्भागवत गीता वितरण कर चुके हैं। और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया वह विभिन्न अवसरों पर साहित्य वितरण करते हैं। जिससे कि अधिक से अधिक लोग हमारे धर्म ग्रंथों का अध्ययन करें। शिक्षक पटेल द्वारा श्रीमद्भागवत गीता व साहित्य वितरण की पहल की सभी अधिकारियों ने मुक्त कंठ से सराहना किए हैं।



जिले में श्रमिकों के लिए दिसंबर माह में 09 ग्राम पंचायतों में निःशुल्क मोबाइल कैंप शिविर आयोजित

No comments Document Thumbnail

श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन हेतु शिविर—आधार, बैंक खाता व आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील

रायपुर- श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़  असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करने हेतु  खैरागढ़ जिले में दिसंबर माह में निःशुल्क मोबाइल कैंप शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में निर्माण कार्य एवं अन्य स्थापनाओं पर कार्यरत श्रमिक अपने पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजना आवेदन की प्रक्रिया निःशुल्क करा सकेंगे। विभाग ने श्रमिकों से अपील की है कि वे शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, जैसे—अपना व परिवार का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, राशन कार्ड तथा मोबाइल ओटीपी हेतु आवश्यक मोबाइल सहित उपस्थित हों।

दिसंबर माह में जिले के दोनों विकासखंडों—खैरागढ़ एवं छुईखदान में अलग-अलग तिथियों पर कुल 09 ग्राम पंचायतों में ये शिविर आयोजित होंगे।

विकासखंड खैरागढ़ में 04 दिसंबर को ग्राम पंचायत गातापार कला, 11 दिसंबर को घोंघेडबरी, 19 दिसंबर को देवरी तथा 26 दिसंबर को प्रकाशपुर में शिविर लगेंगे।

इसी प्रकार विकासखंड छुईखदान में 02 दिसंबर को जगमडवा, 09 दिसंबर को झुरानदी, 16 दिसंबर को पैलीमेटा, 23 दिसंबर को जीराटोला तथा 30 दिसंबर को जंगलपुर में श्रमिकों के लिए निःशुल्क शिविर आयोजित किए जाएंगे।

स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान 2025: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया गया

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली-स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान, जिसे शहरी क्षेत्रों में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS), जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया गया और यह गांधी जयंती पर अपने समापन पर पहुँचा।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को स्वच्छता प्रतिज्ञा के साथ किया, जिसमें कार्यालयों और समुदायों में स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

अभियान की प्रमुख थीम और गतिविधियाँ

  • इस वर्ष अभियान का फोकस Cleanliness Target Units (CTUs) को मॉडल स्वच्छ क्षेत्रों में बदलने और उच्च फुटफॉल वाले सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने पर था।

  • सफाईमित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, ताकि रोकथाम स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा दिया जा सके।

  • MoSPI और इसके कार्यालयों में व्यक्तिगत स्वच्छता और सतत स्वच्छता प्रथाओं के प्रति जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

अभियान की उपलब्धियाँ

  • कुल 52 CTUs को मॉडल स्वच्छ क्षेत्र में परिवर्तित किया गया।

  • 104 सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई।

  • MoSPI में सफाईमित्रों के लिए हेल्थ शिविर आयोजित किया गया, जिसमें व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर मार्गदर्शन दिया गया।

राष्ट्रीय श्रमदान और सहभागिता

  • 25 सितंबर 2025 को पूरे देश में श्रमदान आयोजित किया गया।

  • इस दौरान 2,500 से अधिक अधिकारी और स्वयंसेवक ने सफाई अभियान, वृक्षारोपण और जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया।

  • उनकी सक्रिय भागीदारी ने MoSPI की पर्यावरणीय स्थिरता और स्वच्छ भारत के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को प्रदर्शित किया।

अभियान का महत्व

SHS 2025 ने सामुदायिक सेवा, पर्यावरणीय जागरूकता और रोकथाम स्वास्थ्य देखभाल को सुदृढ़ किया और स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए राष्ट्रीय आंदोलन को आगे बढ़ाया।



दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान कर स्नेहिल सम्मान

No comments Document Thumbnail

कवर्धा को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लिया संकल्प

रायपुर-छत्तीसगढ़ में पहली बार दीपावली के अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने स्वच्छता कर्मियों का आत्मीय सम्मान कर एक मिसाल कायम की। उन्होंने अपने कवर्धा स्थित निवास में नगर पालिका क्षेत्र के लगभग 200 स्वच्छता दीदी और स्वच्छता कमांडो को आमंत्रित कर उनके साथ जलपान किया और स्नेहपूर्वक उपहार, मिठाई व फटाखे भेंट किए।

यह आयोजन दीपावली के दिन स्वच्छता योद्धाओं के सम्मान के रूप में पूरे प्रदेश में अपनी तरह का पहला आयोजन रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चन्द्रवंशी, वीर सिंह पटेल, शिव अग्रवाल, सीएमओ रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वच्छता दीदी और कमांडो उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का अर्थ केवल अपने घर को दीपों से सजाना नहीं, बल्कि उन हाथों का सम्मान करना भी है जो हमारे नगर को प्रतिदिन स्वच्छ और सुंदर बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मी हमारे समाज के ‘स्वच्छता के प्रकाश दीप’ हैं। जिस तरह दीपक अंधकार को मिटाता है, उसी तरह ये कर्मवीर स्वच्छता योद्धा हमारे जीवन से गंदगी और अव्यवस्था को दूर करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को धरातल पर सफल बनाने में इन स्वच्छता दीदी और भाइयों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर स्वच्छता कर्मियों से संवाद स्थापित करें और उनके कार्यों की सराहना करें।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा मिला यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है और इससे उनका मनोबल कई गुना बढ़ा है। उन्होंने नगर की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दोहराते हुए उपमुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। सभी स्वच्छता कर्मियों ने भी सामूहिक रूप से कवर्धा के स्थानीय विधायक विजय शर्मा के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी उपमुख्यमंत्री के इस अभिनव पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि समाज में सबसे अधिक सम्मान के पात्र वे लोग हैं जो बिना किसी प्रचार के प्रतिदिन सुबह से पहले उठकर पूरे नगर को स्वच्छ बनाते हैं। इस आत्मीय आयोजन पर उपस्थित समस्त लोगों ने  स्वच्छता कर्मियों के अथक परिश्रम को सराहा। 

स्वच्छताकर्मी ही वही वास्तविक दीप है जो स्वच्छता का प्रकाश प्रसारित करते है

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज का यह आयोजन केवल उपहार वितरण का कार्यक्रम नहीं था बल्कि समाज में स्वच्छता कर्मियों की गरिमा और महत्व को स्थापित करने का एक सशक्त संदेश था जिसने यह सिद्ध किया कि वास्तविक दीप वही हैं जो अपने कर्म से दूसरे के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं।


चरौदा में सीआरपीएफ ने चलाया वृहत स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह

No comments Document Thumbnail

आरंग- शुक्रवार को  अजय कुमार सिंह उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भिलाई के निर्देशन में भारत सरकार के स्पेशल कैंपेन 5.0कार्यक्रम के अंतर्गत वृहत स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया गया। जिसके तहत् ग्राम के बस स्टैंड, अस्पताल परिसर, नवीन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में वृहत रूप से स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया गया। जिसमें ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर सहायक कमांडेंट राजकुमार ने समुदाय को प्रेरित करते हुए कहा हम सबके सामूहिक प्रयासों से ही गांव राज्य व देश स्वच्छ हो सकता है। इसलिए स्वच्छता अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।वहीं ग्राम के सरपंच देवशरण धीवर ने सीआरपीएफ जवानों का अभिनंदन करते हुए सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता व पौधरोपण अभियान की पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। वहीं नवीन प्राथमिक व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा परिसर में सीआरपीएफ जवानों ने बच्चों व ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में पौधे रोपित करते हुए बच्चों को स्वच्छता और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।उक्त कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका उप कमांडेंट अजय सिंह,असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार, इंस्पेक्टर महेन्द्र यादव, अरविंद कुमार, उदयभान चतुर्वेदी, एएसआई प्रमोद शर्मा,शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल,  सरपंच देवशरण धीवर सहित अन्य जवानों व ग्रामीणों का रहा। 

स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच देवशरण धीवर,पंच प्रेमलाल साहू, कन्हैया साहू, पंच प्रतिनिधि राकेश धीवर,पंच प्रतिनिधि संतोष कोसरिया, एसएमसी अध्यक्ष हेमाराम परमार, युवा साहू संगठन से राजू साहू, दिलीप धीवर,पूर्व माध्यमिक शाला से संस्था प्रमुख कीर्ति कुमार परमाल, शिक्षक महेन्द्र पटेल,  सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर साहू, नवीन प्राथमिक शाला से संस्था प्रमुख सुशील कुमार आवडे, शिक्षक जितेंद्र यदु,शिक्षिका पायल शुक्ला, पार्वती साहू,प्रभा साहू, ग्राम के सभी मितानीनों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ जवानों व ग्रामीणों की सहभागिता रही।

भारत की राष्ट्रपति ने माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए

No comments Document Thumbnail

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (6 अक्टूबर, 2025) राष्ट्रपति भवन में माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार 2022-23 प्रदान किए।

माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से करना है। यह योजना 1969 में महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी के अवसर पर शुरू की गई थी।

माई भारत-एनएसएस पुरस्कार, जो 1993-94 में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किए गए थे, का उद्देश्य सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में युवाओं के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित और प्रोत्साहित करना है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत श्रमदान गतिविधि का आयोजन

No comments Document Thumbnail

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत और “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के विषय के अनुरूप, रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग (DCPC), रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने आज गुरुग्राम में कीटनाशक निर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान (IPFT) के साथ मिलकर एक श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया।

इस श्रमदान में अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसकी अगुवाई DCPC के सचिव ने की। कुल 50 अधिकारी और कर्मचारी, साथ ही IPFT के निदेशक और कर्मचारी इस गतिविधि में शामिल हुए। उन्होंने पुलिस स्टेशन, उद्योग विहार, सुंदरहरा, गुरुग्राम के पास निर्धारित सफाई लक्ष्य इकाई (CTU) में मिलकर श्रमदान किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.