Media24Media.com: CG NEWS : दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में चोरी, ग्राहक बनकर आए तीन लोगों ने 2.22 लाख की चेन उड़ाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में चोरी, ग्राहक बनकर आए तीन लोगों ने 2.22 लाख की चेन उड़ाई

Document Thumbnail

 धमतरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने ज्वेलर को आभूषण दिखाने में उलझाया और मौका मिलते ही करीब 2 लाख 22 हजार रुपए कीमत की 17 ग्राम सोने की चेन पार कर दी।


 चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

आभूषण दिखाने के बहाने दुकानदार को उलझाया

जानकारी के मुताबिक घटना मकई चौक स्थित शनि मंदिर के पास संचालित आमंत्रण ज्वेलर्स की है। दो महिलाओं समेत तीन लोग ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से सोने-चांदी के अलग-अलग आभूषण दिखाने को कहा। ज्वेलर उन्हें आभूषण दिखाने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर 17 ग्राम वजन की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया।

कुछ देर बाद तीनों दुकान से बाहर निकल गए। उनके जाने के बाद जब दुकानदार ने आभूषणों की जांच की तो सोने की चेन गायब मिली। इसके बाद उसने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में तीनों संदिग्ध दुकान के अंदर आभूषण देखते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान मौका पाकर चेन चोरी करने और दुकान से बाहर निकलने की गतिविधियां भी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल कर लिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ज्वेलर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के साथ उनके आने-जाने के रास्तों और अन्य संभावित सुरागों की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सकेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.