Media24Media.com: IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन ने 2006 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य की नई पदस्थापना की है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी यह पदस्थापना अस्थायी रूप से की गई है।


इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश जारी किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी उस आदेश के बाद आया है, जिसमें विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस की गई थीं।

शासन के आदेश के मुताबिक, GAD के निर्देशों के परिपालन में वन विभाग ने विवेक आचार्य की नई पदस्थापना की है। अब वे छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड में कार्यकारी संचालक के रूप में कार्य करेंगे।

विवेक आचार्य 2006 बैच के IFS अधिकारी हैं। इससे पहले वे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे। नई पदस्थापना के बाद अब उन्हें वन विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.