Media24Media.com: CG NEWS : मासूम को कुचलकर बस छोड़ भागे चालक-कंडक्टर, पुलिस ने शुरू की तलाश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : मासूम को कुचलकर बस छोड़ भागे चालक-कंडक्टर, पुलिस ने शुरू की तलाश

Document Thumbnail

 बेमेतरा। जिले के खंडसरा चौकी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बंसापुर-सेमरिया गांव के पास स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, डीएवी स्कूल जांता की बस बंसापुर-सेमरिया गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बस की चपेट में 3 वर्षीय बच्चा आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने पर खंडसरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

चालक-कंडक्टर की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.