Media24Media.com: धमतरी: गंगरेल बांध में मिली भगवान नेमिनाथ की दुर्लभ प्रतिमा, जैन समाज में उत्साह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धमतरी: गंगरेल बांध में मिली भगवान नेमिनाथ की दुर्लभ प्रतिमा, जैन समाज में उत्साह

Document Thumbnail

 धमतरी : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गंगरेल बांध क्षेत्र से भगवान नेमिनाथ की एक दुर्लभ और प्राचीन प्रतिमा प्राप्त हुई है। सफेद संगमरमर से निर्मित इस प्रतिमा के मिलने से क्षेत्र के जैन समाज और स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।


बोटिंग चालक से मिली प्रतिमा

मिली जानकारी के अनुसार, गंगरेल बांध घूमने पहुंचे जैन समाज के कुछ पर्यटकों की नजर एक स्थानीय बोटिंग चालक के पास रखी इस प्रतिमा पर पड़ी। बारीक नक्काशी और विशेषताओं को देखकर पर्यटकों ने इसकी पहचान जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा के रूप में की।

दिगंबर जैन मंदिर में कराई गई सुरक्षित

प्रतिमा की ऐतिहासिकता और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे धमतरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पूर्ण आदर एवं सुरक्षा के साथ स्थापित कर दिया गया है।

पुरातत्व विभाग करेगा जांच:

प्रतिमा कितनी प्राचीन है और यह गंगरेल बांध क्षेत्र तक कैसे पहुंची, इसका सटीक पता लगाने के लिए पुरातत्व विशेषज्ञों से इसकी वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही प्रतिमा के वास्तविक कालखंड और ऐतिहासिक संदर्भ का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.