Media24Media.com: पत्नी संग भिलाई पहुंचे CM साय, पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पत्नी संग भिलाई पहुंचे CM साय, पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

Document Thumbnail

 दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भिलाई पहुंचे। यहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा वाचित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का विधिवत पूजन कर पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया।


सीएम साय ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर देवाधिदेव भगवान महादेव की विशेष कृपा है। प्रदेश में भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर विराजित देवी-देवताओं की भी असीम कृपा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है।

साइबर जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर जागरूकता से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने की अपील की।

सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन भिलाई में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.