Media24Media.com: मंत्री केदार कश्यप के काफिले से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 6 घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मंत्री केदार कश्यप के काफिले से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 6 घायल

Document Thumbnail

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार को वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो काफिले में चल रही फॉलो वाहन से जा भिड़ी।


हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें चार पुलिस जवानों और फॉलो वाहन के चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

घोड़ागांव के पास हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंत्री केदार कश्यप का काफिला NH-30 से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पीछे चल रही फॉलो वाहन से टकरा गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री

हादसे की जानकारी मिलने के बाद वन मंत्री केदार कश्यप भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हादसे की जांच जारी

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.