Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मौसम का 'हाई अलर्ट': अगले 24 घंटों में उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मौसम का 'हाई अलर्ट': अगले 24 घंटों में उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

Document Thumbnail

 रायपुर/दिल्ली: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (डिप्रेशन) ओडिशा तट से टकरा गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार दोपहर यह डिप्रेशन बालासोर के पास उत्तर ओडिशा तट से टकराया। इसके प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित आसपास के राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है।


अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के भीतर यह डिप्रेशन दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ेगा, जिससे इसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट भी जारी है।

मुंबई में एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद

देश के एक बड़े हिस्से में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। हाल के दिनों में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने 6 जुलाई को सभी स्कूल और कॉलेजों में एहतियातन अवकाश घोषित कर दिया है।

जुलाई में औसत से कम बारिश का अनुमान

एक तरफ जहां डिप्रेशन के प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है, वहीं मौसम विभाग ने जुलाई महीने में देश भर में समग्र रूप से औसत से कम बारिश का अनुमान जताया है। IMD के मुताबिक, जुलाई में दीर्घकालिक औसत (LPA) के मुकाबले करीब 94 फीसदी ही बारिश होने की संभावना है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.